जीवन संग्राम – भाग 3 एक अमर कथा

जीवन संग्राम – भाग 3 एक अमर प्रेम कथा कथा



जीवन संग्राम – भाग 3 (सारांश)

1. कैलाश की अंतिम विधवा बहु का उपदेश

कैलाश की अंतिम विधवा बहु अपने परिवार को जीवन और कर्म की सही दिशा दिखाती है। वह कहती है कि जीवन का मूल उद्देश्य सतत कर्मशीलता और निस्वार्थ सेवा है।

  • आत्मा निरंतर गतिशील तत्व है, अकर्मण्यता से जड़ता और विनाश होता है।
  • मानव का पुरुषार्थ हमेशा श्रेष्ठतम कर्मों की ओर होना चाहिए।
  • किसी भी कार्य से अन्याय या हिंसा नहीं होनी चाहिए।
  • शरीर की रक्षा, स्वास्थ्य, और इन्द्रियों का संयम अत्यंत आवश्यक है।
  • काम, क्रोध और मोह जैसे रजोगुण तत्त्वों पर नियंत्रण रखना चाहिए।

उनका संदेश यह है कि सतोगुणों का पालन कर सतत कर्मशील बने रहना ही जीवन का वास्तविक उद्देश्य है।


2. मानस और कैलाश खानदान का संघर्ष

  • कैलाश के परिवार पर मानस खानदान द्वारा हमला किया गया और हवेली जलाई गई।
  • केवल कैलाश के दो पुत्र और अंतिम विधवा बहु ही बच पाई।
  • मानस के वंश में कई पुत्र और पौत्र थे, जिन्होंने अंग्रेजों की मदद से कैलाश खानदान का अधिकांश विनाश किया।
  • अंग्रेजों ने जमिन, व्यवसाय और अधिकार अपने नियंत्रण में लेने के लिए राजनीतिक चालें चलीं।

3. जीतनारायण का उदय

  • जीतनारायण, मानस के वंश का योद्धा, न केवल बुद्धिमान और धुर्त था बल्कि जनता के भावों को समझता था।
  • उसने कैलाश की अंतिम बहु के साथ मित्रता स्थापित कर अपनी शक्ति बढ़ाई।
  • इस गठबंधन के माध्यम से उसने स्थानीय जनता और अन्य वफादारों को अपने पक्ष में किया।

4. अंग्रेजों से संघर्ष

  • जीतनारायण ने ब्रह्मपुरा और उसके आसपास के क्षेत्र में अंग्रेजों के अत्याचार का मुकाबला किया।
  • उसने जनता की मदद से अंग्रेजों को कई बार परास्त किया।
  • अपने किले और गुप्त मार्गों के माध्यम से उसने सुरक्षा और रणनीति बनाए रखी।
  • उसका भाई अमरनाथ और अन्य साथियों ने उसका सहयोग किया।

5. किले और रणनीति

  • जीतनारायण ने जमिन के अंदर विशाल किला बनवाया, जिसमें लाखों लोग सुरक्षित रह सकते थे।
  • इस किले की सुरक्षा और संसाधनों का प्रबंधन उसने अपने भरोसेमंद साथियों के माध्यम से किया।
  • अंग्रेजों द्वारा गुप्त मार्ग का पता चलने पर भी, उसने सुरक्षा सुनिश्चित की।

6. अंग्रेजों का प्रतिशोध और जीतनारायण की कैद

  • अंग्रेजों ने जीतनारायण को पकड़कर काले पानी की जेल में डाल दिया।
  • जेल में यातनाएँ दी गईं, लेकिन जनता और उसके भाई अमरनाथ ने संघर्ष जारी रखा।
  • ब्रह्मपुरा और आसपास के लोगों ने अंग्रेजों के अत्याचार का विरोध किया, और जीतनारायण का नाम लोगों के दिलों में भगवान के समान बन गया।

7. खानदान का भविष्य और विवाह

  • मानस और कैलाश खानदान की दुश्मनी खत्म हुई।
  • संतोष (रमासंकर का पुत्र) और राजकुमारी (कैलाश की अंतिम बहु के भाई की पुत्री) का वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ विवाह संपन्न हुआ।
  • इस विवाह से राजनीतिक और सामाजिक स्थिरता आई और खानदान के लोग अपने जीवन और संपत्ति की देखभाल कर सके।

8. अंग्रेजों के नियंत्रण का कमजोर पड़ना

  • अंग्रेजों का प्रभाव धीरे-धीरे कमजोर हुआ।
  • खानदानी संपत्ति और जनता का संगठन बदल गया।
  • जीतनारायण ने जेल से भागकर समुद्र पार करने का प्रयास किया, जिससे कहानी का रोमांच और साहसिक पक्ष खुलता है।

मुख्य संदेश

  1. जीवन में कर्मशीलता और सतोगुणों का पालन सर्वोपरि है।
  2. शक्ति का उपयोग केवल न्याय और मानव कल्याण के लिए किया जाना चाहिए।
  3. सामूहिक संघर्ष, रणनीति और बुद्धिमत्ता से अत्याचार का मुकाबला किया जा सकता है।
  4. मित्रता और समझौते दुश्मनी से बेहतर परिणाम देते हैं।
  5. इतिहास में साहस, नेतृत्व और न्यायप्रियता का मूल्य अत्यधिक महत्वपूर्ण है।


जीवन संग्राम भाग 3

       कैलाश की अंतिम विधवा बहु जानती है कि यह ग़लत है इस लिये वह एक दिन अपने परिवार के सदस्यों बुला कर कहती है। कि हम सब जीव है हमारे कल्याण के लिये ही इस उपासक जीव को प्रभु प्रेरणा देना प्रारम्भ करते हुए कहते है कि हे जीव तुम सतत गतिशील कर्मशिल बनो अकर्मण्यता तुम्हे कभी भी दूरदूर तक स्पर्श ना कर सके, आत्मा शब्द का अर्थ ही होता है निरंतर गतिशील बने रहने वाला तत्व क्योंकि अकर्मण्यता वस्तुओं को जीर्ण शीर्ण कर देती है।

 जो जड़ता का प्रथम गुण है। इस तरह से कर्मशीलता निरंतर क्रियाशील बने रहना ही विकास और-और प्रादुर्भाव का कारण बनती है। अर्थात क्रियाशलता ही जीवन का मुल उद्देश्य स्वयं जीवन रूप निरंतर बहने वाली उर्जा है। बस तुम कुछ ऐसा उद्योग पुरुषार्थ करो की विद्वान महापुरुष तुम्हें आगे बढ़नें में तुम्हारी सहयता करें, जिससे तुम दिन प्रतिदिन निरंतर बढ़ते रहो और तुम्हारा झुकाव श्रेष्ठतम कर्मों की तरफ ही हो।

 जो तुम्हारे उत्थान के लिये ही हो, तुम्हारा पुरुषार्थ निरंतर सही दिशा में सार्थक अपने जीवन श्रेष्ठ उद्देश्य की प्राप्ति के लिये हो। तुम हिंशा रहित अहिसंक कर्मो को करने वाले मनुष्यों में अग्रणी मनुष्य बनो, तुम्हारे जीवन के प्रत्येक कार्य से यह प्रतिबीम्बित हो कि तुम्हार कार्य मानव कल्याण के साथ मानव निर्माण सर्व जनहिताय और सर्वजन सुखाय हो। तुम्हारे किसी भी कार्य से किसी भी प्राणी का अन्याय से बिनाश ना हो, ना ही तुम्हारा कार्य किसी प्रकार से बिद्धन्सक हो।

 तुम परम ऐश्वर्यशाली मेरे समान मेरे ही सभी गुणों को धारण करने वाले और तुम्हारे जीवन में मेरे ही श्रेष्ठ गुणों की अधिकता है ना कि मेरे बिपरीत प्रकृत के गुणों की अधिकता अर्थात जणता और नस्वरता की मात्रा अधिकता हो। इस तरह से तुम मेरे साथ मेरे सान्निध्य से अपने सभी कार्य को सरलता से सिद्ध करने में सबल होगे। अर्थात तुम केवल प्रेय के पिछे न चल कर मरने वाले मरणधर्मा ना बन कर श्रेय के साथ चलो जिससे तुम अमरता की उपलब्धी अपने जीवन में कर सको। 

   अपने जीवन को तुम ऐसा बना कर निश्चित रूप से उत्तम-उत्तम संतानो वालो बनों तुम्हारे जीवन की यह एक महत्त्वपूर्ण असफलता होगी यदी तुम्हारी संतान या प्रजा निकृष्ट स्वभाव कि होगी जो तुम्हारी ही शत्रु बनेगी जिससे तुम्हारा जीवन साक्षात नरक बन कर रह जायेगा। इस जीवन यात्रा में ऐसी समझदारी युक्त यात्रा करना कि तुम्हारी शरीर रोग से आक्रान्त ना हो। 

   यह शरीर रूप तुम्हारा रथ मध्य में ही ना तुम्हारा साथ छोड़ दे यदि ऐसा हुआ तो तुम्हारी जीवन यात्रा कैसे पुरी होगी? इसके प्रती हमेशा सचेत रहना जैसे सूर्य पृथ्वी का के प्रती सचेत रहता है। जब तुम हमारा ध्यान करोगे तो हमेशा स्वस्थ रहोगे, दुःखी और बीमार रोग ग्रस्त वही होते है। जो अत्यधिक शारीरिक प्राकृतिक विषय भोग में ही आसक्त तल्लीन रहते है। तुम्हे यक्ष्मा रोग ना घेरे इस राज रोग के घेरे में मत आओ यदि तुम प्रकृती का सही सद् उपयोग करोगे तो इसके शिकार तुम कैसे फंस सकते हो? चोर लुटेरे तुम्हारे संपत्ती के स्वामी कभी ना बनने पाये इसके लिए तुम हमेशा सतर्क रहों और अपनी धन की रक्षा के लिये उचित प्रबन्ध करो। बिना श्रम या पुरुषार्थ के धन संपत्ती को प्राप्त करना भी एक प्रकार की चोरी या स्तेन ही है। 

   इससे तुम हमेशा स्वयं को मुक्त रखो। यह चोरी बिभिन्न प्रकार के सट्टे लाटरी जुआ आदि इसी में आते है। यह मनुष्य कामचोर निकम्मा आरामपसंद विलाशी बनाते है। जिससे मानव भयंकर तम विपत्तीयों गन्दे व्यसनो और बिमारीयों के चपेट में आ जाता है। जिसमे से निकलना बड़ी मशक्कत के बाद भी मुस्किल होता है कभीकभी असंभव हो जाता है। पाप को अच्छी तरह से व्यक्ति या चित्रीत करने वाला पापी पुरुष तुम्हारें विचारों तुम्हारें मस्तिस्क पर कभी हाबी या तुम कभी उसके परबस ना हो, या वह पाप आत्मा तुम्हारें विचारों पर कभी भी शासन ना करें। 

   तुम हमेंशा निश्चल एक शान्त चित्त रहो और अपनी इन्द्रियों को हमेंशा अपने वश में रखों और उनको अपने पर नियंत्रण रखो। गो पतौ अर्थात इन्द्रियों के स्वामी परमेश्वर के सान्निध्य में रहने से इन्द्रिया अपना मार्ग कभी नहीं भटकती है और जब ऐसा नहीं होता है तो यह इन्द्रिया मानव किसी काम को नहीं छोड़ती है हर प्रकार से पथ भ्रष्ट कर देती है। 

   गो पतौ का मतलब वेद वाणी को जानने वाला परमपिता भी होता है इस प्रभु में तुम हमेशा केन्द्रित रहना अपना ध्रु परमेश्वर को बना कर रखना, जो परमेश्वर के समिप केन्द्रित रहा वहीं यहाँ बचा है। जिसने ऐसा नहीं किया वह यहाँ संसार रूपी चक्की के दो पाटों के बिच में फंस कर पिसता रहा उसका बचना असंभव हो गया। प्रभु ही इस विश्वचक्र के धुरी की मुख्य किल है। इसी में तुम हमेंशा स्थिरता से निवास करना। बहुत होना संसार में स्वार्थरत आत्म केन्द्रित बन कर मत रहना अधिक से अधिक प्राणियों और जीवों से अपना सम्बन्ध स्थापित करने का निरंतर प्रयाश करते रहना दूसरों के भी दुःख दर्द को समझना और एक से मैं बहुत हो जाउ इसका भाव या ख्याल रख कर जीवन को जीना और परमेश्वर सबसे अन्त में मंत्र से उपदेश कर रहा है, कि यज्ञमानस्य इस श्रृष्टी यज्ञ को चलाने वाला मुझ प्रभु के काम क्रोधादि पशुओं को बहुत ही सुरक्षित रखना। 

  क्योंकि पानी को ज़्यादा सुरक्षित रखना आवश्यक नहीं लेकिन आग को बहुत सावधानी से रखने की ज़रूरत है अन्यथा इससे बहुत भयंकर कष्ट और दुःख उत्पन्न होता है। इसका मुख्य कारण है इनको असुरक्षित रखना और इनका लापरवाही के तरिके से उपयोग करना। जिस प्रकार से चिड़िया घर में मृगादि को बहुत अधिक बंधन में रखना आवश्यक नहीं होता है। 

   लेकिन उसी चिड़िया घर में शेरादि प्राणीयों को बहुत शख्त पिजड़े में रखना कितना परम आवश्यक होता है? इसी प्रकार से इन पशु रूप काम क्रोधादि को भी बहुत नियन्त्रण में रखना आवश्यक होता है। क्योंकि यह कामादि के द्वारा ही संसार में प्रजनन आदि का कार्य निरंतर होता है। यह काम उर्जा ही संसार का मूल है मन की भी उत्पत्ती इस काम से हुइ है। मन से शरीर बना और शरीर से संसार बना है। 

    प्रजानात्मक कार्य पवित्र होना चाहिये, लेकिन जब यह अनियन्त्रित हो जाता है, तो यह काम विकास के अस्थान पर विनास क्षयकारक बन जाता है। क्रोध भी आवेश शक्ति है लेकिन जब यह अनियन्त्रित हो जाता है तो विनाशकारी सिद्ध होता है और सब विद्धनों विपत्तीयों और अनर्थों का मुख्य है।

     जैसा की योगेश्वर कृष्ण गीता में कहते हैः-

काम एष क्रोध एष रजोगुणसमुद्धव:। महाशनो महापाप्मा विद्ध्येनमिह वैरिणम्। 37. 

   काम: विषयवासना; एष: यह; क्रोध: क्रोध; एष: यह; रजो-गुण रजोगुणसे; समुद्भव: उत्पन्न; महा-अशन: सर्वभक्षी; महा-पाप्मा महान पापी; विद्धिजानो; एनम्

इसे; इहइस संसार में; वैरिणम्महान शत्रु। हे अर्जुन इसका कारण रजोगुण के सम्पर्क से उत्पन्न काम है, जो बाद में क्रोध का रूप धारण करता है और जो इस संसार का सर्वभक्षी पापी शत्रु है। जब जीवात्मा भौतिक सृष्टि के सम्पर्क में आता है तो उसका शाश्वत प्रभु प्रेम रजोगुण की संगति से काम में परिणत हो जाता है अथवा दूसरे शब्दों में, ईश्वर-प्रेम का भाव काम में उसी तरह बदल जाता है जिस तरह इमली के संसर्ग से दूध दही में बदल जाता है और जब काम की संतुष्टि नहीं होती तो यह क्रोध में परिणत हो जाता है, क्रोध मोह में और मोह इस संसार में निरंतर बना रहता है। अत: जीवात्मा का सबसे बड़ा शत्रु अनियन्त्रित काम है और यह काम ही है जो विशुद्ध जीवात्मा को इस संसार में फंसा रहने के लिए प्रेरित करता है। 

   क्रोध तमोगुण का प्राकट्य है। ये गुण अपने आपको क्रोध तथा अन्य रूपों में प्रकट करते हैं। अत: यदि रहने तथा कार्य करने की विधियों द्वारा रजोगुण को तमोगुण में न गिरने देकर सतोगुण तक ऊपर उठाया जाए तो मनुष्य को क्रोध में पतित होने से आत्म आसक्ति के द्वारा बचाया जा सकता है। अपने नित्य वर्धमान चिदानंद के लिए भगवान ने अपने आपको अनेक रूपों में विस्तार कर लिया और जीवात्माएँ उनके इस चिदानंद के ही अंश हैं। उनको भी आंशिक स्वतंत्रता प्राप्त है, किन्तु अपनी इस स्वतंत्रता का दुरुपयोग करके जब वे सेवा को इंद्रिय सुख में बदल देती हैं तो वे काम की चपेट में आ जाती है।

     भगवान ने इश सृष्टि की रचना जीवात्माओं के लिए इन कामपूर्ण रुचियों की पूर्ति हेतु सुविधा प्रदान करने के निमित्त की और जब जीवात्माएँ दीर्घकाल तक काम-कर्मों में फंसी रहने के कारण पूर्णतया ऊब जाती हैं तो वे अपना वास्तविक स्वरूप जानने के लिए जिज्ञासा करने लगती हैं। कैलाश की आखिरी बहु का उपदेस उसके घर के किसी सदस्य के गले नहीं उतरा उसी प्रकार से जिस प्रकार से किसी ज्वर ग्रस्त मनुष्य को मिठा रस मिठा नहीं लगता है। 

    बदलें में घर के और सदस्य उसे भिरु और मुर्ख कहने लगे और कहा कि यह जाहिलों का कार्य है जिसे तुम परमेस्वर का उपदेस कहती हो। अपनी बात को लोगों ने ठीक कहा कि यह हत्या और बदले का कार्य सर्वथा उचित है। जिससे नाराज हो कर कैलाश कि आखिरी बहु जो बनारस जिले के एक जमिदार कि पुत्री थी वह अपने पिता के घर वहाँ जा कर रहने लगी क्योंकि उसे इस हत्या का परिणाम पहले से जैसे ज्ञात हो गया था कि आगे क्या होने वाला है?

      मानस के वेटों को जब यह ज्ञात हुआ कि उसके पिता कि निर्मम हत्या कर दिया गया है। कैलाश के पुत्रों के द्वारा तब उन सबने एक साथ कैलाश की हवेली पर रात्री के समय हमला बोल दिया और उसम समय जो उस घर में उपस्थित थे सबको अपनी तलवार और गड़ासे भाले से मौत के घाट उतार दिया जिसमें बच्चे औरते थी। 

    इसके बाद पुरी हवेली में आग लगा दिया गया। जिस सामुहिक नर संहार मानस के कुछ एक सदस्य को छोड़ कर सभी लोग मारे गये थे। यह दृश्य देख कर कितनो के दृदय ने चलना बन्द कर दिया। मानस पुत्रों के हाथों से केवल कैलाश दो पुत्र और उसके परिवार बाल बच्चों के साथ और एक अंतिम विधवा बहु ही बची थी। जो उस समय कैलाश की हवेली में नहीं थी वह अपने मायके चली गई थी।

   वह उसी पुत्र की पत्नी थी जिसकी हत्या कैलाश के साथ कि गई थी। वह बहुत दयालु और धार्मिक प्रवृत्ति की नेक महिला थी और बहुत धनी थी। वह प्रायः अपने मायके ही रहती थी। इस तरह से मानस के पुत्र उन सब को तलास ने लगे और जो उनके हाथ में नहीं आये थे। कुछ समय के बाद पता चला कि कैलाश के बचे पुत्रों अपना नया निवास कुसेहरा के जंगल में बसाया है, जो विन्ध्य पर्वत पर है।

      कैलाश के परिवार को यह मानस के सभी लोग मिल कर एक-एक कर के बारी-बारी कर सभी पुत्रों और पौत्रों को धोखें से चाल चल कर अंग्रेजों कि सहायता से एक-एक कर इस तरह से मारने लगे बारी-बारी करके जिससे किसी को सक भी ना हो और सब मारे भी जाये। अर्थात खाने में जहर दे दिया या फिर दुर्घटना करा दिया। सराकारी अंग्रेज़ी हुकुमत ने उन पर तरह-तरह के आरोप को लगा दिया था।

     क्योकि अंग्रेजों को एक बहुत बड़े भुभाग पर अपना रेल्वेस्टेशन बनाना था। जिसका कैलाश का परिवार विरोध कर रहा था। क्योंकि वह जमिन बाज़ार से सटी हुई किमती थी। जो कैलाश के परिवार के नाम थी। इस तरह से अंग्रेजों ने मानस की मृत्यु के बाद उनके तीनों वेटों को जीत नारायन, अमर नाथ, फौजदार को अपने हाथ का मोहरा बना कर कैलाश के सारे वंश का हि सफाया कर दिया। शिवाय कैलाश की अन्तिम बहु को छोड़ कर, उसके लिये कुछ सौ एकड़ जमिन को छोड़ कर और उसकी सारी जमिन को मानस के परिवार को दे दिया गया।

       जिस जमिन पर बाद में मुरली के पुत्रों का कब्जा बन गया। जब मुरली के पुत्र रमासंकर और उनके पुत्र संतोष कि शादी कैलाश की आखिरी बहु के भाई अयोध्या की पुत्री राजकुमारी के साथ हो गया। क्योंकि यह जमिन की देखभाल करते थे। जीतनारायण ने अपनी एक नौटंकी की कंपनी खोल रखी थी। जो हमेंशा यात्रा पर ही रहता था। जब वह आता जो इधर गुंडे किस्म के लोग उभरते उसका सफाया कर देता था। 

   अंग्रेज सभी का उपयोग मतलब से करते थे। जीतनारायण जो अंग्रेजो के कहने पर रेत कि खान को भी देखता था। जीतनारायण के ना रहने पर रेत कि खान को अमरनाथ और फौजदार दोनो भाई देखते थे। यह दोनो की चरित्र हिनता से साधरण जनता ने इनके खिलाफ विद्रोह कर दिया। इस तरह से इनकी दुश्मनी ऐसे लोगों से होगई। जो इनके आतंक और अत्याचार से अत्यधिक दुःखी और परेशान थे। जिसके लिये उन्होंने एक गुट बना लिया। 

   जिसका नाम तीवारी गुट था, जिससे इन दोनो गुटों की लड़ाईयाँ अक्सर होती रहती थी। दूसरी तरफ मुरली का बड़ा लड़का मातारूप भी इनके समान ही था। वह लड़ाईयाँ नहीं करता। लेकिन जुआरी और विलाशिता के लिये बहुत समाज में प्रसिद्ध हो चुका थ। दुसरों की औरतों को देखना उसकी बुरी आदत थी। जिसके खिलाफ उस क्षेत्र के यादव लोगों ने विद्रोह कर दिया। जिसके लिये बराबर लड़ाई इन गुटों में होती कभी इस गुट के एक दो आदमी मारे जाते, कभी कभी। इन गुटों के पास अपनी बंदुक और दूसरे हथियार भी थे।

    जिसका यह सब ग़लत उपयोग करते थे। जिसकी वजह से आगे चल कर अंग्रेजो ने इन गुटों में समझौता कराने के लिये जमिनो का और बटवारां कराया। जिसके जिम्मे जितनी जमिन थी। वह जमिन उन सब को दे दिया गया। इस तरह से जमिन कम होने लगी और सारे भाई एक में रह नहीं पाये। उन्होने अलग होने का फैसला किया और सबने अपने-अपने लिये अलग-अलग घर बनावाया। सब का परिवार बढ़ रहा था। सबके कई-कई पुत्र और पुत्रीयाँ थी।

       इस तरह से मानस के वंश में इस समय उसकी पहली पत्नी से दो पुत्र में मुरली और विद्याधर, जिसमें से मुरली के चार पुत्र और विद्या धर के पहली पत्नी से एक पुत्र और दूसरी पत्नी से तीन पुत्र कुल मिला कर चार पुत्र विद्याधर के भी है और स्वंय मानस के दूसरी पत्नी के चार पुत्र यह सब मिला कर कुल मानस के वंश में छः पुत्र और आठ पौत्र है। जो लग भग हम उम्र ही है। उन सबने अपनी सारी समंप्ती का बटवारां कर लिया जिसमें जमिन के अतिरिक्त हाथी घोड़े सोने चादी भी उसके साथ नौकर चाकर भी बट गये।

      इस पर भी अंग्रेज शान्त नहीं हुए उनको और जमिन की ज़रूरत पड़ गई। रेल्वेस्टेसन के अतिरीक्त दूसरा बड़ा यार्ड बनाने के लिये। जो पचास एकड़ का जमिन का टुकड़ा शहर के पास का था। जो जमिन मानस के दूसरी पत्नी के पुत्रों कि जमिन थी। जिस जमीन से काफी आमदनी होती थी। क्योंकि वह आम अमरुद का बगिचा था जिसको नष्ट करके अंग्रेज वहाँ रेल्वे का यार्ड बनाने का प्रयाश कर रहे थे। जब इसकी बात एक अंग्रेज अधिकारी ने जीतनारायण मानस के बड़े वेटे से कि तो वह भड़क गया और उस अंग्रेज अधिकारी को अपनी दलान से मार कर भगा दिया। यह कहते हुए कि अब यहाँ कभी मत दिखाई देना, नहीं तो मैं तुम्हे जान से मार दुंगा। 

    इस बात का पता जब और बड़े अंग्रेज अधिकारियों को चला तो उन सबने एक नई कुरुप योजना बनाई। जीतनारायण जो इस समय सबसे अधिक तपा था। उसको मारने की, जिसके लिये उन्होंने तिवारी गुट को अपने साथ ले लिया और उनको रेत कि खान देने का वादा किया। जिससे बहुत बड़ी आमदनी जीतनारायण बंधुओं को होती थी। जिसको छिन कर मानस के पुत्र और उनके मुरली विद्याधर के पुत्रों की कमर को तोड़ना चाहते थे।

     जीतनारायण को जब यह पता चल कि उसको मारने के लिये अंग्रेज उसके शत्रुओं से मिल कर उसके लिये जाल विछा रहे है। तो उसने भी अपने को मजबुत करने के लिये जनता को अपने साथ करने के लिये। एक योजना बनाई, जैसा कि हम सब जानते है मानस खानदान और कैलाश खानदान कई पुस्तों से दुस्मनी चल रही है। जिसका अंत लगभग हो चुका है। आज के तारिख में केवल मानस कि अंतिम बहु के कोई नहीं जिन्दा बचा है। जीतनारायण एक योद्धा के साथ काफी बुद्धिमान और कलाकार प्रकृति का आदमी है। जो जनता के भावों को समझता है। 

    उसने मानस की बहु को अपने साथ मिलाने कि योजना बनाई। इस तरह से जो मानस के पक्ष में जो साधरण जनता नहीं। जो कैलाश के वफादार लोग है, जो अपने नेता के तौर पर कैलाश की बहु को ही आज भी देखते है। जीतनारायण यह विचार करता था कि इस तरह से यदि हम अपने लोकल लोगों को अपने साथ करलेगें तो हम अंग्रेजो का सामना कर सकते है। जैसा कि हम जानते है कि कैलाश की आखिरी बहु जो अपने मायके में रहती है। जिसके पिता बहुत बड़े वनारस के जमिदार और धनी है। वहाँ पर एक बार जाकर जीतनारायण ने कैलाश की आखिरी बहु से मिलने का निर्णय किया। जाने से पहले उसने अपने आने का संदेश भेज दिया। कैलाश की बहु भी यह लड़ाई झगड़ा नहीं चाहती थी और वह किसी तरह से इस लड़ाई को खत्म अपने जीवित रहते ही करना चाहती थी। इसलिये वह जीतनारायण का संदेश स्विकार कर लेती है और उससे मिलती है। कैलाश कि वहु उस समय तक वृद्धा हो चुकी थी उसकी उम्र 90 साल के करीब थी।

    जबकि जीतनारायण 60 साल का हो चुका था। यह राजनीतिक मुलाकात थी। दोनों कि मुलाकात एक हवेली में बहुत सारे वफादार आदमीयों मध्य निश्चित किया गया। जहाँ पर जीतनारायण पहुंच कर अपनी मनसा को कैलाश की बहु के सामने रखा और उसने कहा कि यह अंग्रेज हमारी दुस्मनी का ग़लत इस्तेमाल कर रहे है। हम ऐसे ही लड़ते रहे तो हमारे और आपके आदमी में कोई भी जिन्दा नहीं बचेगा। इस तरह से हम सब को ही मार दिया जायेगा। जैसा कि कहा गया है कि बाहरी शत्रु से लड़ने के लिये अपने आंतरिक शत्रुता से मिल जाना चाहिये। इस समय हमारे साथ अंग्रेज धोखे पर उतर आयें है। जो हमारे पिताजी (मानस) के साथ मित्रता की थी और बहुत सारे वादा किया था। उसको वह सब भुल चुके है। उनका केवल एक मतलब है हम सब का नर संहार। कैलाश कि बहु ने कहा हम युद्ध के पछ में कभी नहीं थे। यह तो हमारें बड़े भाईयों के सर पर खुन सवार हो चुका था। जिसका बदला लेने के लिये उन्होनें अपना सब कुछ गवां दिया। यदि तुम्हे हमारी बची हुई जमिन चाहिए तो तुम उसको भी ले सकते हो। उसके लिये तुम्हे हमारे परिवार के एक सदस्य को अपने परिवार में सामिल करना होगा।

    इस तरह से हमारी दुस्मनी मित्रता में बदल सकती है। मैंने सुना है कि तुम्हारें भाई मुरली के चार पुत्रों में रमासंकर का दूसरा पुत्र शादी के योग्य हो चुका है। उससे मैं अपने भाई कि पुत्री की शादी करा देगे। जिससे हमारी शत्रुता के अस्थान पर मित्रता के विजारोपड़ होगा। जिसके लिये जीतनारायण तैयार होगये। क्योंकि वह किसी भी किमत पर कैलाश के आदमियों को अपने पक्ष में करना चाहता थे। इस तरह से फैसला हो गया और इस खुस खबरी के साथ जीत नारायन अपने घर पर आगये और यह बात मुरली के पुत्रों को बताया। साथ में नगर में भी फैला दी गयी कि अब मानस और कैलाश खानदान अपनी शत्रुता को भुल कर आपस में मित्रता कर रहे है और मानस खानदान के लड़के कि शादी कैलाश खानदान के लड़की से तय हो चुकी पूरे नगर में इसका ढिढोरा पिट दिया गया।

     इसके साथ विवाह कि तारिक तय कर दिया गया और विवाह कि चारों तरफ तैयारी होने लगी। दूर-दूर तक सभी को निमंत्रण विवाह में सामिल होने के लिये भेजा गया। निश्चित तारिख पर रमासंकर के दूसरें वेटे संतोष और अयोद्धा प्रसाद जो कैलाश की अंतिम बहु के छोटे भाई है उनकी पुत्री राजकुमारी का विवाह वैदिक मंत्रोच्चारण के मध्य संपन्न हुआ। बारात में सैकड़ो हाथी घोड़ा हजारों बारती सब अयोद्धया प्रसाद के घर पर ही दो तीन रहे और उनके स्वागत खाने पिने की रहने की किसी प्रकार कि कमी नहीं कि गई थी। जब वहाँ से बारत वापिस चली तो कई पंड़ावों के बाद अपने गांव पहुंची। वाहाँ पर भी पूरे गांव और नगर के नर नारी सबी लोगों ने उन सब का भव्य स्वागत किया और नये विवाह के बंधन में बधें दामपत्य जोड़ी को आशीर्वाद के साथ, बहुत सारा भेट सभी लोगों के द्वारा दिया गया। जिसके साथ पूरे नगर और गांव में जैसे दिवाली का माहौल हो गया। हर तरफ घी के दिये जलाये गये और कमना कि गई यह कैलाश और मानस खानदान की प्रसन्नता हमेशा ऐसी ही बनी रहे। लेकिन यह बात अंग्रेजो को अच्छी नहीं लगी।

     एस दिन रात्री में जीतनारायण को पकड़ने के लिये भारी मात्रा में अंग्रेज़ी सिपाही गांव ब्रह्मपुरा में आ टपके और फायर करना सुरु कर दिया जब गांव वालों ने विरोध किया। तो उन पर गोलीयाँ बरसाई जाने लगी। उस समय अंग्रेजों का एक आफिसर और उसके साथ पुरी एक सैनिक टुकड़ी भी जो सब हथियार बंद थे। जिसमें कुछ एक को छोड़ कर सभी भारतिय सैनिक ही थे। जब गांव वालों ने देखा कि अंग्रेज सिफाई गोलियों कि बारिस कर रहें है। तो सभी गांव के आदमी बाहर आगये जिसमे हजारों कि संख्या में युवा और तलवार बाज थे। उन्होंने अंग्रेज सिपाहियों पर हमला बोल दिया, कुछ ऐसे भी गांव बड़े किसान थे। जो जीतनारायण के लिये अपनी जान कि बाजी लगाने में भी पिछे नहीं हट रहे थे। गांव के बड़े किसाने ने अपने सरदार कि रक्षा करने के लिये अपनी-अपनी बंदुके निकाल लिया और अंधाधुन फायरिगं दोनो तरफ से होने लगी। 

   कितनी क्रास फयरिंग हुई जिससे दोनो तरफ लासों पर लासें गिरने लगी। गांव के लोग भारी पड़ने लगे। कुछ ही घंटें में जीतनारायण और उसके भाईयों ने किसानों मजदुरों और गांव वालों कि मददत से अंग्रेज सिपाहियों को अपने कब्जे में कर लिया सब जो बचे थे। सब का सर कलम करके गंगा की धारा में बहा दिया। जैसे गंगा के पानी में खुल घोल दिया गया हो। जो रात्री के चन्द्रमा के प्रकाश में ऐसे चमक रहा था जैसे नदि ही खुन कि बह रही हो। पूरे क्षेत्र में हाहा कार कोह राम जैसा मच गया। सब अपने-अपने घरों से बाहर आ गये। रात्री के समय दुसरी सेना बी नहीं आ सकि ना हि उनके पास इसकी सुचना ही जिल मुख्यालय पहुंच पाई कि अंग्रेज के सभी सैनिक और अधिकारी मारे गये।

      जब यह सुचना अंग्रेजों के कानों में पहुंची तो उन्होंने सुबह हि ब्रह्मपुरा में हजारों कि सेना में पुलिस फोर्स को जिला मुख्यालय मिर्जापुर से भेज दिया और पूरे क्षेत्र को एक छावनी में बदल दिया गया और ब्रह्मपुरा नगर के हर गांव के हर घर की तलासी कि जाने लगी। जहाँ पर केवल बच्चे बृद्ध औरते ही मिली वहाँ पर कोई भी युवा या जिसकी तलास अंग्रेज सेना और पुलस को थी, उसमें कोई नहीं मिला। क्योकि जीतनारायण जानता था। कि यह अंग्रेज सुबह ही जायेगे और उससे पहले ही वह अपने मुख्य आदमीयों के साथ ब्रह्मपुरा कि सिमा को छोड़ कर विन्ध्य पर्वत की पहाड़ियों और गुफाओं में अपनी मंडली के साथ जा कर रहने लगा। इधर अंग्रेज सैनिक और अधिकारी निर्दोष जनता और जीतनारायण के दूसरें आदमियों और दुर के रिस्तेदारों पर अपने आतंक का कहर ढाने लगे। कितने निर्दोष लोगों के महिलाओं बच्चों और बृद्धों को जान से मार दिया और कितने सारे लोगों को धरों में जिन्दा जला दिया गया।

      जब जीतनारायण को यह सब ज्ञात हुआ तो उसने अपनी एक डकैतो कि सेना खड़ी कर ली। रात को ब्रह्मपुरा में आते और सुबह से पहले ही सब विन्ध्य की पहाड़ीयों में खो जाते थे। जहाँ पर अंग्रेंजों कि दाल नहीं गलती थी और रात्री के समय सभी अंग्रजों और अंग्रेज अधिकारी जो भी मिल जाते थे। वह सब मारें जाते जीतनारायण और उसके आदमियों के द्वारा। ब्रह्मपुरा के नगर वासियों के लिये जीत नारायन कि गैंग भगवान के समान थी भले ही वह मर जाये। लेकिन साधरण ब्रह्मपुरा का एक भी नागरिक जीतनारायण के खिलाफ एक भी शब्द बोलने के लिये तैयार नहीं थे। अंग्रेजों के नाको में लोहे का चना चबवा दिया। मिर्जापुर नगर के सबी बड़े व्यापारी जीतनारायण के सेना के लिये हर प्रकार के धन साधन को पहुंचाते थे। उनके पास जीतनारायण का पत्र पहुंचता और वह व्यापारी सामान भेज देता था। जो नहीं भेजता था और अंग्रेजो के साथ देते थे।

 उनके जितनारयन गैंग के लोग चुन-चुन कर मौत के घाट उतार दिया करते थे। इस तरह से जीत नारायन पूरे मिर्जापुर में एक ऐसा नाम होगया। जिसके नाम से ही लोगों की पैंट गिली हो जाती थी। जितनी भी अंग्रेज़ी सेना रात्री के समय ब्रह्मपुरा नगर में प्रवेश किया। उन सब को उसी छानबे छनवर में खदेड़ सभी ग्रामवासियों और साथ नगर वासी एक साथ किचड़ में फंसा कर उन सबका काम तमाम कर देते। वहाँ का राजा जीतनारायण ही बना रहा और उनको अस्त्रों को छिन कर उनके उपर ही हमला किया जात था। अंग्रेज भी उससे हार मानने वले नहीं थे। फिर भी सभी अंग्रेज सतर्कता बरतने लगे और रात्री के समय ब्रह्मपुरा के गांवों और नगर में प्रवेश करने से बचने लगे। क्योंकि अंग्रेज दस लोगों को मारते तो जीतनारायण कि सेना 20 अंग्रेज सिपाही और अफसरो को मारती थी। अंग्रेज डाल-डाल चलते जो जीतनारायण पात-पात चलता था और कई सालों तक अंग्रोजों को चकमा दे कर उनको और उनके आदमियों को मारते रहा।

      जीतनारायण कि सेना के लिये हथिययार गोला बारुद और खाद्य सामग्री आदि को जब ज़रूरत पड़ती। वह सब इलहाबाद से कलकत्ता कि तरफ जाने वाली ट्रेनों को छनवर के एकान्त में रोक लेते थे। रात्री के समय में जिससे वह अपने ज़रूरत कि सभी बस्तुओं को लुट लेते थे। इसके अतिरीक्त अंग्रेज यात्रियों से उनका धन भी छिन लेत थे। ऐसा भी होता था। कभी कलकत्ता से-से दिल्ली के लिये ट्रेन भी लुट लि जाती थी। ट्रेन के चालक उस मिर्जापुर के इलाके से इतने भयभित हो चुके थे। जहां जीतनारायण की गैंग का आदमी भी आकर यह लुट पाट को अंजाम देता था। अंग्रेजों को अपना सभी सामान दिल्ली से कलकत्ता और कलकत्ता से दिल्ली का यह रेलगाणियों का मुख्य रुट था। जो चारों तरफ जंगल और पहाड़ियों से घिरे होने के कारण अंग्रेजों के लिये इस गैंग को बस में करना एक समय मुस्किल लगने लगा और वह जीतनारायण गैंग नैक्सल घोषित कर दिया गया। और उससे भिड़ने से बचने लगे थे। साथ में लाखों रुपये का इनाम भी घोसित कर दिया था। इस सभी कार्य को अक्सर जीतनारायण का भाई अमरनाथ काफी तेज और दबंग किस्म का व्यक्ती के साथ अपनी सेना का नेतृत्व बहुत करता था, उसकी आवाज में ही एक अजिबों किस्म का आकर्षण और तेज था, और सारी खुफिया जानकारी अंग्रेजों कि जीतनारायण का तीसरा भाई फौजदार एकत्रित करके जीतनारायण तक पहुंचाता था। इस तरह से जीतनारायण के दोनों भाई उसके दो हाथ के समान हो चुके थे। और आंतरिक किले कि सारी व्यवस्था को मुरली के पुत्र के साथ विद्या धर देखता था। इन सब भाईयों ने अपनी योग्यता पर उस समय इतना अधिक धन सम्पदादि लुट कर जमा कर लिया था। 

   जिसको रखने के लिये कि और अपने पूरे आदमी और परिवार के साथ रहनें के लिये। जमिन के अन्दर-अन्दर ही एक विशाल किला बनवाने का कार्य शुरु कर दिया, जिसको कुछ एक सालों में ही बड़ी सफाई से पुरा भी कर लिया और उसमें अपने सभी अदमियों के साथ जीतनारान राजा कि तरह वहाँ पर रहने लगा। वह किला जमिन के अन्दर इतना बड़ा था कि उसमें लाखों लोग आराम से कई सालो तक रह सकते थे। वहाँ किसी अंग्रेज आदमी और उसको गुप्तचर का पहुचना मुस्किल ही नहीं असंभव था। 

   अंग्रेजों के अधिकारियों के नाक के निचे इतना बड़ा विशाल कार्य हो गया। जिसकी उनको कानो कान खबर नहीं हुई. उस किले में पहुंचने का रास्ता सुरंग के रास्ते से पहाड़ियों से हो कर जाता था, कई रास्ते थे। एक रास्ता नदि किनारे भी निकलाता। जिस रास्ते से कभी-कभी जीतनारायम गंगा दर्शन के लिये भी आता। जहाँ पर रेत की खान थी, एक दिन किसी मुखविर ने जो तिवारी गुट का था जिनका दबदबा नदी के पार उसी प्रकार से था। जिस प्रकार से नदि के इस पार विंध्य क्षेत्र में जीतनाराययन और उसके भाईयों का था। एक अंग्रेज अधिकारी को यह सुचना दि की जीतनारायण हर मांह की आमावश्या के दिन रात्री के तिसरे पहर में गंगा स्नान के लिये आता है।

     अंग्रेज अधिकारियों ने गुप्त रूप से अपने सशस्त्र सैनिकों को रेत की खानों में छुपा दिया। साथ में तीवारी गुट के कई खतरनाक गुर्गों को भी सामिल किया गया था और जब जीतनारायण अपने कुछ बिशेष आदमियों के साथ सुरंग के रास्ते से गंगा किनारे नहाने के लिये आया, अंग्रेज सैनिको नें उसकों पकड़ने के लिये उसको चारों तरफ से घेर लिया और ताबड़तोड़ फायरिगं शुरु कर दिया। जिससे पहले तो जीतनारायण और-और उसके आदमी सकते में आगये।

    इसके साथ ही सबने अपना मोर्चा सम्हाल लिया और दोनों तरफ से नदि किनारें रेत कि खदान में बंदुखें गरजने लगी। जिसमें से एक जीतनारायण का अंग रक्षक वापिस जीतनारायण को किले के दरवाजे के पास ले गया और भाग जाने के लिये कहा। लेकिन जीतनारायण ने कहा कि हमने कभी पिठ दिखा कर भागना नहीं सिखा है। काफी समय तक यह संघर्ष चलता रहा अंत में जीतनारायण और उसके आदमियों कि गोलिया खत्म हो गई और उसके आदमि भी अंग्रेजो के गोलियों के शिकार हुए।

     जिसके बाद जीतनारायण ने आत्म समर्पण करना ही उचित समझा और अपनी सफेद पगड़ी को अपने सर से खोल कर अपनी बंदुक कि नाल पर रख कर हवा में लहराने लगा। उस समय सूर्य अपनि लालिमा के साथ आकाश में प्रकट हो रहा था। जीतनारायण को जब अंग्रेज आफिसर नें देख कर अपने सेना को गोलीबारी रोकने का हुक्म देता है और कहता है गिरप्तार कर लो, हमें यह आदमी जिंदा चाहिये। अंग्रेज सिपाही जीतनारायण को पकड़ कर उसके हाथों में हथकड़ी डाल देते है। लेकिन किसी भी अंग्रेज सैनिक कि या अंग्रेज अधिकारी की जीतनारायण पर हाथ उठाने या मारने कि हिम्मत नहीं हुई। जीतनारायण को पकड़ कर अंग्रेज सिपाही गंगा नदी के द्वारा ही नाव से ही मिर्जापुर के चुनार के किले में ले गये और वहाँ पर उसकों कैद कर दिया। इसके बाद उसे यातना दे कर उससे पुछ ताक्ष करने का प्रयास करने लगे, लेकिन उससे कुछ काम कि जानकारी नहीं देने पर, बाद में जीतनारायण पर राजनीतिक कैदि बनाया गया, और उनके उपर लोगों को और साधारण जनता को भड़का कर आंदोलन का रूप दिया जिसमें हजारों लोगों कि जान गई। इसका आरोप लगाया गया।

    इधर जब ब्रह्मपुरा नगर और यहाँ के नागरिकों पता चला कि जीतनारायण को अंग्रेजों ने पकड़ लिया है। तो जीतनारायण के किले का साशक उसका छोटा भाई अमरनाथ बन गया। और उसने हर एक प्रयास किया की जीतनारायण को अंग्रेजो के कैद से मुक्त कराया जाये। उसके लिये उसने एक बार चुनार के किले पर भी हमला किया लेकिन उसे सफलता नहीं मिली। क्योंकि यह बात अंग्रेज अफसर जानते थे। कि यह आदमी बहुत खतरनाक है इसको यहाँ रखने का मतलब बहुत बड़ा बिद्रोह होगा। इसलिये रात्री के समय ही जीतनारायण और उसके कुछ और आदमियों को ट्रेन सें अपनी राजधानी कलकत्ता भेज दिया। कड़ी सुरक्षा के विच और वहाँ पर भी नहीं रखा, वहाँ से भी एक पानी की जहाज से काले पानी की जेल में भेज दिया गया। जहाँ पर जीतनारायण और उसके आदमियों के साथ बहुत जुल्म और अमानविय व्यवहार किया जाता तरह-तरह की यातना दि जाती थी।

     अमरनाथ ने जब ब्रह्मपुरा के किले पर अपना कब्जा किया तो वह पुरी तरह से जमिन के अन्दर ही रहता था। उसने एक जोरदार हमला करके तिवारी गुट का सारा नामों निसान मिटा दिया और बहुत लुट पाट करने के बाद उनके गांव को पुरी तरह से आग के हवाले कर दिया गया। क्योंकि उसको यह ज्ञात हो चुका था। कि जीतनारायण के बारे में गुप्त सुचना देने वाला यह तिवारी गुट ही था। उसनें उस रास्ते को जो नदि कि तरफ खुलता था। उसको हमेशा के लिये बन्द करा दिया जो नदी के किनारे के लिये जाता था। वह केवल उन रास्तो का ही प्रयोग करता था जो पहाड़ीयों और जगंलों में निकलती थी। धन कि कोई कमी नहीं थी। क्योंकि काफी धन संपदा जीतनारायण ने एकत्रित कर रखी थी। जो उसके भाईयों और भान्जों के लिये बहुत थी। उसके अतिरीक्त जमिन जो मानस और कैलाश की थी उसमें भी बहुत कुछ हर साल पैदा होता था। जो गुप्त रूप से किला में पहुंच जाता था। क्योंकि अब भी लोग वफादार थे। क्योकि जमिन का सारा व्यापार और कारोबार मुरली के दो वेटे ही देखते थे। हरिशंकर और रमासंकर इनका व्यवहार साधरण जनता के साथ बहुत अच्छा और मजबुत था। ऐसे ही समय गुजरने लगा।

     एक दिन अंग्रेज अधिकारीयों को वह गुप्त मार्ग एक जंगली गड़ेरियें ने दिखा दिया जो ब्रह्मपुरा किले के अन्दर जाता था। जहाँ पर अचानक अंग्रेज अधिकारी अपनी हजारों की सेना को लेकर पहुंच गये और अमरनाथ के साथ उसके भाई फौजदार को भी गिरप्तार कर लिया और उनको मिर्जापुर के कारगार में डाल दिया। ब्रह्मपुरा का किला अब मुरली के पुत्रों के अन्तर्गत में आ गया। इनका स्वाभाव ठीक था इस लिये अंग्रेजों नें उनको भी कुछ समय के लिये जेल में डाला मगर कोई गवाह उनके खिलाफ ना मिलने के कारण मुरली के लड़के मातासंकर, हरीसंकर, रमासंकर को छोड़ना पड़ा। जबकि विद्या धर के पुत्र इसमें नहीं रहते थे। वह अलग ही रहे अपने गावं की हवेली में जिससे उनको किसी प्रकार की ज़्यादा दिक्कत का समान नहीं करना पड़ा। उस समय विद्याघर बहुत विमार चल रहा था। जिसकी थोड़े समय के बाद मृत्यु होगई।

     रमासंकर के पुत्र संतोष और उनकी पत्नी राज कुमारी को विवाह के दस साल पूरे कर लिये थे और उनके दो पुत्र और एक पुत्री भी हो चुके थे। संतोष काफी पढ़ा लिखा और समझदार था इसलियें वह अपनी पत्नी और बच्चों के साथ सहर में रहने लगा। जहाँ पर अपने पुत्रों और पुत्री को शिक्षा ग्रहण करने के लिये एक अच्छे विद्यालय में प्रवेस कर दिया और स्वयं वह एक चिकित्सक का कार्य करता था जिससे उसको अच्छा पैसा मिल जाता था। जिससे उसकी जीवन की गाड़ी अच्छी तरह चल रही थी। इसके साथ संतोष गुप्त भेड़िया के समान धुर्त था जिसके कारण वह राजकुमारी और अपने बच्चे काफी नफरत करता था क्योंकि वह एक रुढ़ी वादी विचारदारा वाला व्यक्ति है। जो यह अब भी मानता है कि यह राजकुमारी और इसके बच्चे उसके शत्रु खानदान कैलाश से सम्बंध रखते है। यद्यपी उसने कभी खुल कर ऐसा नहीं कहा लेकिन यह बात काफी समय के बाद सामने आती है। इस तरह से धिरे-धिरे यह मानस खानदान का पुरा परिवार विखरने लगा और लोग ब्रह्मपुरा नगर को छोड़ कर शहर कि तरफ रुख करने लगे। एक समय ऐसा आगया कि लोग धिरे-धिरे किला को छोड कर अंग्रेजो के आतंक से बचने के लिये। वहाँ से दूरे वनारस और इलहाबाद में बसने लगे। क्योंकि अंग्रेज हर किसी को जीतनारायण का ही साथी समझते थे। जो भी ब्रह्मपुरा के किले में रहता था और उनको तरह-तरह की यातना दे कर उस किला को छोड़ने के लिये विवश करते थे। 

   जिससे उस किले पर उनका कब्जा हो सके, एस समय ऐसा भी आता है जब अंग्रेज उस किला पर अपना अधिकार कर लिया और अपने सैनिको के साथ कुछ अंग्रेज अधिकारी उसमें रहने लगे। जो उनका साथ देता वह उसमें रहता और जो उनके खिलफ जाता उसकों और उसको परिवार को दंड का सामना करना पड़ता अंत में वह परिवार या तो मारा जाता या फिर किला से बाहर अपना ठीकान बना लेते थे। इस में मुरली और विद्या धर के लड़के भी थे। जो वहाँ से बाहर रहने के लिये आगये और अपने एक-एक पुत्रों को अंग्रेज़ी सेना में भरती कर दिया। जिसके कारण अंग्रजो का रुख इनके प्रती थोड़ा नरम होगया। अब अंग्रेज फिर अपने मन का अत्याचार और कर वसुली करने लगे इनका विरोध करने वाला कोई नहीं था। लोगों को अपनी रोजी रोटी भी कमाने में दिक्कत का सामना करना पड़ रहा था। कुछ एक बड़े जमिदार को छोड़ कर जैसे विद्याधर और मुरली धर के पुत्रों के और सभी किसान कर्ज में डुबने लगे। क्योंकि अंग्रेज जितना पैदा खेत में होता उससे अधिक कर में ही लेते थे। जिसमें बहुत से किसानो को अपनी जमिन भी बेचनी पड़ रही थी। जो आगे चल कर मातासंकर जब अपने परिवार से अलग हो कर अपने एक पुत्र के साथ अलग रहने लगा तो उसका खर्च खेती की आमदनी से नहीं चलता था। जिसके लिये अपनी बहुत सारी जमिन उन अंग्रेज सैनिको को बेचना पड़ा जो अंग्रेजों के द्वारा जमिदारों के झगड़ों को सुलझाने के लिये ब्राह्मपुरा में बसाये गये थे। राजपुत और गहरवार आदी। इस तरह से मानस के परिवार के द्वार कैलाश के खानदान का अंत और बाद में समझौता किया जाना और कुछ समय के लिये एक तरफा अधिकार मानस के परिवार का होना। जिसके बाद उस जमिन में राजपुत और गहरवारों ने भी अपना हिस्सा बना लिया। धिरे-धिरे इस तरह से उस क्षेत्र में गहरवार और राजपुत हावी होने लगे और पुराने मानस और कैलाश के परिवार का पतन सुरु होगया।

      इसके साथ ही अंग्रेजो कि भी भारत देश पर उनकी पकड़ कमजोर पड़ने लगी। जिससे उन्होंने भारत को दो भागों में बाट दिया भारत और पाकिस्तान फिर भी समस्या का समाधान नहीं हुआ। तो उन्होंने भारत को छद्म भेष में रहकर अपने अधिकार का प्रारंभ किया जिसमें सभी जन्म से भारतिय रंग से भारितय थे। मगर संस्कृत सभ्यता से वह सब काले अंग्रेज और उनकी दोगली नस्ल ने अधिकार करना सुरु कर दिया। जब संसार में मसिनी क्रान्ति का युग सुरु हो रहा था। वैल के अस्थान पर ट्रैक्टर ने लिया। हाथी घोड़ों के स्थान पर कार और मोटर सायकिल ने ले लिया। जो इस दौड़ में आगे बढ़ गया वह आगे ही बढ़ता गया और जो अपने पुराने रिती रिवाज के साथ ही जुड़े रहे वह पिछण गये। इसे अंधी दौण में। जैसा कि मुरली का एक लड़का जो इन्जिनियर बन चुका था उसके लड़के अमेरिका इंगलैड और दूसरे वाहर देशों में जा कर वहाँ के नागरिक बन गये।

       जीतनारायण एक दिन काले पानी कि जेल से रात्री के समय वहाँ की गुप्त सुरंग के रास्ते से भाग निकला और समुन्दर में छलांग लगा दिया और तैर कर ही समुद्र को पार करने का प्रयास करने लगा। क्योकि वह गंगा नदी के किनारे का रहने वाला है। अच्छी तरह से तैरना जानता है। काफी तैरने के बाद उसको समन्दर में एक बड़ी ह्वेल मछली मरी हुई तैरती मिलती है पहले तो वह उसे समुद्र में कोई छोटा द्विप समझता है। लेकिन वह पास आया। तो देखा कि वह एक मछली की लास थी। जो तैर रही उस लास के उपर चढ़ कर जीतनारायण उसको एक नाव कि तरह से उपयोग किया और उसी के सहारे समुद्र को पार करने का प्रयास करता रहा। जब भुख लगती तो मछलियों को खाता और जब प्यास लगती तो धुप से समुद्र के पानी को भाप बना करता मछलियों के खाल का पात्र बना कर उनकी सहायता से, इस तरह से रात दिन समुद्र से संघर्ष करता हुआ और इसी तरह से कई एक साल तक वह यात्रा कर के वह पांच एक साल में भारत के दक्षिण समुद्र किनारे पहुंच गया। और वहाँ से चलकर कई एक महिने में भिक्षु बन कर अपने नगर ब्रह्मपुरा पहुंचा जहाँ पर उसने सब कुछ बदला हुआ पाया। उस समय उसकी उम्र 80 साल हो चुकी थी जब उसे पता चला कि उसके भाई जेल में बन्द है। तो उसने स्वयं सांयास ले कर उसी किले के दरवाजे पर एक छोटी झोपड़ी बना कर रहने लगा। यद्यपी अब उस किले का केवल दरवाजा ही बचा है क्योकि अंग्रेज को जब यह ज्ञात हो गया कि उनको भारत छोड़ना है तो वह नहीं चाहते थे कि यह किला दुबारा किसी क्रान्ति कारी गिरोह के कब्जे में आये। क्योंकि वह बहुत गुप्त और जमिन के अन्दर था, जिसके कारण बहुत अधिक लोगों को उसके बारे में ज्ञान भी नहीं था। अंग्रेजो ने उसको एक पहाड़ी गुफा के रूप में प्रचारित किया जो डकैतो का ठिकाना थी। जिसके कारण लोगों का उस किले पर से ध्यान हट गया। जिसका उन्होंने खुब फायदा उठा कर उस किले को अन्दर से ही तबाह कर दिया। अर्थात किले के अन्दर भयानक बम विस्फोट किया जिससे वह किला जमिन के अन्दर धरासाई हो गया। जब जीतनारायण को यह सब ज्ञात हुआ तो उसने अपना सब कुछ भुल कर। एक नये जीवन को जीने का निर्णय किया कि वह किसी को भी अपने बारें में नहीं बतायेगा और वही जंगल में रह कर लोगों को ज्ञान विज्ञान ब्रह्मज्ञान का उपदेश देते रहे। जिससे उनके बहुत भक्त बन गये और लोग दूर-दूर से उससे मिलने के लिये आते थे। बाद में उनको लोग बाबा बदेवरानाथ के नाम से जानते थे। जिनके नाम का एक बहुत बड़ा आश्रम आज भी विन्ध्याचल के पहाड़ियों के उपर है। जहाँ पर एक बार मुझे भी जाने का अवसर मिला। जिससे मुझे कुछ उनके बारे में गुप्त जानकारी मिली।

       यह सत्य है कि इस भारत को आज आजाद देश माना जाता है। लेकिन यह आजाद नहीं हुआ है, आज भी मानस और कैलाश कि खानदान को समाप्त करने के लिये प्रयाश कर रही है। हलांकि अब मानस और कैलाश नहीं रहे लेकिन जो उनके वंशज है, जिनमें से ही एक मैं भी हूं। आज का समय बदल गया है। आज आदमियों को सताने का और किसी की सम्पत्ती को हड़पने का तरिका बदल गया गया। लेकिन सड़यन्त्र आज भी चल रहा है। सरकार आज कहने को भारतिय है लेकिन इसका सारा कार्य बाहरि शक्तियाँ निश्चित करती है। मैं तो यह मनता हूँ हमारा देश आज भी किसी प्रकार से आजाद नहीं हुआ है। आज भी पहले से भी खतरनाक जाहिल और दूष्ट प्रकृति के व्यक्तियों का ही अधिकार इस देश पर है। जब से मेरा जन्म हुआ तभी से मेरे साथ किसी कैदि के समान व्यवहार किया जाता रहा है। कहने को मैं आजाद हूँ मैं किसी जेल में नहीं रहता हूँ लेकिन यह भी सत्य है कि यह दुनिया ही मेरे लिये यातना गृह बन गई है। और जब से मैं जानने लायक हुआ तब से ही मुझे ज्ञात हुआ है कि मेरे साथ को गृह युद्ध हो रहा है। जिसको हम शित युद्ध कह सकते है। प्रारम्भ में यह युद्ध मेरे साथ केवल मेरा परिवार करता था धिरे-धिरे जैसा मैं बड़ा होता गया मेरा युद्ध क्षेत्र भी बढ़ता गया, और उसके योद्धा जो मेरे खिलाफ लड़ने के लिये बदलते रहे। मुझे इसका ज्ञान तब हुआ जब मैने उस छनवर की जमिन पर एक ज्ञान विज्ञान ब्रह्मज्ञान नामक वैदिक विश्वविद्यालय बनाने की योजना पर काम करना शुरु किया। जो लाखों एकड़ में फैली है, जिसमें आज भी मेरी कुछ जमिन उस मैदान के बिच में उपस्थित है। क्योंकि वह क्षेत्र काफी बड़ा और खाली है वहाँ केवल एक खेती होती है। या केवल एक फसल उपजाई जाती है। जब गंगा में बाढ़ आने से सारा लाखों एकड़ का इलाका पानी से डुब जाता है। वहाँ पर विसों फिट उंचा पानी गंगा के बाढ़ने पर जमा हो जाता है। इस लिये मैने वहाँ पर जमिन के अन्दर किला बना कर विस्वविद्यालय चलाने का निर्णय किया। क्योंकि मुझे ज्ञात हुआ कि यहाँ हमारे समाज में दुःख का कारण अज्ञान है। ज्ञान का प्रसार करने के लिये एक बृहद विश्वविद्यालय बनाया जाये। क्योकि मिर्जापुर में आज भी कोई विश्वविद्यालय नहीं है। कहने के लिये वह राजावों का शहर है। आज मिर्जापुर को नक्सल प्रभावित क्षेत्र की श्रेणी में रखा गया है। वह ऐसा क्षेत्र है भी इसका भी मुझे आभास हो चुका है। क्योंकि उस क्षेत्र की कुछ ऐसी विशेषता है जहाँ पर आज कि सरकार के लिये खतरा महसुष होता है। भारत सरकार को डर है जिसको पिछे से अंग्रेज चला रहे है। कि यहाँ यदि किला बनाया गया तो वह भारती अंग्रेजों जो देश को चला रहे है उनके सामने वही चुनौति खड़ी हो सकती है जो कभी जीतनारायण और उसे भाईयों कि गैंग ने किया था। अंग्रेजों के जाने बाद भी आज तक पूरे भारत में कोई वैदिक विश्वविद्यालय नहीं है। कहने के लिये बैदिक ज्ञान सर्वोपरि है। जितने भी विश्वविद्यालय भारत में चलते है वह सब अंग्रेज़ी कि शिक्षा पद्दती से-से चलते है। जिसको कार्ल मार्क्स, लार्ड मैकाले और मैक्समुलर नें मिलकर तैयार किया था। या कुछ ऐसे भी है जो संस्कृत के भी है जैसे संपूर्णनन्द जो वाराणसि में है। वहाँ पर भी केवल पौराणिक ज्ञान के प्रचार किया जाता है। यह मेरे द्वारा एक बहुत बड़ा कदम उठाया गया। जिससे ऐसा प्रतित होता है। कि जैसे कोई जिन्न कई सौ वर्षो से किसी कब्र में कैद था वह मेरे इस कृत्य से जागृत होगया। जिसे यह सारी दुनिया एक साथ मुझको मारने के लिये मेरे पिछे पड़ गई है। क्या अपने क्या पराये? जहाँ भी गया मैं हर जगह जैसे मुझ पर निगाह रखी जाती है और हर प्रकार से मुझे नष्ट किया जाने का प्रयाश किया जाने लगा है। जैसे मैंने इस दुनिया के किसी दुःखती रग पर अपनी पैनी तलवार को चुभा दिया है। जिससे यह हमारी खुन कि प्यासी बन गई। यद्यपि मैं शुरु से ही साधु किस्म का आदमी रहा हूँ जिसके कारण ही मैं यहाँ पर अब तक जिन्दा हूँ यद्यपि मैं किसी भी क्षेत्र में आज तक सफल नहीं हो पाय हूं। हर क्षेत्र में मुझे परास्थ करने के लिये मेरे शत्रु पहले से खड़े मुझे मिलते रहे है। फिर भी मैने हार नहीं माना है आज भी संघर्ष रत हूं। मैं जानता हूँ कि मैं इस दुनिया से नहीं जित सकता हूँ लेकिन मैं लड़ते-लड़ते मरना चाहता हूं। जैसा की गिता में कृष्ण अर्जुन को कहते है कि जब जित जावोंगे तो तुम्हे यहाँ याद किया जायेगा और हार जावोंगे तो भी एक योद्धा के रूप में याद किये जाओंगे। हर हालत में संघर्ष करना ही श्रेयस्कर है। आज से हज़ारो साल पहले महाभारत के युद्ध में जब अर्जुन अपने ही भाईयों के विरुद्ध लड़ने के विचार से कांपने लगते हैं, तब भगवान श्री कृष्ण ने अर्जुन को गीता का उपदेश दिया था। कृष्ण ने अर्जुन को बताया कि यह संसार एक बहुत बड़ी युद्ध भूमि है, असली कुरुक्षेत्र तो तुम्हारे अंदर है। अज्ञानता या अविद्या धृतराष्ट्र है और हर एक आत्मा अर्जुन है और तुम्हारे अन्तरात्मा में श्री कृष्ण का निवास है, जो इस रथ रुपी शरीर के सारथी है। ईंद्रियाँ इस रथ के घोड़ें हैं। अंहकार, लोभ, द्वेष ही मनुष्य के शत्रु हैं। गीता हमे जीवन के शत्रुओ से लड़ना सीखाती है और ईश्वर से एक गहरा नाता जोड़ने में भी मदद करती है। गीता त्याग, प्रेम और कर्तव्य का संदेश देती है। गीता में कर्म को बहुत महत्त्व दिया गया है। मोक्ष उसी मनुष्य को प्राप्त होता है। जो अपने सारे सांसारिक कामों को करता हुआ ईश्वर की आराधना करता है। अहंकार, ईर्ष्या, लोभ आदि को त्याग कर मानवता को अपनाना ही गीता के उपदेशो का पालन करना है।

     गीता सिर्फ़ एक पुस्तक नहीं है, यह तो जीवन मृत्यु के दुर्लभ सत्य को अपने में समेटे हुए है। कृष्ण ने एक सच्चे मित्र और गुरु की तरह अर्जुन का न सिर्फ़ मार्गदर्शन किया बल्कि गीता का महान उपदेश भी दिया। उन्होने अर्जुन को बताया कि इस संसार में हर मनुष्य के जन्म का कोई न कोई उद्देशय होता है। मृत्यु पर शोक करना व्यर्थ है, यह तो एक अटल सत्य है जिसे टाला नहीं जा सकता। जो जन्म लेगा उसकी मृत्यु भी निश्चित है। जिस प्रकार हम पुराने वस्त्रो को त्याग कर नए वस्त्रो को धारण करते है, उसी प्रकार आत्मा पुराने शरीर के नष्ट होने पर नए शरीर को धारण करती है। जिस मनुष्य ने गीता के सार को अपने जीवन में अपना लिया उसे ईश्वर की कृपा पाने के लिए इधर उधर नहीं भटकना पड़ेगा।

   श्री कृष्ण का मानव जीवन जीने का उपदेश, श्रीमद भगवद एकादश स्कंध अध्याय ७ श्लोक ६-१२

     तुम अपने आत्मीय स्वजन और बन्धु-बांधवों का स्नेह सम्बन्ध छोड़ दो और अनन्य प्रेम से मुझमें अपना मन लगाकर सम दृष्टी से पृथ्वी पर स्वच्छंद विचरण करो। इस जगत में जो कुछ मन से सोचा जाता है, वाणी से कहा जाता है, नेत्रों से देखा जाता है और श्रवण आदि इन्द्रियों से अनुभव किया जाता है, वह सब नाशवान है, स्वप्न की तरह मन का विलास है। इसीलिए माया-मात्र है, मिथ्या है-ऐसा जान लो। जिस पुरुष का मन अशांत है, असयंत है उसी को पागलों की तरह अनेक वस्तुयें मालूम पड़ती हैं; वास्तव में यह चित्त का भ्रम ही है। नानात्व का भ्रम हो जाने पर ही "यह गुण है" और "यह दोष है" इस प्रकार की कल्पना करी जाती है। जिसकी बुद्धि में गुण और दोष का भेद बैठ गया हो, दृणमूल हो गया है, उसी के लिए कर्म, अकर्म और विकर्म रूप का प्रतिपादन हुआ है। जो पुरुष गुण और दोष बुद्धि से अतीत हो जाता है, वह बालक के समान निषिद्ध कर्मों से निवृत्त होता है; परन्तु दोष बुद्धि से नहीं। वह विहित कर्मों का अनुष्ठान भी करता है, परन्तु गुण बुद्धि से नहीं। जिसने श्रुतियों के तात्पर्य का यथार्थ ज्ञान ही प्राप्त नहीं कर लिया, बल्कि उनका साक्षात्कार भी कर लिया है और इस प्रकार जो अटल निश्चय से संपन्न हो गया है, वह समस्त प्राणियों का हितैषी सुहृद होता है और उसकी सारी वृत्तियाँ सर्वथा शांत रहती हैं। वह समस्त प्राणिमात्र विश्व को मेरा ही स्वरुपआत्मस्वरूप देखता है; इसलिए उसे फिर कभी जन्म-मृत्यु के चक्र में नहीं पड़ना पड़ता।

     श्रीकृष्ण ने जहाँ तक हो सका मित्रता, सहयोग सामंजस्य आदि के बल पर ही परिस्थितियों को सुधारने का प्रयास किया, लेकिन जहाँ ज़रूरत पड़ी वहाँ सुदर्शन चक्र उठाने में भी उन्होंने संकोच नहीं किया। वहीं अपने निर्धन सखा सुदामा का अंत तक साथ निभाया और उनके चरण तक पखारें। गीता को हिन्दू धर्म में बहुत खास स्थान दिया गया है। गीता अपने अंदर भगवान कृष्ण के उपदेशो को समेटे हुए है। गीता को आम संस्कृत भाषा में लिखा गया है, संस्कृत की आम जानकारी रखना वाला भी गीता को आसानी से पढ़ सकता है। गीता में चार योगों के बारे विस्तार से बताया हुआ है, कर्म योग, भक्ति योग, राजा योग और ज्ञान योग। गीता को वेदों और उपनिषदों का सार माना जाता, जो लोग वेदों को पूरा नहीं पढ़ सकते, सिर्फ़ गीता के पढ़ने से भी आप को ज्ञान प्राप्ति हो सकती है। गीता न सिर्फ़ जीवन का सही अर्थ समझाती है बल्कि परमात्मा के अनंत रूप से हमे रुबरु कराती है। इस सांसारिक दुनिया में दुख, क्रोध, अंहकार ईर्ष्या आदि से पिड़ित आत्माओं को, गीता सत्य और आध्यात्म का मार्ग दिखाकर मोक्ष की प्राप्ति करवाती है। गीता में लिखे उपदेश किसी एक मनुष्य विशेष या किसी खास धर्म के लिए नहीं है, इसके उपदेश तो पूरे जग के लिए है। जिसमे आध्यात्म और ईश्वर के बीच जो गहरा सम्बंध है उसके बारे में विस्तार से लिखा गया है। गीता में धीरज, संतोष, शांति, मोक्ष और सिद्धि को प्राप्त करने के बारे में उपदेश दिया गया है। आज से हज़ारो साल पहले महाभारत के युद्ध में जब अर्जुन अपने ही भाईयों के विरुद्ध लड़ने के विचार से कांपने लगते हैं, तब भगवान श्री कृष्ण ने अर्जुन को गीता का उपदेश दिया था। जो इस रथ रुपी शरीर के सारथी है। ईंद्रियाँ इस रथ के घोड़ें हैं। अंहकार, लोभ, द्वेष ही मनुष्य के शत्रु हैं। गीता हमे जीवन के शत्रुओ से लड़ना सीखाती है और ईश्वर से एक गहरा नाता जोड़ने में भी मदद करती है। गीता त्याग, प्रेम और कर्तव्य का संदेश देती है। गीता में कर्म को बहुत महत्त्व दिया गया है। मोक्ष उसी मनुष्य को प्राप्त होता है जो अपने सारे सांसारिक कामों को करता हुआ ईश्वर की आराधना करता है। अहंकार, ईर्ष्या, लोभ आदि को त्याग कर मानवता को अपनाना ही गीता के उपदेशो का पालन करना है।

      कृष्ण ने एक सच्चे मित्र और गुरु की तरह अर्जुन का न सिर्फ़ मार्गदर्शन किया बल्कि गीता का महान उपदेश भी दिया। उन्होने अर्जुन को बताया कि इस संसार में हर मनुष्य के जन्म का कोई न कोई उद्देशय होता है। मृत्यु पर शोक करना व्यर्थ है, यह तो एक अटल सत्य है जिसे टाला नहीं जा सकता। जो जन्म लेगा उसकी मृत्यु भी निश्चित है। जिस प्रकार हम पुराने वस्त्रो को त्याग कर नए वस्त्रो को धारण करते है, उसी प्रकार आत्मा पुराने शरीर के नष्ट होने पर नए शरीर को धारण करती है। जिस मनुष्य ने गीता के सार को अपने जीवन में अपना लिया उसे ईश्वर की कृपा पाने के लिए इधर उधर नहीं भटकना पड़ेगा।

     ज्ञानी भक्त के चरित्र पर यह श्लोक और अधिक प्रकाश डालता है। इन छ गुणों को बताकर भक्त के चित्र को और अधिक स्पष्ट किया जा रहा है। जो अनपेक्ष (अपेक्षारहित) है सामान्य पुरुष अपने सुख और शान्ति के लिए बाह्य देश? काल? वस्तु? व्यक्ति और परिस्थितियों पर आश्रित होता है। इनमें से प्रिय की प्राप्ति होने पर वह क्षण भर रोमांचित कर देने वाले हर्षोल्लास का अनुभव करता है। परन्तु एक सच्चा भक्त अपने सुख के लिए बाह्य जगत् की अपेक्षा नहीं रखता? क्योंकि उसकी प्रेरणा? समता और प्रसन्नता का स्रोत हृदयस्थ आत्मा ही होता है। जो शुचि अर्थात् शुद्ध है एक सच्चा भक्त शारीरिक शुद्धि तथा उसी प्रकार आन्तरिक शुद्धि से भी सम्पन्न होता है। जो भक्त साधक की स्थिति में भी शरीर मन और जगत् के साथ अपने सम्बन्धों में शुद्धि रखने के प्रति जागरूक रहता है वही फिर सिद्ध भक्त शुचि को प्राप्त होता है। यह एक सुविदित तथ्य है कि कोई पुरुष जिस वातावरण में रहता है? उसे देखकर तथा उसकी वस्तुओं? वस्त्रों आदि की दशा देखकर उस पुरुष के स्वभाव? अनुशासन तथा संस्कृति का अनुमान किया जा सकता है। शारीरिक शुचिता तथा व्यवहार में भी पवित्रता रखने पर भारत में अत्यधिक बल दिया गया है। बाह्य शुद्धि के बिना आन्तरिक शुद्धि मात्र दिवास्वप्न? या व्यर्थ की आशा ही सिद्ध होगी। दक्ष (कुशल) सदा सजगता तो सुगठित पुरुष का स्वभाव ही बन जाता है। किसी भी कार्य़ की सफलता की कुंजी उत्साह है। कुशल और समर्थ व्यक्ति वह नहीं है जो अपने व्यवहार और कार्य में त्रुटियाँ करता रहता है। दक्ष भक्त मन से सजग और बुद्धि से समर्थ होता है। उसमें मन की शक्ति का अपव्यय नहीं होता अत एक बार किसी कार्य का उत्तरदायित्व अपने कन्धों पर लेने के पश्चात् वह उस कार्य का सिद्धि के लिए सदा तत्पर रहता है। जैसा कि हम देख रहे हैं? यदि धार्मिक कहे जाने वाले लोग अपने कार्य में आलसी? असावधान और अशिष्ट हो गये हैं? तो हम समझ सकते हैं कि हिन्दू धर्म अपने प्राचीन वैभव से कितना दूर भटक गया है। उदासीन समाज में ऐसे अनेक भक्त कहे जाने वाले लोगों का मिलना कठिन नहीं हैं? जिन्होंने अपने आप को एक अनभिव्यक्त दुखपूर्ण स्थिति में समर्पित कर दिया है और उसका कारण केवल यह है कि किसी ने उसके साथ विश्वासघात अथवा दुर्व्यवहार किया था। ऐसे मूढ़ भक्त सोचते हैं कि समाज के इन अपराधों के प्रति वे उदासीन रहेंगे। बाद में उनकी भक्ति ही उन्हें एक दुर्भाग्यपूर्ण दायित्व प्रतीत होने लगती है? न कि एक वास्तविक लाभ दर्शनशास्त्र को विपरीत समझने पर उसकी समाप्ति समाज के आत्मघात में ही होती है। उदासीन भाव का प्रयोजन केवल अपने मन की शक्तियों का अपव्यय रोकने के लिए ही है। मनुष्य के जीवन में? छोटी-छोटी कठिनाइयाँ? सामान्य बीमारियाँ सुख सुविधा का अभाव आदि का होना तो स्वाभाविक और सामान्य बात है। उनको ही अत्यधिक महत्त्व देना और उनकी निवृत्ति के लिए दिन रात प्रयत्न करते रहने का अर्थ जीवन भर परिस्थितियों को अनुकूल बनाने के संघर्ष में ही डूबे रहना है। यहाँ साधक को यह उपदेश दिया गया है कि जीवन की इन साधारण परिस्थितियों में वह अपनी मानसिक शक्ति को व्यर्थ ही नहीं खोने दे? बल्कि इन घटनाओं में उदासीन भाव से रहकर शक्ति का संचय करे। छोटे मोटे दुःख और कष्ट अनित्य होने के कारण स्वतः ही निवृत्त हो जाते हैं? अत उनके लिए चिन्ता और संघर्ष करने की कोई आवश्यकता नहीं है। व्यथारहित (भयरहित) जब मनुष्य किसी वस्तु विशेष की कामना से अभिभूत हो जाता है? तब उसे मन में यह भय लगा रहता है कि कहीं उसकी इच्छा अतृप्त ही न रह जाये। परन्तु ज्ञानी भक्त सब कामनाओं से मुक्त होने के कारण निर्भय होता है। सर्वारम्भ परित्यागी संस्कृत में आरम्भ शब्द का अर्थ कर्म भी होता है। अत सर्वारम्भ परित्यागी शब्द का अर्थ कोई यह नहीं समझे कि भक्त वह है? जो सब कर्मों का त्याग कर देता है इस प्रकार के शाब्दिक अर्थ के कारण बहुसंख्यक हिन्दू लोग कर्म करने में अकुशल और आलसी हो गये हैं। इन लोगों को देखकर ही अन्य लोग हमारी आलोचना करते हुए कहते हैं कि हिन्दू धर्म में आलस्य को ही दैवी आदर्श के रूप में गौरवान्वित किया गया है। परन्तु यह अनुचित है? क्योंकि इस शब्द के आशय की सर्वथा उपेक्षा की गयी है। यदि कोई व्यक्ति किसी कर्म में निश्चित प्रारम्भ देखता है? तो इसका अर्थ यह हुआ कि वह स्वयं को उस कर्म का आरम्भकर्ता मानता है। उसके मन में यह भाव दृढ़ होना चाहिए कि उसने ही यह कर्म विशेष किसी विशेष फल को प्राप्त करने के लिए प्रारम्भ किया है? जिसे प्राप्त कर वह कोई निश्चित लाभ या सुख प्राप्त करेगा। जो पुरुष भगवान् का भक्त है? और सांस्कृतिक पूर्णत्व को प्राप्त करना चाहता है? उसको इस प्रकार के मान और कर्तृत्व के अभिमान को सर्वथा त्याग कर निरहंकार भाव से जगत् में कर्म करने चाहिए. वास्तविकता यह है कि हमारे जीवन में कोई भी कर्म नया नहीं है? जिसका अपना स्वतन्त्र प्रारम्भ और समाप्ति हो। सम्पूर्ण जगत् के सनातन कर्म व्यापार में ही सभी कर्मों का समावेश हो जाता है। यदि भलीभांति विचार किया जाये तो ज्ञात होगा कि हमारे सभी कर्म जगत् में उपलब्ध वस्तुओं और स्थितियों से नियन्त्रित? नियमित? शासित और प्रेरित होते हैं। ईश्वर के भक्त को विश्व की इस एकता का सदैव भान बना रहता है? और इसलिए? वह जगत् में सदा ईश्वर के हाथों में एक करण या निमित्त के रूप में कर्म करता है? न कि किसी कर्म के स्वतन्त्र कर्ता के रूप में। उपर्युक्त सद्गुणों से सम्पन्न भक्त मुझे प्रिय है। भक्त के कुछ और लक्षण बताते हुए भगवान् कहते हैं।

      वह पुरुष परम भक्त कहलाता है जिसने मन और बुद्धि की अनात्म उपाधियों तथा जगत् से अपने तादात्म्य को त्याग कर आनन्दस्वरूप आत्मा में दृढ़ स्थिति प्राप्त कर ली है। अत यह स्वाभाविक ही है कि अनात्म जगत् से होने वाले सुखदुखादिक अनुभव उसे किसी भी प्रकार से न आकर्षित कर सकते हैं और न विचलित। इसे ही इस श्लोक में बताया गया है। सामान्य मनुष्य जगत् की सभी वस्तुओं को वे जैसी हैं? वैसी ही नहीं देखता। उसे कोई वस्तु प्रिय होती है? तो कोई अप्रिय। तत्पश्चात् वह प्रिय वस्तु की आकांक्षा या इच्छा करता है और अप्रिय से द्वेष। इसके पश्चात्? तीसरा द्वन्द्व उत्पन्न होता हैं प्रवृत्ति और निवृत्ति का? अर्थात् इच्छित वस्तु को प्राप्त करने के लिए और द्वेष्य वस्तु को त्यागने के लिए वह प्रयत्न करता है। इसके परिणामस्वरूप इष्ट की प्राप्ति होने पर वह हर्षित होता है? अन्यथा शोक करता है। ज्ञानी भक्त में इन समस्त विकारों और प्रतिक्रियाओं का यहाँ अभाव बताया गया है। इसका कारण यह है कि वह अपने परम आनन्दस्वरूप में स्थित होने के कारण बाह्य मिथ्या वस्तुओं में सुख और दुःख की कल्पना करके उनसे राग या द्वेष नहीं करता। राग और द्वेष के द्वन्द्व के अभाव में हर्ष और शोक का स्वत अभाव हो जाता है। वह भक्त जगत् को अपनी कल्पना की दृष्टि से न देखकर यथार्थ रूप में देखता है। शुभाशुभ परित्यागी जब मनुष्य अपने आनन्दस्वरूप को नहीं जानता है वह बाह्य जगत् में सुख और शान्ति की खोज करता रहता है। उस स्थिति में? अपने राग और द्वेष के कारण वस्तुओं की प्राप्ति के लिए शुभ और अशुभ (पुण्य और पाप) दोनों ही प्रकार के कर्म करता है। परन्तु? भक्त के मन में राग और द्वेष नहीं होने के कारण वह शुभ और अशुभ दोनों ही से मुक्त हो जाता है। इस प्रकार हम देखते हैं कि उपर्युक्त श्लोक में प्रयुक्त सभी शब्दों का एक विशेष गूढ़ अभिप्राय है? अन्यथा केवल वाच्यार्थ को ही स्वीकार करने पर ऐसा प्रतीत होगा कि ज्ञानी भक्त कोई शव अथवा पाषाण मात्र है? क्योंकि वह न इच्छा करता है और न द्वेष न हर्षित होता है और न दुखी अर्थात् वह मृत पड़ा रहता है। यह श्लोक इस बात का अत्यन्त प्रभावी उदाहरण है। कि धर्मशास्त्रों के शब्दों का वाच्यार्थ उसके मर्म या प्रयोजन को स्पष्ट नहीं करता है। अत उनके लक्ष्यार्थ पर विचार करना आवश्यक हो जाता है। इस श्लोक में वर्णित गुणें से युक्त भक्त भगवान् को प्रिय होता है। यह श्लोक प्रस्तुत प्रकरण का चतुर्थ भाग है? जिसमें ज्ञानी भक्त के और छः लक्षण बताये गये हैं। इस प्रकार अब तक छब्बीस गुणों को बताया गया है? जो भक्त के स्वाभाविक लक्षण होते हैं।

    जैसा कि हमने बताया कि कैलाश के खानदान में केवल उनके अंतिम पुत्र कि पत्नी जो बनारस की रहने वाली थी और वह अपने खानदानी छोटे भाई जीमदार अयोध्या प्रसाद के यहां, अपने मायके में रहती थी। अपने पति के मृत्यु के बाद। उनका पति कैलाश जीमदार का आखिरी संतान था। जो दो भयंकर शत्रु खानदानों के बीच में अपनी दुस्मनी कि आग में जल रहे थे। जिसमे बहुत सारे लोग दोनो तरफ के अपनी जान को गवा चुके थे। उसमें एक कैलाश का आखिरी पुत्र भी था। जिसकी पत्नी बहुत धार्मिक प्रवृत्ति की थी। वह और खानदानों के बिच में खुन खराबा नहीं चाहती थी। वह इन दोनो कट्टर खुन के प्यासे खानदानों को फिर से प्रेम के मधुर सुत्र में बाधंना चाहता थी। जिसमें उसका साथ मानस का दूसरी पत्नी का पुत्र जीतनारयण ने दिया और उसने अपने भाई मुरली को पुत्र रमासंकर के पुत्र संतोष और कैलाश कि बहु के भाई अयोध्या प्रसाद की पुत्री राज कुमारी का विवाह करा दिया था। जिससे यह दो जलती हुई अग्नि ज्वाला आपस में मिलकर एक हो सके, और इन दोनों के मध्य जो झगड़े का कारण जमिन है, उसको एक कर दिया जाये। लेकिन यह पुरी तरह से संभव नहीं हो पाया उपर से तो प्रेम सम्बंध नाम दिया गया। लेकिन वास्तव में वह एक परिवार का गृहयुद्ध बन गया। जिसमें कुछ निर्दोष लोगों को प्रताणित किया जाने लगा। उस राजकुमारी का सबसे बड़ा पुत्र मैं हुआ। जिसके जन्म के साथ ही मृत्यु के साथ संघर्ष सुरु हो गया।

एक टिप्पणी भेजें

If you have any Misunderstanding Please let me know

और नया पुराने

Popular Items

Atharvaveda kand 5 all Sukta TOC