देवता: इन्द्राग्नी ऋषि: मेधातिथिः काण्वः छन्द: गायत्री स्वर: षड्जः
इ॒हेन्द्रा॒ग्नी उप॑ ह्वये॒ तयो॒रित्स्तोम॑मुश्मसि।
ता सोमं॑ सोमण पात ऋग्वेद १.२१.१
अंग्रेज़ी लिप्यंतरण
ihendrāgnī upa hvaye tayor it stomam uśmasi | tā somaṁ somapātamā ||
पद पाठ
इ॒ह। इ॒न्द्रा॒ग्नी इति॑। उप॑। ह्व॒ये॒। तयोः॑। इत्। स्तोम॑म्। उ॒श्म॒सि॒। ता। सोम॑म्। सो॒म॒ऽपात॑मा॥
ऋग्वेद » मण्डल:1» सूक्त:21» मन्त्र:1 | अष्टक:1» अध्याय:2» वर्ग:3» मन्त्र:1 | मण्डल:1» अनुवाक:5» मन्त्र:1
स्वामी दयानन्द सरस्वती
अब इक्कीसवें सूक्त का आरम्भ है। उसके पहिले मन्त्र में इन्द्र और अग्नि के गुण प्रकाशित किये हैं-
पदार्थान्वयभाषाः -(इह) इस संसार होमादि शिल्प में जो (सोमपातमा) पदार्थों की अत्यन्त पालन के निमित्त और (सोमम्) संसारी पदार्थों की निरन्तर रक्षा करनेवाले (इन्द्राग्नी) वायु और अग्नि हैं (ता) उनको मैं (उपह्वये) अपने समीप काम की सिद्धि के लिये वश में लाता हूँ, और (तयोः) उनके (इत्) और (स्तोमम्) गुणों के प्रकाश करने को हम लोग (उश्मसि) इच्छा करते हैं॥१॥
भावार्थभाषाः -मनुष्यों को वायु और अग्नि के गुण जानने की इच्छा करनी चाहिये, क्योंकि कोई भी मनुष्य उनके गुणों के उपदेश वा श्रवण के विना उपकार लेने को समर्थ नहीं हो सकते हैं॥१॥
हरिशरण सिद्धान्तालंकार
बल व प्रकाश
पदार्थान्वयभाषाः -१. (इह) - इस मानवजीवन में (इन्द्राग्नी) - इन्द्र व अग्निदेव की (उपह्वये) - उपासना करता हूँ । ' इन्द्र' बल का प्रतीक है और ' अग्नि' प्रकाश का । मैं अपने मस्तिष्क में ज्ञान के प्रकाश को धारण करने का प्रयत्न करता हूँ तो शरीर में बल को प्राप्त करने के लिए यत्नशील होता हूँ । २. (तयोः) - उन इन्द्र और अग्नि से ही (स्तोमम्) - स्तुति को (उश्मसि) - चाहते हैं । इन्द्र और अग्नि को ही अपने जीवन का आदर्श बनाते हैं । मैं इन्द्र और अग्नि का ही उपासक बनता हूँ । मेरी एक ही कामना है कि मेरा मस्तिष्क ज्ञानोज्ज्वल हो और शरीर बल - सम्पन्न बने । ३. (ता) - ये अग्नि और इन्द्र ही (सोमपातमा) - अतिशयेन सोम का पान करनेवाले हैं । ये ही (सोमम्) - सोम को पीनेवाले हों । व्यायाम के द्वारा शरीर के बल सम्पादन में सोम का व्यय हो तथा स्वाध्याय के द्वारा मस्तिष्क की ज्ञानाग्नि को प्रज्वलित करने में यह व्ययित हो । यही ' इन्द्राग्नी' का सोमपान होगा ।
भावार्थभाषाः -भावार्थ - मैं शरीर में सोम का व्यय बल व प्रकाश के सम्पादन में करूं ।
देवता: इन्द्राग्नी ऋषि: मेधातिथिः काण्वः छन्द: पिपीलिकामध्यानिचृद्गायत्री स्वर: षड्जः
ता य॒ज्ञेषु॒ प्र शं॑सतेन्द्रा॒ग्नी शु॑म्भता नरः।
ता गा॑य॒त्रेषु॑ गायत ऋग्वेद १.२१.२
अंग्रेज़ी लिप्यंतरण
tā yajñeṣu pra śaṁsatendrāgnī śumbhatā naraḥ | tā gāyatreṣu gāyata ||
पद पाठ
ता। य॒ज्ञेषु॑। प्र। शं॒स॒त॒। इ॒न्द्रा॒ग्नी इति॑। शु॒म्भ॒त॒। न॒रः॒। ता। गा॒य॒त्रेषु॑। गा॒य॒त॒॥
ऋग्वेद » मण्डल:1» सूक्त:21» मन्त्र:2 | अष्टक:1» अध्याय:2» वर्ग:3» मन्त्र:2 | मण्डल:1» अनुवाक:5» मन्त्र:2
उपलब्ध भाष्य
स्वामी दयानन्द सरस्वती
फिर वे कैसे हैं, इस विषय का उपदेश अगले मन्त्र में किया है-
पदार्थान्वयभाषाः -हे (नरः) यज्ञ करनेवाले मनुष्यो ! तुम जिस पूर्वोक्त (इन्द्राग्नी) वायु और अग्नि के (प्रशंसत) गुणों को प्रकाशित तथा (शुम्भत) सब जगह कामों में प्रदीप्त करते हो (ता) उनको (गायत्रेषु) गायत्री छन्दवाले वेद के स्तोत्रों में (गायत) षड्ज आदि स्वरों से गाओ॥२॥
भावार्थभाषाः -कोई भी मनुष्य अभ्यास के विना वायु और अग्नि के गुणों के जानने वा उनसे उपकार लेने को समर्थ नहीं हो सकते॥२॥
हरिशरण सिद्धान्तालंकार
यज्ञ - अलंकृति , प्राणरक्षण
पदार्थान्वयभाषाः -१. (ता) - उन इन्द्र और अग्नि को ही (यज्ञेषु) - लोकहित के कर्मों में (प्रशंसत) - प्रशंसित करो । वस्तुतः हम उतना - उतना ही यज्ञ कर पाते हैं जितना - जितना कि हमारे अन्दर इन्द्र व अग्नि - तत्त्व होते हैं । कोई भी यज्ञ बल व प्रकाश के बिना सम्भव नहीं । २. हे (इन्द्राग्नी) - बल व प्रकाश के देवो ! आप (नरः) - उन्नति - पथ पर चलनेवालों को (शुम्भता) - अलंकृत कर दो । इन्द्राग्नी की कृपा से जीवन में सब सद्गुणों का वास होता है और हमारा जीवन अंलकृत हो उठता है । हे मनुष्यो ! (गायत्रेषु) - प्राणरक्षण के यज्ञों [गयाः प्राणाः , त्रा - रक्षण] में (ता) - इन इन्द्राग्नी का ही (गायत) - गान करो । वस्तुतः प्राणरक्षण के मौलिक आधार इन्द्र और अग्नि ही हैं । बल और प्रकाश मेरे जीवन की रक्षा करते हैं ।
भावार्थभाषाः -भावार्थ - सब यज्ञ बल और प्रकाश के द्वारा ही सम्पन्न हुआ करते हैं । ये ही मानव - जीवन को सब सद्गुणों से सुभूषित करते हैं और वस्तुतः प्राण - रक्षण की निर्भरता भी इन दो तत्वों पर ही है एवं इन्द्राग्नी हमारे जीवनों को यज्ञमय , गुणालंकृत व सुरक्षित प्राण - शक्तिवाला बनाते हैं ।
देवता: इन्द्राग्नी ऋषि: मेधातिथिः काण्वः छन्द: गायत्री स्वर: षड्जः
ता मि॒त्रस्य॒ प्रश॑स्तय इन्द्रा॒ग्नी ता ह॑वामहे।
सो॒म॒पा सोम॑ऽपीतये॥ ऋग्वेद १.२१.३
अंग्रेज़ी लिप्यंतरण
tā mitrasya praśastaya indrāgnī tā havāmahe | somapā somapītaye ||
पद पाठ
ता। मि॒त्रस्य॑। प्रऽश॑स्तये। इ॒न्द्रा॒ग्नी इति॑। ता। ह॒वा॒म॒हे॒। सो॒म॒ऽपा। सोम॑ऽपीतये॥
ऋग्वेद » मण्डल:1» सूक्त:21» मन्त्र:3 | अष्टक:1» अध्याय:2» वर्ग:3» मन्त्र:3 | मण्डल:1» अनुवाक:5» मन्त्र:3
उपलब्ध भाष्य
स्वामी दयानन्द सरस्वती
वे किस उपकार के करनेवाले होते हैं, इस विषय का उपदेश अगले मन्त्र में किया है-
पदार्थान्वयभाषाः -जैसे विद्वान् लोग वायु और अग्नि के गुणों को जानकर उपकार लेते हैं, वैसे हम लोग भी (ता) उन पूर्वोक्त (मित्रस्य) सबके उपकार करनेहारे और सब के मित्र के (प्रशस्तये) प्रशंसनीय सुख के लिये तथा (सोमपीतये) सोम अर्थात् जिस व्यवहार में संसारी पदार्थों की अच्छी प्रकार रक्षा होती है, उसके लिये (ता) उन (सोमपा) सब पदार्थों की रक्षा करनेवाले (इन्द्राग्नी) वायु और अग्नि को (हवामहे) स्वीकार करते हैं॥३॥
भावार्थभाषाः -इस मन्त्र में लुप्तोपमालङ्कार है। जब मनुष्य मित्रपन का आश्रय लेकर एक दूसरे के उपकार के लिये विद्या से वायु और अग्नि को कार्य्यों में संयुक्त करके रक्षा के साथ पदार्थ और व्यवहारों की उन्नति करते हैं, तभी वे सुखी होते हैं॥३॥
हरिशरण सिद्धान्तालंकार
प्रभु - प्रशस्ति व सोमपान
पदार्थान्वयभाषाः -१. (ता इन्द्राग्नी) - इन बल व प्रकाश के तत्त्वों को (मित्रस्य) - उस [मित्र] सब रोगों व पापों से बचानेवाला अथवा [मिद् स्नेहने] सर्वाधिक स्नेह करनेवाले प्रभु की (प्रशस्तये) - प्रशस्ति के लिए (हवामहे) - पुकारते हैं । बल व प्रकाश के तत्वों के होने पर ही हम प्रभु का सच्चा उपासन कर पाते हैं । कठोपनिषद् [मु० ३/२/४] का ' नायमात्मा बलहीनेन लभ्यः' - यह वाक्य स्पष्ट कह रहा है कि निर्बल ने क्या प्रभु उपासना करनी? तथा ' ज्ञानी त्वात्मैव से मतम्' यह गीता [७/१८] का वाक्य ज्ञानी को ही परमात्मा का सर्वोत्तम भक्त मानता है । २. (ता) - उन इन्द्राग्नी को हम (हवामहे) - पुकारते हैं , यतः ये (सोमपा) - हमारे शरीरों में सोम का रक्षण करनेवाले हैं , (सोमपीतये) - सोम के पान व रक्षण के लिए हम इनकी आराधना करते हैं । सोम का व्यय बल व प्रकाश के सम्पादन में ही तो होता है ।
भावार्थभाषाः -भावार्थ - हम बल व प्रकाश के तत्त्वों की याचना करते हैं , क्योंकि इन्हीं से हम अपने मित्र प्रभु को प्रशसित करेंगे और सोम की रक्षा कर पाएँगे । एक भक्त ' निर्बल व मूर्ख हो' इसमें प्रभु की भी निन्दा ही है कि क्या प्रभु - भक्त ऐसे ही हुआ करते हैं ?
देवता: इन्द्राग्नी ऋषि: मेधातिथिः काण्वः छन्द: गायत्री स्वर: षड्जः
उ॒ग्रा सन्ता॑ हवामह॒ उपे॒दं सव॑नं सु॒तम्।
इ॒न्द्रा॒ग्नी एह ग ग॑च्छताम्॥ ऋग्वेद १.२१.४
अंग्रेज़ी लिप्यंतरण
ugrā santā havāmaha upedaṁ savanaṁ sutam | indrāgnī eha gacchatām ||
पद पाठ
उ॒ग्रा। सन्ता॑। ह॒वा॒म॒हे॒। उप॑। इ॒दम्। सव॑नम्। सु॒तम्। इ॒न्द्रा॒ग्नी इति॑। आ। इ॒ह। ग॒च्छ॒ता॒म्॥
ऋग्वेद » मण्डल:1» सूक्त:21» मन्त्र:4 | अष्टक:1» अध्याय:2» वर्ग:3» मन्त्र:4 | मण्डल:1» अनुवाक:5» मन्त्र:4
उपलब्ध भाष्य
स्वामी दयानन्द सरस्वती
फिर वे कैसे हैं, इस विषय का उपदेश अगले मन्त्र में किया है-
पदार्थान्वयभाषाः -हम लोग विद्या की सिद्धि के लिये जिन (उग्रा) तीव्र (सन्ता) वर्त्तमान (इन्द्राग्नी) वायु और अग्नि का (हवामहे) उपदेश वा श्रवण करते हैं, वे (इदम्) इस प्रत्यक्ष (सवनम्) अर्थात् जिससे पदार्थों को उत्पन्न और (सुतम्) उत्तम शिल्पक्रिया से सिद्ध किये हुए व्यवहार को (उपागच्छताम्) हमारे निकटवर्ती करते हैं॥४॥
भावार्थभाषाः -मनुष्यों को जिस कारण ये दृष्टिगोचर हुए तीव्र वेग आदि गुणवाले वायु और अग्नि शिल्पक्रियायुक्त व्यवहार में सम्पूर्ण कार्य्यों के उपयोगी होते हैं, इससे इनको विद्या की सिद्धि के लिये कार्यों में सदा संयुक्त करना चाहिये॥४॥
हरिशरण सिद्धान्तालंकार
यज्ञ व सोम के समीप
पदार्थान्वयभाषाः -१. ये (इन्द्राग्नी) - बल व प्रकाश की देवता जोकि (उग्ना सन्ता) - तेजस्वी व उदात्त होती हुई सदा (इदम्) - इस (सवनम्) - यज्ञ के तथा (सुतम्) - सोम - सम्पादन के (उप) - समीप रहती हैं , उनको (हवामहे) - हम पुकारते हैं । बल व प्रकाश के होने पर मनुष्य यज्ञशील जीवनवाला होता है और उत्पन्न हुए - हुए सोम का रक्षण करता है । २. (इन्द्राग्नी) - बल व प्रकाश के देवता (इह) - इस मानव - जीवन में (आगच्छताम्) - मुझे प्राप्त हों । जिस समय मनुष्य शरीर में बल व मस्तिष्क में प्रकाशवाला होता है , उस समय यज्ञशील जीवनवाला तो होता ही है , साथ ही भोगों के दोषों को देखता हुआ वह उनमें फंसता नहीं है , अपितु सोम का रक्षण करनेवाला बनता है । इस सोम - रक्षण से ही वस्तुतः उसका बल व प्रकाश बढ़ता है ।
भावार्थभाषाः -भावार्थ - इन्द्राग्नी की उपासना से तेजस्वी बनकर हम यज्ञशील बनें और सोम का रक्षण करें ।
देवता: इन्द्राग्नी ऋषि: मेधातिथिः काण्वः छन्द: निचृद्गायत्री स्वर: षड्जः
ता म॒हान्ता॒ सद॒स्पती॒ इन्द्रा॑ग्नी॒ रक्ष॑ उब्जतम्।
अप्र॑जाः सन्त्व॒त्रिणः॑॥ ऋग्वेद १.२१.५
अंग्रेज़ी लिप्यंतरण
tā mahāntā sadaspatī indrāgnī rakṣa ubjatam | aprajāḥ santv atriṇaḥ ||
पद पाठ
ता। म॒हान्ता॑। सद॒स्पती॒ इति॑। इन्द्रा॒ग्नी॒ इति॑। रक्षः॑। उ॒ब्ज॒त॒म्। अप्र॑जाः। स॒न्तु॒। अ॒त्रिणः॑॥
ऋग्वेद » मण्डल:1» सूक्त:21» मन्त्र:5 | अष्टक:1» अध्याय:2» वर्ग:3» मन्त्र:5 | मण्डल:1» अनुवाक:5» मन्त्र:5
उपलब्ध भाष्य
स्वामी दयानन्द सरस्वती
फिर वे किस प्रकार के हैं, इस विषय का उपदेश अगले मन्त्र में किया है-
पदार्थान्वयभाषाः -मनुष्यों ने जो अच्छी प्रकार क्रिया की कुशलता में संयुक्त किये हुए (महान्ता) बड़े-बड़े उत्तम गुणवाले (ता) पूर्वोक्त (सदस्पती) सभाओं के पालन के निमित्त (इन्द्राग्नी) वायु और अग्नि हैं, जो (रक्षः) दुष्ट व्यवहारों को (उब्जतम्) नाश करते और उनसे (अत्रिणः) शत्रु जन (अप्रजाः) पुत्रादिरहित (सन्तु) हों, उनका उपयोग सब लोग क्यों न करें॥५॥
भावार्थभाषाः -विद्वानों को योग्य है कि जो सब पदार्थों के स्वरूप वा गुणों से अधिक वायु और अग्नि हैं, उनको अच्छी प्रकार जानकर क्रियाव्यवहार में संयुक्त करें, तो वे दुःखों को निवारण करके अनेक प्रकार की रक्षा करनेवाले होते हैं॥५॥
हरिशरण सिद्धान्तालंकार
राक्षसों का समूल विनाश
पदार्थान्वयभाषाः -१. (ता) - वे (इन्द्राग्नी) - इन्द्र व अग्नि (महान्ता) - महान् हैं , महनीय हैं , पूजनीय हैं , अपने उपासक को महान् बनानेवाले हैं । २. (सदस्पती) - शरीररूप गृह के रक्षक हैं । भौतिक दृष्टिकोण से ' रक्षण' बल के द्वारा होता है और आध्यात्मिक दृष्टिकोण से रक्षण ' प्रकाश' के कारण होता है । ३. ये इन्द्र व अग्नि (रक्षः) - सब राक्षसीभावों को (उब्जतम्) - क्रूरतारहित करके आर्जवयुक्त कर देते हैं । इन्द्र व अग्नि के प्रभाव से ' काम' प्रेम में परिवर्तित हो जाता है , क्रोध का स्थान करुणा ले लेती है और लोभ का परिवर्तन दान के रूप में हो जाता है । ४. इन इन्द्राग्नी के प्रभाव से (अत्रिणः) - [अ] मनुष्य को खा जानेवाले , नष्ट कर देनेवाले राक्षसीभाव (अप्रजाः सन्तु) - प्रजाशून्य हो जाएँ अर्थात् इन राक्षसी भावों का अन्त हो जाता है । इनका अन्त इन्द्राग्नी की कृपा से होगा । बल व प्रकाश हमारे भावों को निर्मल करते हैं । निर्बलता व अज्ञान में वासनाएँ बढ़ती हैं ।
भावार्थभाषाः -भावार्थ - इन्द्र व अग्नि हमें महनीय बनाते हैं , हमारे शरीररूप घर की रक्षा करते हैं और राक्षसी भावों को नष्ट करते हैं ।
देवता: इन्द्राग्नी ऋषि: मेधातिथिः काण्वः छन्द: गायत्री स्वर: षड्जः
तेन॑ स॒त्येन॑ जागृत॒मधि॑ प्रचे॒तुने॑ प॒दे।
इन्द्रा॑ग्नी॒ शर्म॑ यच्छतम् ।। ऋग्वेद १.२१.६
अंग्रेज़ी लिप्यंतरण
tena satyena jāgṛtam adhi pracetune pade | indrāgnī śarma yacchatam ||
पद पाठ
तेन॑। स॒त्येन॑। जा॒गृ॒त॒म्। अधि॑। प्र॒ऽचे॒तुने॑। प॒दे। इन्द्रा॑ग्नी॒ इति॑। शर्म॑। य॒च्छ॒त॒म्॥
ऋग्वेद » मण्डल:1» सूक्त:21» मन्त्र:6 | अष्टक:1» अध्याय:2» वर्ग:3» मन्त्र:6 | मण्डल:1» अनुवाक:5» मन्त्र:6
उपलब्ध भाष्य
स्वामी दयानन्द सरस्वती
फिर भी वे किस प्रकार के हैं, इस विषय का उपदेश अगले मन्त्र में किया है-
पदार्थान्वयभाषाः -जो (इन्द्राग्नी) प्राण और बिजुली हैं वे (तेन) उस (सत्येन) अविनाशी गुणों के समूह से (प्रचेतुने) जिसमें आनन्द से चित्त प्रफुल्लित होता है (पदे) उस सुखप्रापक व्यवहार में (अधिजागृतम्) प्रसिद्ध गुणवाले होते और (शर्म) उत्तम सुख को भी (यच्छतम्) देते हैं, उनको क्यों उपयुक्त न करना चाहिये॥६॥
भावार्थभाषाः -जो नित्य पदार्थ हैं, उनके गुण भी नित्य होते हैं, जो शरीर में वा बाहर रहनेवाले प्राणवायु तथा बिजुली हैं, वे अच्छी प्रकार सेवन किये हुए चेतनता करानेवाले होकर सुख देनेवाले होते हैं॥६॥बीसवें सूक्त में कहे हुए बुद्धिमानों की पदार्थविद्या की सिद्धि के वायु और अग्नि मुख्य हेतु होते हैं, इस अभिप्राय के जानने से पूर्वोक्त बीसवें सूक्त के अर्थ के साथ इस इक्कीसवें सूक्त के अर्थ का मेल जानना चाहिये। यह भी सूक्त सायणाचार्य्य आदि तथा यूरोपदेशवासी विलसन आदि ने विरुद्ध अर्थ से वर्णन किया है॥
हरिशरण सिद्धान्तालंकार
सत्य व चेतना
पदार्थान्वयभाषाः -१. राक्षसी भावों को नष्ट करके ये (इन्द्राग्नी) - बल व प्रकाश के देवता (तेन सत्येन) - उस सत्य से (जागृतम्) - हमारे अन्दर जागरित रहें । राक्षसी भावों की भस्म पर ही सत्य का भवन स्थित होता है । २. ये इन्द्राग्नी हमें (प्रचेतुने पदे अधि) - प्रकृष्ट चेतनावाले स्थान में अधिक्येन स्थापित करें । इन देवों की कृपा से हमारी स्मृति नष्ट न हो । ३. इस प्रकार ये इन्द्र और अग्नि हमारे राक्षसीभावों को नष्ट तथा हमारी स्मृति को स्थिर करके (शर्म यच्छतम्) - सुख के देनेवाले हों । बल व प्रकाश से ही मनुष्य का कल्याण होता है ।
भावार्थभाषाः -भावार्थ - इन्द्र व अग्नि की कृपा से हममें सत्य का जागरण हो , स्मृति की स्थिरता हो । हम अपने स्वरूप व कर्तव्य को भूल न जाएँ और अपने कल्याण को सिद्ध कर सकें ।
टिप्पणी:विशेष - सूक्त का आरम्भ बल व प्रकाश के देवता के स्तवन से होता है [१] । ये ही देवता हमारे जीवन को यज्ञमय , प्रशंसनीय व सुरक्षित प्राणवाला बनाते हैं [२] । इनके द्वारा हम प्रभु - स्तवन व सोमपान करनेवाले बनते हैं [३] । इनसे हम तेजस्वी , यज्ञशील , सोम के रक्षक बनें [४] । ये ही देवता हमारे राक्षसीभावों को दिव्यभावों में परिवर्तित करते हैं [५] । हममें सत्य का जागरण व स्मृति की स्थापना करके हमारा कल्याण करते हैं [६] । इस स्मृति के परिणामस्वरूप हम अपना जीवन प्राणसाधनामय बनाते हैं -
ऋग्वेद सूक्त १.२१: इन्द्र-अग्नि (The Coupled Power Grid)
१. इ॒हेन्द्रा॒ग्नी उ॑प ह्वये॒ तयो॒रित्स्तोम॑मुश्मसि। ता सो॒मं सो॑म॒पात॑मा॥
विश्लेषण: 'इह' (यहाँ) 'उप ह्वये' (आमंत्रित/सक्रिय करना)। यांत्रिक अर्थ में यह System Initialization है। इन्द्र (Force) और अग्नि (Energy) को एक साथ 'Call' किया जा रहा है क्योंकि वे 'सोमपा' (Energy Consumers/Processors) हैं।
२. ता य॒ज्ञेषु॑ प्र॒शंस॑तेन्द्रा॒ग्नी शु॑म्भता नरः। ता गायत्रीषु॑ गायत॥
विश्लेषण: 'शुम्भता' (परिष्कृत करना/Decorate)। यह Signal Processing का निर्देश है। ऊर्जा (नरः/Operators) को निर्देश है कि वे इन दोनों बलों को 'गायत्री' (Specific Frequency) पर 'Tune' करें ताकि आउटपुट शुद्ध मिले।
३. ता सो॑म॒पा सो॑म॒धेया॑य॒ हुवे॒न्द्रा॒ग्नी च॑र्षणी॒धृती॑। ता अ॒स्य तृ॑म्पतां न॒रः॥
विश्लेषण: 'चर्षणीधृती' (Man-supporting / System Stability)। यह बल और ताप का वह संतुलन है जो पूरे ढांचे (Structure) को धारण करता है। 'तृम्पताम्' का अर्थ है Saturation Level तक ऊर्जा ग्रहण करना ताकि मशीनरी 'Stall' न हो।
४. उ॒त नो॑ न॒मसा॑ गि॒रा सा॒म्येन्द्रा॒ग्नी तस्थ॑तुः। अ॒भ्यु॒दयं॑ वि॒चक्षण॑॥
विश्लेषण: 'गिरा' (Sound/Command) और 'नमसा' (Attenuated Input)। जब इनपुट डेटा (गिरा) और कंट्रोल पैरामीटर्स (नमसा) सही होते हैं, तब 'विचक्षण' (Sharp Visibility/Efficiency) प्राप्त होती है। यह High-Resolution Output का चरण है।
५. इन्द्रा॒ग्नी त॒विषा॑णि वां॒ सध॑स्थे॒मग्नि॑रर्धयत्। ता सं॑प्रा॒णौ स॑मेत॒नः॥
विश्लेषण: 'तविषाणि' (Great Forces) और 'सधस्थ' (Common Platform)। यहाँ अग्नि इन्द्र की शक्ति को बढ़ाता है (अर्धयत्)। यह Supercharging / Boosting की प्रक्रिया है। इन्द्र का बल और अग्नि का ताप जब 'सधस्थ' (Co-axial) होते हैं, तब कार्य की क्षमता कई गुना बढ़ जाती है।
६. इन्द्रा॒ग्नी य॒विष्ठ्यं॑ दि॒वस्पृ॑थि॒व्या अधि॑। इ॒दं वां॒ हव्य॑मो॒हते॥
विश्लेषण: 'यविष्ठ्यम्' (Ever-young / Highly Active)। 'दिवस्पृथिव्या अधि' (Across Sky and Earth)। यह ऊर्जा का Trans-dimensional Transmission है। यह मंत्र यह सुनिश्चित करता है कि इन्द्र-अग्नि का यह 'Coupling' पूरे सिस्टम (Lower to Higher domain) में ऊर्जा का प्रवाह (हव्यम्) बनाए रखे।
यांत्रिक निष्कर्ष: १.२१ सूक्त
"सिंक्रोनाइज्ड पावर कपलिंग एंड बूस्टिंग" (Synchronized Power Coupling)
⚙️ यह कौन सा यंत्र है?
यह एक 'थर्मो-इलेक्ट्रिक हाइब्रिड इंजन' की कार्यप्रणाली है। यहाँ 'इन्द्र' सक्रिय दबाव (Pressure/Force) है और 'अग्नि' उस दबाव को गति देने वाली ऊष्मा (Thermal Energy) है। यह सूक्त इन दोनों को एक साथ 'सधस्थ' (Common Shaft/Platform) पर लाने का विज्ञान है।
🛠️ सिस्टम कंपोनेंट्स (System Components)
| वैदिक घटक | यांत्रिक पर्याय | प्रकार्य (Logic) |
|---|---|---|
| इन्द्र-अग्नी (Coupled Pair) | Interlocked Force & Heat | जब बल और ताप एक साथ काम करते हैं (Synchronization)। |
| सोमपा (Somapā) | Fuel Consuming Unit | इनपुट ईंधन (सोम) को खींचकर आउटपुट में बदलना। |
| चर्षणीधृती (Stability) | System Load Bearing | मशीन के संचालन के दौरान स्थिरता (Maintenance of Load)। |
| यविष्ठ्यम् (Active State) | Continuous Ignition | बिना रुके निरंतर कार्य करने की क्षमता। |
💎 सूक्त का तकनीकी निचोड़
यह सूक्त हमें बताता है कि ऊर्जा को केवल 'पैदा' करना काफी नहीं है। उसे 'साध्य' (Harmonized) करना पड़ता है।
- इन्द्र बिना अग्नि के 'ठंडा बल' है (Static Pressure)।
- अग्नि बिना इन्द्र के 'बेकाबू ताप' है (Dissipated Heat)।

0 टिप्पणियाँ
If you have any Misunderstanding Please let me know