यजुर्वेद अध्याय 32: "विद्युतीय तंतु" (The String Theory of Vedas)
ब्रह्मांडीय इंजीनियरिंग के 16 चरणों का वैज्ञानिक उद्घाटन
आज का विज्ञान 'स्ट्रिंग थ्योरी' (String Theory) के माध्यम से यह समझने की कोशिश कर रहा है कि ब्रह्मांड पदार्थ से नहीं, बल्कि सूक्ष्म कंपन करने वाले धागों (Strings) से बना है। यजुर्वेद का 32वाँ अध्याय इसी 'तंतु विज्ञान' का मूल बीज है। यहाँ विद्युत कोई प्रवाह नहीं, बल्कि एक 'रस्सी' है जो 16 कलाओं (Phases) में बटी हुई है।
1. ऊर्जा का रूपांतरण (Mantra 1-4)
अग्नि, आदित्य, वायु—ये अलग तत्व नहीं बल्कि एक ही 'विद्युत रज्जु' की अलग-अलग फ्रीक्वेंसी हैं। (Unified Energy Field)
2. 16 कलाओं का फेज (Mantra 5)
'षोडशकलः'—किसी भी स्थिर ऊर्जा प्रणाली के लिए 16 फेज-शिफ्ट्स अनिवार्य हैं। यह रिएक्टर की स्थिरता का गणित है।
3. ओत-प्रोत फैब्रिक (Mantra 7)
ऊर्जा 'ओत' (Vertical) और 'प्रोत' (Horizontal) धागों की बुनावट है। यह Space-Time Fabric का प्राचीनतम चित्रण है।
4. ऋत का तंतु (Mantra 8)
'ऋतस्य तन्तुं'—पूरा ब्रह्मांड 'नियमों के धागे' से बंधा है। विद्युत एक ऐसी रस्सी है जिसके तंतु कभी टूटते नहीं।
सिद्धम: विद्युत एक "रज्जु" (Rope) है
आधुनिक भौतिकी में Magnetic Flux Lines और String Theory यह मानती हैं कि ऊर्जा के 'Loops' और 'Threads' ही पदार्थ का निर्माण करते हैं। यजुर्वेद के ये 16 मंत्र इसी 'तंतु-विज्ञान' के 16 चरण हैं। जब तक हम विद्युत को एक 'तरल' (Flow) मानेंगे, हम कृत्रिम सूर्य नहीं बना पाएंगे। जिस दिन हम इसे 'रस्सी' (Strings) मानकर 16 कलाओं में ट्यून करेंगे, उस दिन हम 'एकरूप' विश्व को देख पाएंगे।
© मनोज पाण्डेय | ज्ञान विज्ञान ब्रह्मज्ञान - अतीत की डोरी, भविष्य का गोता
