Ad Code

दिल्ली का किरोड़ीमल कॉलेज एक ऐसा कॉलेज है जहां एडमिशन पाने का ख्वाब जाने कितने स्टूडेंट्स देखते हैं।

दिल्ली का किरोड़ीमल कॉलेज एक ऐसा कॉलेज है जहां एडमिशन पाने का ख्वाब जाने कितने स्टूडेंट्स देखते हैं। लेकिन हर किसी को इस कॉलेज में दाखिला मिल नहीं पाता। साइंस और कॉमर्स जैसे विषयों की पढ़ाई के लिए मशहूर किरोड़ीमल कॉलेज की स्थापना सन 1954 में हुई थी। ये कॉलेज दिल्ली यूनिवर्सिटी से संबंद्ध है। इस कॉलेज में एडमिशन लेने के लिए बच्चों को कड़ी प्रतियोगिता से गुज़रना पड़ता है। हर साल लाखों बच्चे इस कॉलेज में एडमिशन का सपना लेकर आते हैं, जिनमें से कुछ का ही ये सपना पूरा हो पाता है।

आज किस्सा टीवी के माध्यम से हम और आप जानेंगे कि दिल्ली के किरोड़ीमल कॉलेज से फिल्मी दुनिया की कौन-कौन सी हस्तियां पढ़ चुकी हैं। कभी-कभी किस्सा टीवी पर इस तरह की जानकारियां भी साझा की जाती हैं। पसंद आए तो लाइक-शेयर ज़रूर कीजिएगा। ना पसंद आए तो कमेंट करके बताइएगा ज़रूर।

शक्ति कपूर 

शक्ति कपूर को आज भला कौन नहीं जानता है। बॉलीवुड के सबसे वर्सेटाइल एक्टर्स में एक शक्ति कपूर ने दिल्ली के किरोड़ीमल कॉलेज से बीकॉम की डिग्री ली है। और शक्ति कपूर तो यहां पढ़ने के दौरान अपनी गुंडागर्दी के लिए खूब मशहूर थे। वो दूसरे स्टूडेंट्स पर जमकर दादागीरी झाड़ते थे।

कबीर खान

सलमान खान को बजरंगी भाईजान और एक था टाइगर जैसी सुपरहिट फिल्में देने वाले डायरेक्टर कबीर खान ने भी दिल्ली यूनिवर्सिटी के किरोड़ीमल कॉलेज से अपनी पढ़ाई पूरी की थी। कॉलेज से पास होने के बाद कबीर खान डिस्कवरी चैनल में नौकरी करने चले गए थे।

सतीश कौशिक

हरदिल अज़ीज़ हस्ती रहे अभिनेता-डायरेक्टर-प्रोड्यूसर सतीश कौशिक जी ने भी किरोड़ीमल कॉलेज से पढ़ाई की थी। उन्होंने यहां से बीएससी किया था। सतीश कौशिक जी के जीवन में किरोड़ीमल कॉलेज का बहुत महत्व था. क्योंकि यहीं से उन्हें फिल्मी दुनिया में जाने की राह नज़र आई थी। सतीश कौशिक जी ने यहां पढ़ाई करने के दौरान नाटकों में खूब काम किया। और यहीं से उन्हें एनएसडी के बारे में भी पता चला।

विजय राज
शानदार अभिनेता विजय राज भी दिल्ली यूनिवर्सिटी के इस कॉलेज से पूर्व छात्र रह चुके हैं। विजय राज किरोड़ीमल कॉलेज की ड्रैमेटिक सोसायटी का हिस्सा थे। और आज देखिए। विजय राज देशभर में एक जाना-पहचाना चेहरा हैं।

मोहम्मद जीशान अयूब

इन्हें भी आप बढ़िया से जानते होंगे। फिल्मों में इनके रोल भले ही छोटे-छोटे हों लेकिन इनके काम को पसंद किए बिना कोई नहीं रह पाता है। किरोड़ीमल कॉलेज से ग्रेजुएशन करने के बाद ही मोहम्मद जीशान अयूब ने दिल्ली के ही नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा में दाखिला लिया था।

सरगुन मेहता

हिंदी फिल्मों के अलावा पंजाबी फिल्मों में भी सरगुन मेहता का बड़ा नाम है। यूं तो सरगुन मेहता ने मैनेजमेंट में मास्टर्स डिग्री की है लेकिन उससे पहले इन्होंने दिल्ली के किरोड़ीमल कॉलेज से कॉमर्स में ग्रेजुएशन किया था।

अमिताभ बच्चन

स्टार ऑफ दि मिलेनियम कहलाए जाने वाले अमिताभ बच्चन भी किरोड़ीमल कॉलेज के स्टूडेंट रह चुके हैं। अमिताभ ने किरोड़ीमल कॉलेज से बीएससी की डिग्री ली थी। अमिताभ ने 1962 में इस कॉलेज से अपना ग्रेजुएशन पूरा किया था। और अमिताभ ने मात्र 42 प्रतिशत मार्क्स ही बीएससी में हासिल किए थे। 

सुशांत सिंह

कई फिल्मों में अपनी ज़बरदस्त अदाकारी से सिने प्रेमियों के दिलों में बढ़िया जगह बनाने वाले अभिनेता सुशांत सिंह भी किरोड़ी मल कॉलेज के छात्र रहे हैं। ये सुशांत सिंह राजपूत से अलग हैं। कोई कन्फ्यूज़न ना हो इसलिए ये बात मेंशन करनी पड़ रही है। सुशांत सिंह ने जंगल, ये साली ज़िंदगी, दम व कई और फिल्मों में काम किया है। आप इन्हें चेहरे से ज़रूर पहचानते होंगे।

गायक केके

हर किसी के चहेते गायक रहे कृष्णकुमार कुन्नथ उर्फ केके जी भी किरोड़ी मल कॉलेज में पढ़ चुके थे। केके जी तो अपने दिनों में यहां के हीरो हुआ करते थे। क्योंकि कॉलेज के दिनों से ही उन्होंने गाना शुरू कर दिया था। यहां उनका एक बैंड था जो उन्होंने अपने कुछ साथी छात्रों संग मिलकर फॉर्म किया था। केके जी बढ़िया गिटारिस्ट भी थे और ड्रमर भी थे। #kirorimalcollege #kirorimalcollegealumni

Post a Comment

0 Comments

Ad Code