संख्या पद्धति (Number System)

संख्या पद्धति (Number System)

एक ऐसी पद्धति, जिसमें विभिन्न प्रकार की संख्याओ एवं उनके मध्य सम्बन्धों व नियमों का क्रमबद्ध अध्ययन किया जाता है, संख्या पद्धति कहलाती है|

(i) प्राकृतिक संख्याएँ (Natural Numbers):-

वे संख्याएँ जो गणना करने में प्रयुक्त की जाती है, प्राकृतिक संख्याएँ कहलाती है|

जैसे- N={1,2,3,4,........}

(ii) पूर्ण संख्याएँ (Whole Numbers):-

यदि प्राकृतिक संख्याओं के साथ शून्य को भी सम्मिलित कर लिया जाये, तो वे संख्याएँ पूर्ण संख्याएँ कहलाती है|

जैसे- w = {0,1,2,3,........}

(iii) पूर्णांक (Integars):-

सभी पूर्ण संख्याएँ तथा ऋणात्मक संख्याएँ पूर्णांक कहलाती है|

जैसे- I = { .....-3, -2, -1 ,0 , 1, 2, 3 }

(iv) धन पूर्णांक (Positive Integars):-

सभी प्राकृतिक संख्याएँ धन पूर्णांक कहलाती है|

जैसे- I=+{1,2,3,4,........}

(v) ऋण पूर्णांक (Negative Integars):-

सभी ऋणात्मक संख्याएँ ऋण पूर्णांक कहलाती है|

जैसे- I= -{0,1,2,3,........}

परिमेय संख्याएँ (Rational Number)

वे सभी संख्याएँ जिन्हें p/q के रूप में व्यक्त किया जा सके, परिमेय संख्याएँ कहलाती है|

Q = { p/q q : p तथा q पूर्णांक है और q ≠ 0 }

जैसे- 5, -2, 4/5, 0 आदि परिमेय संख्याएँ है|

अपरिमेय संख्याएँ (IrRational Number)

वे सभी संख्याएँ जिन्हें p/q के रूप में व्यक्त नहीं किया जा सके, अपरिमेय संख्याएँ कहलाती है| √2,√3,√5 आदि अपरिमेय संख्याएँ है|

л एक अपरिमेय संख्या है क्योकि 22/7 तथा 3.14 , л के लगभग बराबर है|

वास्तविक संख्याएँ (Real Number)

वे सभी संख्याएँ जो या तो परिमेय हो अथवा अपरिमेय हो, वास्तविक संख्याएँ कहलाती है|

सम संख्याएँ (Even Numbers)

वे सभी संख्याएँ जो 2 से पूर्णत: विभाजित हो जाती है, सम संख्याएँ कहलाती है|

उदाहरण- 2, 4, 6, 8, ....... सम संख्याएँ है|

विषम संख्याएँ (Odd Number)

वे सभी संख्याएँ जो 2 से पूर्णत: विभाजित नहीं होती है, विषम संख्याएँ कहलाती है|

उदाहरण- 1, 3, 5, 7, ....... विषम संख्याएँ है|

अभाज्य संख्याएँ (prime Number)

वे सभी संख्याएँ जो 1 व स्वयं के अतिरिक्त किसी अन्य संख्या से पूर्णत: विभाजित न हो, अभाज्य संख्याएँ कहलाती है|

उदाहरण- 2, 3, 5, 7,11, ....... अभाज्य संख्याएँ है|

भाज्य संख्याएँ (Composite Number)

वे सभी संख्याएँ जो 1 व स्वयं के अतिरिक्त कम से कम एक अन्य संख्या से पूर्णत: विभाजित हो, भाज्य संख्याएँ कहलाती है|

उदाहरण- 8, 9, 15, 11, ....... भाज्य संख्याएँ है|

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Featured post

सांख्य दर्शन की दृष्टि में मनुष्य की मानसिक रुग्णता और उसका उपचार Mental Illness and its Cure from the Perspective of Sāṅkhya Philosophy

View of the Site

यह ब्लॉग खोजें