सदाचार खण्ड
Vedic Sadachar Khand - From Bad Conduct to Good Conduct, Glory of Truth, Resolve Power and Ideal Life
1. दुराचार से सदाचार की ओर
परि माग्ने दुश्चरिताद्वावस्वा मा सुचरिते भज।
उदायुधा स्वायुषोदस्थाममृताँ अनु ॥
उदायुधा स्वायुषोदस्थाममृताँ अनु ॥
"O Agni (God of Knowledge)! Remove me far from bad conduct and establish me in good conduct. Following the immortal virtuous persons, may I rise with excellent and long life."
(यजुर्वेद ४ । २८ | Yajurveda 4.28)
शब्दार्थ: हे (अग्ने) ज्ञानस्वरूप परमेश्वर ! आप (मा) मुझे (दुश्चरितात्) दुराचार, दुष्टाचार से (परि बाधस्व) दूर हटाओ और (मा) मुझको (सुचरिते) उत्तम चरित में, सदाचार में (आ भज) स्थापित करो। मैं (अमृतान्) जीवन्मुक्त, श्रेष्ठ, सदाचारी पुरुषों का (अनु) अनुकरण करके (उत् आयुषा) उत्कृष्ट जीवन और (सु आयुषा) सुदीर्घायु से युक्त होकर (उद् अस्थाम्) उत्तम मार्ग में स्थिर रहूँ।
भावार्थ: मन्त्र में कितनी सुन्दर प्रार्थना और कामना है १. प्रभो ! तू मुझे दुराचार से छुड़ाकर सदाचार की ओर ले चल । २. प्रभो ! मुझे ऐसी शक्ति प्रदान कर कि मैं जीवन्मुक्त, श्रेष्ठ और सदाचारी पुरुषों का अनुसरण कर सकूँ। श्रेष्ठ और सदाचारी पुरुषों के अनुसरण से मनुष्य में तीन गुण आएँगे १. जीवन उन्नत और उत्कृष्ट होगा। २. आयु दीर्घ होगी। ३. सदाचारी पुरुषों से प्रेरणा लेकर वह निरन्तर उत्तम मार्ग में स्थिर रहेगा, पतन के गढ़े में गिरने से बच जाएगा।
English Explanation: In this mantra there is a very beautiful prayer and desire. 1. O Lord! Save me from bad conduct and lead me towards good conduct. 2. O Lord! Grant me such power that I may be able to follow the liberated, noble and virtuous persons. By following noble and virtuous persons, three qualities will come in man: 1. Life will become elevated and excellent. 2. Life span will be long. 3. Taking inspiration from virtuous persons, he will remain steadily on the good path and will be saved from falling into the pit of downfall.
2. हमें कल्याण-पथ पर चलाइए
त्मग्ने गृहपतिस्त्वं होता नो अध्वरे।
त्वं पोता विश्ववार प्रचेता यक्षि यासि च वार्यम् ॥
त्वं पोता विश्ववार प्रचेता यक्षि यासि च वार्यम् ॥
"O Agni! You are the master of our house (heart), the priest of our worship. You are the purifier, all-desirable, wise — lead us to welfare."
(ऋग्वेद ७। १६ । ५ ; सामवेद ६१ | Rigveda 7.16.5; Samaveda 61)
शब्दार्थ: (अग्ने) हे परमेश्वर ! (त्वम्) तू (गृहपतिः) हमारे हृदय मन्दिर का स्वामी है (त्वम्) तू (नः अध्वरे) हमारे उपासना यज्ञ का (होता) ऋत्विक, याजक है। (विश्ववार) हे वरण करने योग्य परमेश्वर! (त्वम् पोता) आप ही सबको पवित्र करनेवाले हैं (प्रचेताः) आपका ज्ञान महान् है (यक्षि) आप हमारे जीवन यज्ञ में हमें कल्याण की ओर प्रेरित कीजिए क्योंकि आप सदाचार सम्पन्न (वार्यम्) वरणीय ज्ञानी भक्त को ही (यासि च) प्राप्त होते हो।
भावार्थ: १. ईश्वर ही हमारे हृदय-मन्दिर का स्वामी है, अतः जो मान और सम्मान ईश्वर को देना चाहिए उसे हम मूर्ति आदि किसी जड़ पदार्थ को न दें। २. हमने उपासना-यज्ञ प्रारम्भ किया है, उस उपासना-यज्ञ का याजक, उसे सम्पन्न करानेवाला प्रभु ही है। उसकी प्राप्ति पर ही यह यज्ञ सम्पूर्ण होगा। ३. वह ईश्वर वरणीय है, सबको पवित्र करनेवाला है, महान् ज्ञानी है अतः भक्त प्रार्थना करता है प्रभो ! आप सबको पवित्र करनेवाले हैं अतः मुझे भी कल्याणपथ पर प्रेरित कीजिए। जो सदाचार-सम्पन्न है, जिसने अपने जीवन को शुद्ध, पवित्र और निर्मल बना लिया है आप उसीका वरण करते हैं, उसीको दर्शन देते हैं, उसीको अपना कृपापात्र बनाते हैं। आप हमारे जीवन को सुपथ पर चलाइए, जिससे हम आपको प्राप्त कर सकें।
English Explanation: 1. God alone is the master of our heart-temple, therefore the honour and respect that should be given to God should not be given by us to any inert object like an idol etc. 2. We have started the worship-yajna, the priest of that worship-yajna, the one who completes it is the Lord Himself. This yajna will be complete only upon attaining Him. 3. That God is worthy of being chosen, He is the purifier of all, He is the great knower, therefore the devotee prays: O Lord! You are the purifier of all, therefore lead me also on the path of welfare. You choose only the one who is endowed with good conduct, who has made his life pure, holy and clean; You give vision only to him, You make only him Your favourite. Lead our life on the good path so that we may attain You.
3. यशस्वी जीवन
यशो मा द्यावापृथिवी यशो मेन्द्रबहस्पती ।
यशो भगस्य विन्दतु यशो मा प्रतिमुच्यताम् ।
यशसास्याः संसदोऽहं प्रवदिता स्याम् ॥
यशो भगस्य विन्दतु यशो मा प्रतिमुच्यताम् ।
यशसास्याः संसदोऽहं प्रवदिता स्याम् ॥
"May heaven and earth grant me fame; may Indra and Brihaspati grant me fame. May I obtain the fame of prosperity and divine devotion. May fame never leave me. May I become a glorious speaker in this assembly of humanity."
(सामवेद ६११ | Samaveda 611)
शब्दार्थ: (मा) मुझे (द्यावापृथिवी) धुलोक और पृथिवीलोक का (यशः) यश प्राप्त हो (इन्द्रबृहस्पती) सूर्य और वायु का (यशः) यश (मा) मुझे प्राप्त हो। (भगस्य) ऐश्वर्य का, धन-सम्पत्ति का, भगवद् भक्ति का (यशः) यश (विन्दतु) मुझे प्राप्त हो। (यशः) यश, कीर्ति मुझे कभी (मा) मत (प्रतिमुच्यताम्) छोड़े। उस यश से युक्त होकर (अहम्) मैं (अस्याः संसदः) इस मानव-समाज का (यशसा प्रवदिता स्याम्) यशस्वी प्रवक्ता, यशस्वी उपदेशक बनूं।
भावार्थ: मानव-जीवन में प्रत्येक व्यक्ति को कीर्तिमान और यशस्वी होने की कामना करनी चाहिए। इस मन्त्र में लोक-कल्याण चाहनेवाले की कामना का चित्रण है। १. समाज-हितकारी कार्य करते हुए मुझे धुलोक और पृथिवी लोक में सर्वत्र यश प्राप्त हो, सर्वत्र, सभी दिशाओं में मेरी कीर्ति चन्द्रिका छिटके। २. जिस प्रकार संसार में सूर्य और वायु यशस्वी है इसी प्रकार मेरा भी यश हो। ३. धन-सम्पत्ति का यश भी मुझे प्राप्त हो। मेरे पास धन-धान्य की न्यूनता न हो। भग का अर्थ ईश्वर-भक्ति भी है। भगवद्भक्ति का यश भी मुझे प्राप्त हो। लोग मेरे सम्बन्ध में चर्चा करें कि यह व्यक्ति ईश्वर का उपासक है। ४. यश मुझे कभी न छोड़े अर्थात् मैं कोई ऐसा कार्य न करूं जिससे मेरा अपयश हो। ५. मैं मानव-समाज का, समस्त संसार का यशस्वी प्रवक्ता, उपदेशक बनूं । समस्त संसार को मानन्द-अमृत में स्नान करा दूं।
English Explanation: In human life every person should have the desire to be glorious and famous. In this mantra the desire of one who wishes welfare for the world is depicted. 1. While doing works beneficial to society, may I attain fame everywhere in heaven and earth, may the moonlight of my fame spread in all directions. 2. Just as the sun and wind are glorious in the world, similarly may my fame also be. 3. May I also attain the fame of wealth and prosperity. May there be no scarcity of wealth and grains with me. The meaning of Bhag is also devotion to God. May I also attain the fame of devotion to God. People should discuss about me that this person is a worshipper of God. 4. May fame never leave me, that is, I should not do any such work by which I get infamy. 5. May I become a glorious speaker and preacher of human society and the entire world. May I bathe the entire world in the nectar of bliss.
4. मैं धनवान्, विद्यावान् एवं ब्रह्मविद् बनूं
यद्वा हिरण्यस्य यद्वा वर्चा गवामुत ।
सत्यस्य ब्रह्मणो वर्चस्तेन मा सं सृजामसि ॥
सत्यस्य ब्रह्मणो वर्चस्तेन मा सं सृजामसि ॥
"Whatever lustre there is of gold, of the sun, of cows or senses, and of the true Brahman — with that lustre unite me."
(सामवेद ६२४ | Samaveda 624)
शब्दार्थ: (हिरण्यस्य) सुवर्ण, वीर्य, सूर्य का (यत्) जो (वर्चः) तेज है, कान्ति है (उत वा) और (गवाम्) गौवों में, इन्द्रियों में, विद्या में (यत् वर्चः) जो तेज है, जो बल और शक्ति है (सत्यस्य) सत्यस्वरूप (ब्राह्मणः) परमेश्वर का, वेद का जो (वर्चः) तेज है (तेन) उस तेज से तू (मा) अपने आत्मा को (संसृजामसि) युक्त कर।
भावार्थ: मन्त्र का एक-एक पद सुन्दर सन्देश दे रहा है १. हिरण्य के प्रसिद्ध अर्थ हैं सुवर्ण, वीर्य, और सूर्य, अतः मन्त्र का भाव हुआ-मैं धनों का स्वामी बनें, मैं वीर्यवान् और शक्तिशाली बनं, मैं सूर्य की भाँति तेजयुक्त बनें। जैसे सूर्य अन्धकार का विनाश करता है उसी प्रकार मैं भी अविद्या-अन्धकार का नाशक बनें। २. मुझे गौनों का तेज प्राप्त हो। मेरी इन्द्रियाँ तेजस्वी हों। मेरी इन्द्रियाँ विषय-भोगों में फंसकर क्षीण न हों। मुझे विद्या का तेज प्राप्त हो। मैं नाना विद्याओं को प्राप्त कर विद्वान् बनें । ३. परमेश्वर का तेज मुझे प्राप्त हो। ईश्वर के गुणों को जीवन में धारणा करता हुआ मैं भी ब्रह्मवित् बनने का प्रयत्न करूँ। ईश्वर न्यायकारी है, मैं भी किसी के साथ अन्याय न करूँ। ईश्वर दयालु है, मैं भी प्राणिमात्र के साथ दया का व्यवहार करूँ । मैं सद्गुणों को अपने जीवन में धारण करता हुआ ब्रह्मवित् बनें। ४. वेद का अध्ययन करते हुए, वेद के रहस्यों का अनुशीलन और परिशीलन करते हुए मैं वेद का ज्ञाता बनने का प्रयत्न करूँ।
English Explanation: Each word of the mantra is giving a beautiful message. 1. The famous meanings of Hiranya are gold, virility, and sun, therefore the meaning of the mantra is - may I become the master of wealth, may I become virile and powerful, may I become luminous like the sun. Just as the sun destroys darkness, similarly may I also become the destroyer of ignorance and darkness. 2. May I attain the lustre of cows. May my senses be luminous. May my senses not get weakened by getting entangled in sensual pleasures. May I attain the lustre of knowledge. May I become learned by acquiring various branches of knowledge. 3. May I attain the lustre of God. Imbibing the qualities of God in life, may I also strive to become a knower of Brahman. God is just, may I also not do injustice to anyone. God is merciful, may I also behave with mercy towards all living beings. Imbibing good qualities in my life, may I become a knower of Brahman. 4. While studying the Vedas, while contemplating and examining the secrets of the Vedas, may I strive to become a knower of the Vedas.
5. सत्य-महिमा
ऋतस्य जिह्वा पवते मधुप्रियं वक्ता पतिधियो अस्या प्रवाभ्यः।
दधाति पुत्रः पित्रोरपीच्यां नाम तृतीयमधिरोचनं दिवः ॥
दधाति पुत्रः पित्रोरपीच्यां नाम तृतीयमधिरोचनं दिवः ॥
"The tongue of truth flows with sweet honey; the speaker of truth is invincible. A truthful son spreads the hidden fame of his parents even in the highest heaven."
(ऋग्वेद ६ । ७५ । २; सामवेद ७०१ | Rigveda 6.75.2; Samaveda 701)
शब्दार्थ: (ऋतस्य) सत्यवादी, योगाभ्यासी की (जिह्वा) वाणी (प्रियम्) हृदय को तृप्त करनेवाले (मधु) आनन्ददायक रस को (पवते) बहाती है (अस्याः धियः) इस सत्य भाषण का (पतिः) पालक और (वक्ता) सत्य ही बोलनेवाला (अदाभ्यः) दुर्दमनीय होता है, वह किसी से दबाया नहीं जा सकता (पुत्रः) सत्यवादी पुत्र (पित्रोः) माता-पिता की (अपीच्याम्) अप्रसिद्ध, अज्ञात (नाम) कीर्ति और यश को (दधाति) प्रकाशित कर देता है, फैला देता है । सत्यवादी पुत्र (तृतीयाम्) तीसरे, परमोत्कृष्ट (दिवः) धुलोक में भी (अधिरोचनम्) अपने माता-पिता के नाम को रोशन करता है।
भावार्थ: १. सत्यवादी सदा हृदय को तृप्त करनेवाली मीठी और मधुर वाणी बोलता है। उसके जीवन का आदर्श होता है 'सत्य, प्रिय और हितकर' बोलना। वह कभी कटु और तीखा नहीं बोलता। २. पापी और दुराचारी सत्यभाषी को कष्ट देकर भी उसके सत्यभाषणरूप कर्म से पृथक् नहीं कर सकते। आपत्तियाँ और संकट आने पर भी सत्यवादी सत्य ही बोलता है। ३. सत्यवादी पुत्र सत्यभाषण के प्रताप से अपने माता-पिता के अज्ञात नाम को, उनके यश और कीर्ति को चमका देता है। ४. साधारण लोगों की तो बात ही क्या, वह उच्चकोटि के विद्वानों में भी अपने माता-पिता के नाम को फैला देता है।
English Explanation: 1. A truthful person always speaks sweet and pleasing words that satisfy the heart. The ideal of his life is to speak 'truth, pleasant and beneficial'. He never speaks harsh and bitter words. 2. Sinners and wicked persons cannot separate him from his act of speaking truth even by troubling a truthful speaker. Even in calamities and crises, a truthful person speaks only truth. 3. A truthful son illuminates the unknown name of his parents, their fame and glory, by the power of speaking truth. 4. What to say of ordinary people, he spreads the name of his parents even among highly learned scholars.
6. मूर्ख और नास्तिकों का संग-त्याग
मा त्वा मूरा अविष्यवो मोपहस्वान प्रा दभन्।
मा की ब्रह्मद्विषं वनः ।।
मा की ब्रह्मद्विषं वनः ।।
"Let not fools, selfish persons or mockers destroy you. Never associate with those who hate the Vedas and God."
(ऋग्वेद ८। ४५ । २३ ; सामवेद ७३२ | Rigveda 8.45.23; Samaveda 732)
शब्दार्थ: हे जीवात्मन् ! (मूराः) मूढ़, मूर्ख लोग (अविष्यवः) स्वार्थी, भोग-विलासी, लोग (त्वा) तुझे (मा, आ, दभन्) नष्ट न करें, तेरे ऊपर अधिकार न जमायें। (उपहस्वानः) व्यर्थ में ही सबका उपहास करनेवाले मूढ़ भी (मा) मुझे नष्ट न करें। (ब्रह्मद्विषम्) वेद और ईश्वर से द्वेष करनेवालों का (मा की वनः) कभी भी सेवन, सत्सङ्ग मत कर।
भावार्थ: मनुष्य पर सत्सङ्ग का बड़ा प्रभाव पड़ता है। मनुष्य जैसा संग करता है वैसा ही बन जाता है। महापुरुषों के साथ रहने से मनुष्य ऊँचा उठता है और मूर्खों के साथ रहने से महापुरुष भी पतित हो जाता है। प्रस्तुत मन्त्र में मूर्खों और नास्तिकों के संसर्ग से दूर रहने का उपदेश दिया गया है-- १. मूढ़ और मूर्ख लोग तेरे ऊपर अधिकार न जमाएँ । मूर्ख लोग अपनी संगति में तुझे नष्ट न कर दें, अतः तू उनका संग छोड़ दे। २. स्वार्थी और भोग-विलासी लोग सदा अपने शरीर की पुष्टि और तुष्टि में ही उलझे रहते हैं, ऐसे व्यक्ति मनुष्य को आत्म-पथ की ओर चलने ही नहीं देते, अतः उनका संग भी छोड़ देना चाहिए। ३. धर्म और ईश्वर की हँसी उड़ानेवाले व्यक्तियों से भी सदा बचना चाहिए। ४. जो वेद और ईश्वर के न माननेवाले व्यक्ति हैं उनसे दूर ही रहना चाहिए।
English Explanation: The effect of good company on man is very great. Man becomes what kind of company he keeps. By living with great persons man rises high and by living with fools even great persons become fallen. In the present mantra instruction is given to stay away from the company of fools and atheists -- 1. Let not foolish and stupid people dominate you. Foolish people should not destroy you in their company, therefore you should leave their company. 2. Selfish and pleasure-seeking people always remain entangled only in the nourishment and satisfaction of their body, such persons do not even let man walk towards the path of the soul, therefore their company should also be abandoned. 3. One should always avoid persons who make fun of religion and God. 4. One should stay away from those persons who do not believe in the Vedas and God.
7. हिंसा मत करो
मा स्रधत सोमिनो दक्षता महे कृणुध्वं राय पातुजे ।
तरणिरिज्जयति क्षेति पुष्यति न देवासः कवनवे ॥
तरणिरिज्जयति क्षेति पुष्यति न देवासः कवनवे ॥
"Do not commit violence. Strive for growth and spiritual prosperity. Only the courageous who help others win, prosper and flourish."
(ऋग्वेद ७ । ३२ । ६ | Rigveda 7.32.6)
शब्दार्थ: हे ऐश्वर्यशाली लोगो ! (मा स्रधत) हिंसा मत करो (महे) वृद्धि के लिए (दक्षत) सदा यत्न करते रहो। (प्रातुजे राये) सर्वतो महान् अध्यात्म ऐश्वर्य के लिए (कृणुध्वम्) कठोर साधना करो। (तरणिः इत्) नौका के समान संकट को पार करनेवाला पुरुषार्थी मनुष्य ही (जयति) विजय प्राप्त करता है (क्षेति) बसता और बसाता है (पुष्यति) पुष्ट और समृद्ध होता है, फलता और फूलता है। (देवास:) दिव्यगुण (कवनवे) दुराचार के लिए (न) नहीं होते।
भावार्थ: मन्त्र में जीवन को उन्नति-पथ की ओर ले जानेवाली कई सुन्दर शिक्षाएँ हैं १. हे शान्ति चाहनेवाले लोगो ! परस्पर हिंसा और मार-काट मत करो । एक-दूसरे का घात-पात कर अपने देश को नष्ट मत करो। २. एक-दूसरे को वृद्धि के लिए, भलाई और कल्याण के लिए प्रबल पुरुषार्थ करना चाहिए। ३. 'ब्रह्मतेजो बलं बलम्' ब्रह्मतेज ही वास्तविक बल है। उस आध्यात्मिक बल और ऐश्वर्य की प्राप्ति के लिए कठोर साधना करो। ४. जो दूसरों को तारनेवाले हैं, परोपकार करनेवाले हैं, उजड़ों को बसानेवाले हैं, वे ही संसार में विजय प्राप्त करते हैं, वे ही समृद्ध होते हैं, फलते और फूलते हैं। ५. दिव्य-गुणों को प्राप्त कर सदाचार में ही प्रवृत्त रहना चाहिए, दुराचारी और लम्पट नहीं बनना चाहिए।
English Explanation: In the mantra there are many beautiful teachings that lead life towards the path of progress. 1. O people who desire peace! Do not commit violence and killing against each other. Do not destroy your country by mutual killing. 2. One should make strong effort for each other's growth, welfare and good. 3. 'Brahma Tejo Balam Balam' - Brahma lustre itself is real strength. Do hard practice for attaining that spiritual strength and prosperity. 4. Only those who help others cross over, who do good to others, who settle the uprooted, attain victory in the world, they alone become prosperous, they blossom and flourish. 5. After attaining divine qualities one should remain engaged only in good conduct, one should not become wicked and licentious.
8. संकल्प-शक्ति
आकूति देवीं सुभगां पुरो दधे चित्तस्य माता सुहवा नो प्रस्तु।
यामाशामेमि केवली सा मे अस्तु विदेयमेनां मनसि प्रविष्टाम् ॥
यामाशामेमि केवली सा मे अस्तु विदेयमेनां मनसि प्रविष्टाम् ॥
"I place the divine auspicious Resolve-Power in front. May it be easily invoked. Whatever desire I have, may it be fully fulfilled. May I attain this power established in the mind."
(अथर्ववेद १६ । ४ । २ | Atharvaveda 16.4.2)
शब्दार्थ: मैं (सुभगाम्) उत्तम सौभाग्यदात्री (देवीम्) दिव्यगुणो से युक्त (आकूतिम्) संकल्प-शक्ति को (पुरः दधे) सम्मुख रखता हूँ (चित्तस्य माता) चित्त की निर्मात्री वह संकल्प-शक्ति (नः) हमारे लिए (सुहवा) सुगमता से बुलाने योग्य (अस्तु) हो। (याम्) जिस (आशाम्) कामना को (एमि) करूँ (सा) वह कामना (केवली) पूर्णरूप से (मे अस्तु) मुझे प्राप्त हो। (मनसि) मन में (प्रविष्टाम्) प्रविष्ट हुई (एनाम्) इस संकल्प-शक्ति को (विदेयम्) मैं प्राप्त करूँ।
भावार्थ: १. किसी भी कार्य की सिद्धि के लिए संकल्प-शक्ति को सबसे आगे रखना चाहिए। बिना संकल्प के सिद्धि असम्भव है। २. संकल्प-शक्ति दिव्य गुणोंवाली है। इसके द्वारा हम आश्चर्य जनक कार्यों को कर सकते हैं। ३. संकल्प-शक्ति ऐश्वर्य, श्री और यशरूप भग को देनेवाली है। ४. संकल्प-शक्ति चित्त का निर्माण करनेवाली है। चित्त की कार्यक्षमता और कुशलता संकल्प-शक्ति पर ही निर्भर है। ५. संकल्प-शक्ति हमारे लिए सहज में ही बुलाने योग्य हो अर्थात सर्वदा हमारे वश में हो। ६. संकल्प-शक्ति से प्रत्येक कामना पूर्णरूप से सिद्ध हो जाती है। ७. मन में प्रविष्ट हुई इस संकल्प-शक्ति को प्रत्येक व्यक्ति को प्राप्त करने का प्रयत्न करना चाहिए।
English Explanation: 1. For the accomplishment of any work, resolve-power should be kept foremost. Success is impossible without resolve. 2. Resolve-power is endowed with divine qualities. Through it we can do astonishing works. 3. Resolve-power is the giver of prosperity, wealth and fame in the form of Bhag. 4. Resolve-power is the creator of the mind. The efficiency and skill of the mind depends only on resolve-power. 5. Resolve-power should be easily invocable for us, that is, it should always be under our control. 6. Every desire is fully accomplished through resolve-power. 7. Every person should strive to attain this resolve-power established in the mind.
9. सूर्य का अनुवर्तन
सूर्यस्यावृतमन्वावर्ते दक्षिणामन्वावृतम् ।
सा मे द्रविणं यच्छतु सा मे ब्राह्मणवर्चसम् ॥
सा मे द्रविणं यच्छतु सा मे ब्राह्मणवर्चसम् ॥
"I follow the path and discipline of the Sun. May that path grant me wealth and the lustre of Brahman."
(अथर्ववेद १० । ५ । ३७ | Atharvaveda 10.5.37)
शब्दार्थ: मैं (सूर्यस्य) सूर्य के (आवृतम् अनु) नियम, रीति, व्रत पर (आवर्ते) चलूँ, आचरण करूँ। (दक्षिणाम्) वृद्धि के, तेज के (आवर्तम्) मार्ग पर (अनु) आचरण करूं (सा) वह सूर्य के मार्ग पर आचरण-शैली (मे) मुझे (द्रविणम्) बल, धन, सम्पत्ति (यच्छतु) प्रदान करे (सा) वही आचरण (मे) मुझे (ब्राह्मणवर्चसम्) सूर्य-सम तेज प्रदान करे।
भावार्थ: १. सूर्य का व्रत, नियम अथवा मार्ग क्या है ? नियम बद्धता, नियमितता । सूर्य समय पर उदय होता है, समय पर ही अस्त होता है । सूर्य स्वयं पवित्र है, दूसरों को पवित्र करता है। सूर्य तेजस्वी है। सूर्य स्वयं चमकता है, दूसरों को चमकाता है । २. सूर्य के इन व्रतों को यदि हम अपने जीवन में धारण करलें, हम भी अपने जीवन को नियमित, पवित्र और तेजस्वी बनाने का प्रयत्न करें तो हम दक्षता वृद्धि के मार्ग पर अग्रसर होंगे। ३. सूर्य के मार्ग का अनुसरण करने से हमें शारीरिक बल की, धन, धान्य और ऐश्वर्य की प्राप्ति होगी। ४. सूर्य के गुणों को जीवन में धारण करके हम भी सूर्य के समान चमक उठेगे । हमारे जीवन प्रोजस्वी और तेजस्वी बनेगे । जिस प्रकार सूर्य अन्धकार को नष्ट कर देता है, उसी प्रकार हम भी अविद्या अन्धकार को नष्ट करने में सफल होंगे। हे मानव! सूर्य का अनुवर्तन कर, तू भी सूर्य-सम तेजस्वी बन जाएगा।
English Explanation: 1. What is the vow, rule or path of the Sun? Discipline and regularity. The Sun rises on time and sets on time. The Sun itself is pure and purifies others. The Sun is luminous. The Sun itself shines and makes others shine. 2. If we imbibe these vows of the Sun in our life, if we also try to make our life regular, pure and luminous, then we will move forward on the path of increasing efficiency. 3. By following the path of the Sun we will attain physical strength, wealth, grains and prosperity. 4. By imbibing the qualities of the Sun in life we too will shine like the Sun. Our life will become luminous and radiant. Just as the Sun destroys darkness, similarly we too will succeed in destroying the darkness of ignorance. O man! By following the Sun, you too will become luminous like the Sun.
10. मैं पापों से पृथक् रहूँ
वि देवा जरसावृतन् वि त्वमग्ने अरात्या ।
व्यहं सर्वेण पाप्मना वि यक्ष्मेण समायुषा ।
व्यहं सर्वेण पाप्मना वि यक्ष्मेण समायुषा ।
"May the divine ones remain free from old age; may Agni remain free from stinginess. May I remain free from all sins and diseases and be endowed with full life."
(अथर्ववेद ३ । ३१ । १ | Atharvaveda 3.31.1)
शब्दार्थ: (देवाः) दिव्यगुण युक्त, सदाचारी, उदार विद्वान् लोग (जरसा) वृद्धावस्था से (वि अवतन्) पृथक् रहे हैं और (अग्ने) आग (त्वम्) तू (अरात्या) कंजूसी से, अदान भावना से (वि) सदा अलग रही है। (अहम्) मै (सर्वेण) सब (पाप्मना) पाप से (वि) दूर रहूँ (यक्ष्मेण) यक्ष्मा आदि रोगों से (वि) पृथक् रहूँ और (आयुषा) उत्तम तथा पूर्णायु से, सुजीवन से (सम्) संयुक्त रहूँ।
भावार्थ: १. जैसे देव वृद्धावस्था से पृथक् रहते हैं वैसे ही मैं भी पापों से दूर रहूँ। देव, परोपकारी, उदाराशय व्यक्ति कभी वृद्ध नहीं होते । शरीर के वृद्ध होने पर भी इनके मन में जवानी की तरंगें उठती हैं। जिसका मन जवान है उन्हें बुढ़ापा कैसा ? २. जैसे अग्नि अदान-भावना से मुक्त रहती है उसी प्रकार मैं भी रोगों से दूर रहूँ। अग्नि का गुण है ताप और प्रकाश । अग्नि अपने इन गुणों से कभी पृथक नहीं होती। यदि अग्नि में ये गुण न रहें तो वह अग्नि नहीं रहती ; फिर तो वह राख की ढेरी बन जाती है और उसे उठाकर कड़े पर फेंक दिया जाता है। शरीरं व्याधिमन्दिरम्' शरीर बीमारियों का घर है, ऐसा मत सोचो। हमारी तो ऐसी कामना और भावना होनी चाहिए कि जिस प्रकार अग्नि ताप और प्रकाश से युक्त होती है, मैं भी वैसा ही तेजस्वी और प्रोजस्वी बनूँ, व्याधियाँ और रोग मेरे निकट न आएँ । ३. मै सदा सुन्दर, शोभन एवं श्रेष्ठ जीवन से युक्त रहूँ।
English Explanation: 1. Just as gods remain free from old age, similarly may I also remain away from sins. Gods, benevolent and generous persons never become old. Even when the body becomes old, waves of youth rise in their mind. How can there be old age for one whose mind is young? 2. Just as fire remains free from stinginess, similarly may I also remain away from diseases. The quality of fire is heat and light. Fire never separates from these qualities. If these qualities are not in fire then it does not remain fire; then it becomes a heap of ash and is thrown on the garbage. 'Body is the temple of diseases' - do not think like this. Our desire and feeling should be that just as fire is endowed with heat and light, I too should become similarly radiant and luminous, diseases and ailments should not come near me. 3. May I always remain endowed with beautiful, auspicious and excellent life.
11. पाप-निवारण के उपाय
मां यजन्तां मम यानीष्टाकूतिः सत्या मनसो मे अस्तु ।
एनो मा निगां कतमच्चनाहं विश्वे देवा अभि रक्षन्तु मेह ॥
एनो मा निगां कतमच्चनाहं विश्वे देवा अभि रक्षन्तु मेह ॥
"May my desired objects come to me. May my mental resolve be true. May I never commit any sin. May all divine persons protect me here."
(अथर्ववेद ५। ३ । ४ | Atharvaveda 5.3.4)
शब्दार्थ: (मम) मेरे (यानि) जो (इष्टानि) इष्ट-इच्छित सुख दायक पदार्थ और किये हुए देवपूजन, सत्संग और दान आदि कार्य हैं वे (मह्यम्) मुझे (यजन्ताम्) प्राप्त हों। (मे मनसः) मेरे मन का (आकूतिः) दृढ़-संकल्प (सत्या अस्तु) सत्य हो (अहम्) मैं (कतमत् चन) किसी भी (एनः) पाप को (मा निगाम्) प्राप्त न होऊँ। (विश्वेदेवाः) विद्वान् लोग (इह) इस विषय में मेरी (अभि रक्षन्तु) पूर्ण रूप से रक्षा करें।
भावार्थ: मन्त्र में निम्न कामनाएँ प्रकट की गई हैं १. मेरे इच्छित सुखदायक पदार्थ मुझे प्राप्त होते रहें। २. मैं देवपूजा-सत्संग और दान-इन यज्ञ कर्मों को सदा करता रहूँ, इनसे पृथक् न होऊँ। ३. मेरे मानसिक संकल्प सदा सत्य हों, मैं कभी असत्य संकल्प न करूँ। ४. मैं कभी भी कोई पापकर्म न करूँ। ५. ये सभी बातें कब सम्भव हैं ? जब विद्वान् लोग मेरी रक्षा करते रहें । जब मैं सुपथ को त्यागकर कुपथ की ओर प्रवृत्त होऊँ तब वे अपने सदुपदेशों से मेरी रक्षा करते रहें।
English Explanation: In the mantra the following desires are expressed: 1. May my desired pleasant objects keep coming to me. 2. May I always perform worship of gods, good company and charity - these yajna actions, may I not separate from them. 3. May my mental resolves always be true, may I never make false resolves. 4. May I never commit any sinful act. 5. When are all these things possible? When learned persons keep protecting me. When I abandon the good path and get inclined towards the bad path, then they should protect me with their good advice.
12. सहनशीलता और वीरता
अहमस्मि सहमान उत्तरो नाम भूम्याम् ।
अभीषाडस्मि विश्वाषाडाशामाशां विषासहिः॥
अभीषाडस्मि विश्वाषाडाशामाशां विषासहिः॥
"I am the tolerant one, renowned as superior on earth. I am the conqueror of enemies and victor in all directions."
(अथर्ववेद १२ । १ । ५४ | Atharvaveda 12.1.54)
शब्दार्थ: (अहम्) मैं (सहमानः) सहनशील (अस्मि) हूँ। अतः (भूम्याम्) पृथिवी पर (उत्तरः) उत्कृष्ट रूप से (नाम) प्रसिद्ध हूँ। (अभीषाट्) शत्रु सेना के सम्मुख आने पर भी मैं सहनशील बना रहता हूँ (विश्वाषाट) मैं सबसे अधिक सहनशील (अस्मि) हूँ (आशाम्-आशाम्) प्रत्येक दिशा में (विषासहिः) मैं विशेष रूप से सहनशील प्रसिद्ध हूँ।
भावार्थ: सहनशील मनुष्य संसार में प्रसिद्ध हो जाता है। अपनी आलोचना सुनकर भी सहनशील ही रहना चाहिये। शत्रु के सम्मुख आ जाने पर भी सहनशीलता को हाथ से नहीं जाने देना चाहिए। हाँ, डटकर मुकाबला कर उसे परास्त कर देना चाहिए परन्तु हमारी सहनशीलता में न्यूनता नहीं आनी चाहिए। प्रत्येक व्यक्ति को सबसे अधिक सहनशील बनने का प्रयत्न करना चाहिए।
English Explanation: A tolerant person becomes famous in the world. Even after hearing one's own criticism one should remain tolerant. Even when the enemy comes face to face, one should not let go of tolerance. Yes, one should fight firmly and defeat him but there should be no deficiency in our tolerance. Every person should strive to become the most tolerant.
13. शत्रुता, निन्दा द्वेष का वध
यो अस्मभ्यमरातीयाद्यश्च नो द्विषते जनः ।
निन्दाद्यो अस्मान् धिप्साच्च सर्व तं मस्मसा करु॥
निन्दाद्यो अस्मान् धिप्साच्च सर्व तं मस्मसा करु॥
"Whoever bears enmity towards us, hates us, slanders us or wishes to deceive us — destroy all that enmity, hatred, slander and deceit."
(यजुर्वेद ११ । ८० | Yajurveda 11.80)
शब्दार्थ: (यः अस्मभ्यम्) जो हमारे प्रति (अरातीयात्) शत्रुता करे, वैर और विरोध रक्खे (च) और (यः जनः) जो मनुष्य (न: द्विषते) हमसे ईर्ष्या और द्वेष करता है (यः च) और जो (अस्मान्) हमारी (निन्दात्) निन्दा करे (च) और (धिप्सात्) हमारे साथ छल, कपट और धोखा करना चाहे तू (तम् सर्वम्) उस सबको, उस शत्रुता, द्वेष, निन्दा और छल को (मस्मसा करु) जैसे दाँतों में अन्न को पीसते हैं उसी प्रकार पीस डाल ।
भावार्थ: १. यदि कोई शत्रु हमारे साथ शत्रुता करे, हमसे वैर विरोध रक्खे तो हम उस शत्रु का वध न करके शत्रुता का वध करें। हम उसके साथ इस प्रकार का व्यवहार और बर्ताव करें कि उसकी शत्रुता की भावनाएँ समाप्त हो जाएँ और वह हमसे प्रेम करने लग जाए। २. इसी प्रकार हम द्वेषी का नहीं द्वेष का उन्मूलन करें, द्वेष भावना को काटकर फेंक दें। ३. हम निन्दक से प्यार करें, हाँ निन्दा का सफाया कर दें। ४. हम छली और कपटी से भी प्रेम करें, छल और कपट का उन्मूलन कर दें।
English Explanation: 1. If someone bears enmity towards us and keeps hostility and opposition, then instead of killing that enemy we should kill the enmity. We should behave with him in such a way that his feelings of enmity end and he starts loving us. 2. Similarly we should not destroy the hater but destroy the hatred, cut and throw away the feeling of hatred. 3. We should love the slanderer, yes, we should clean up the slander. 4. We should love even the deceitful and fraudulent, we should destroy deceit and fraud.
14. भूमण्डल को जगमगा दे
सुपर्णोऽसि गरत्मान् पृष्ठे पृथिव्याः सीद ।
भासान्तरिक्षमा पण ज्योतिषा दिवमुत्तभान तेजसा दिश उद्द ह॥
भासान्तरिक्षमा पण ज्योतिषा दिवमुत्तभान तेजसा दिश उद्द ह॥
"You are the beautiful bird with wings of knowledge and action. Sit on the back of the earth. Fill the sky with your light, illuminate heaven with knowledge and all directions with your brilliance."
(यजुर्वेद १७ । ७२ | Yajurveda 17.72)
शब्दार्थ: हे मानव ! (गरुत्मान् सुपर्णः असि) तू अत्यन्त गौरव शाली, ज्ञान और कर्मरूपी सुन्दर पंखों से युक्त है । तू (पृष्ठे पृथिव्याः सीद) तू पृथिवी के ऊपर विराजमान हो (भासा) अपने प्रकाश से, तेज और कान्ति से (अन्तरिक्षम् प्रा पृण) अन्तरिक्ष को भर दे। (ज्योतिषा) ज्ञान-ज्योति से (दिवम्) धुलोक को (उत् स्तभान्) द्योतित कर दे, चमका दे (तेजसा) अपने तेज से (दिशः) सभी दिशाओं को (उत् +ह) उन्नत कर दे।
भावार्थ: १. मानव ! मत समझ कि तू दीन-हीन है, तू तो महान् है, अत्यन्त गौरवशाली है । तू क्षुद्र और तुच्छ नहीं है अपितु संसार का सर्वश्रेष्ठ प्राणी है, अतः आत्महीनता की भावनाओं को त्याग दे। २. तू सुपर्ण है। ज्ञान और कर्मरूपी तेरे दो सुन्दर पंख हैं। इन की सहायता से तू अन्तरिक्ष और धुलोक को भी पार कर मोक्षधाम तक जा सकता है। ३. अपनी शक्ति और आत्म-गौरव को पहचान और पृथिवी के ऊपर विराजमान हो, पृथिवी पर शिरोमणि बन । ४. पृथिवी से ऊपर उड़ और अपने तेज से, अपने ज्ञान और कर्म कौशल से अन्तरिक्ष को घोतित कर दे। संसार के मानवमात्र के अन्तःकरण को ज्ञान-ज्योति से जगमगा दे। ५. तू समस्त धुलोक को, मनुष्यमात्रके मस्तिष्क को द्योतित कर दे। ६. दशों दिशाओं को अपने तेज से भर दे। ऐसा पराक्रम कर कि संसार में कहीं भी अज्ञान, अन्याय और प्रभाव न रहने पाए। सारा भूमण्डल ज्ञान के प्रकाश से प्रकाशित हो जाए।
English Explanation: 1. O man! Do not think that you are poor and lowly, you are great, extremely glorious. You are not small and insignificant but you are the supreme creature of the world, therefore abandon feelings of self-inferiority. 2. You are Suparna. You have two beautiful wings of knowledge and action. With their help you can cross even the sky and heaven and go up to the abode of liberation. 3. Recognize your power and self-glory and sit on the earth, become the crest-jewel on the earth. 4. Fly above the earth and illuminate the sky with your light, with your knowledge and skill of action. Illuminate the heart of every human being in the world with the light of knowledge. 5. You illuminate the entire heaven, the brain of every human being. 6. Fill all ten directions with your brilliance. Perform such valor that nowhere in the world should there be ignorance, injustice and influence. The entire earth should be illuminated with the light of knowledge.
15. सर्वश्रेष्ठ बन
समुद्र ईशे स्रवतामग्निः पृथिव्या वशी।
चन्द्रमा नक्षत्राणामीशे त्वमेक वषो भव ॥
चन्द्रमा नक्षत्राणामीशे त्वमेक वषो भव ॥
"The ocean rules the rivers, fire rules the earth, the moon rules the stars — O man! Become the one supreme among all beings."
(अथर्ववेद ६ । ८६ । २ | Atharvaveda 6.86.2)
शब्दार्थ: (स्रवताम्) बहनेवाले जलों, नली-नालों पर (समुद्रः) समुद्र (ईशे) शासन करता है (पृथिव्याः) पृथिवी पर उत्पन्न होनेवाले पदार्थो को (अग्निः) अग्नि (वशी) वश में किये हुए है (नक्षत्राणाम्) नक्षत्रों में (चन्द्रमा) चन्द्रमा (ईशे) सबपर शासन करता है, उन्हें अपने तेज से दबा लेता है, उसी प्रकार हे मनुष्य ! तू सम्पूर्ण प्राणियों में (एक-वृषः) एकमात्र सर्वश्रेष्ठ (भव) बन, बनने का प्रयत्न कर।
भावार्थ: १. बहनेवाले नदी-नालों को देखिये और समुद्र के ऊपर एक दृष्टि डालिए । समुद्र अपनी विशालता, गहनता, गम्भीरता और महान् जलराशि के कारण सभी नद और नदियों पर शासन करता है। समुद्र सभी नदी-नालों में ज्येष्ठ और श्रेष्ठ है। २. अपने तेज और दाहक शक्ति के कारण अग्नि सारी पृथिवी को, पृथिवी पर उत्पन्न होनेवाली सभी वनस्पतियों को अपने वश में रखता है। ३. आकाश में करोड़ों तारे टिमटिमाते हैं, चन्द्रमा अपने तेज से उन सबको दबाकर उनपर शासन करता है। वेद इन तीन दृष्टान्तों को मनुष्य के सम्मुख रखकर उसे उद्बोधन देते हुए कहता है, जिस प्रकार नदियों में समुद्र सर्वश्रेष्ठ है, जिस प्रकार पृथिवी पर अग्नि सबपर शासन करती है, नक्षत्रों में जिस प्रकार चन्द्रमा सर्वश्रेष्ठ है । हे मानव ! तू भी इसी प्रकार सब प्राणियों में सर्वश्रेष्ठ बनने का प्रयत्न कर।
English Explanation: 1. Look at the flowing rivers and canals and cast a glance at the ocean. The ocean rules over all rivers and streams because of its vastness, depth, seriousness and great mass of water. The ocean is senior and superior among all rivers and streams. 2. Because of its lustre and burning power, fire keeps the entire earth and all vegetation produced on the earth under its control. 3. Millions of stars twinkle in the sky, the moon suppresses all of them with its lustre and rules over them. The Veda, by placing these three examples before man, gives him awakening and says, just as the ocean is supreme among rivers, just as fire rules over everything on the earth, just as the moon is supreme among stars. O man! You too strive to become supreme among all living beings in the same way.
16. द्वादश गुण
तदला अतदलासो अद्रयोऽश्रमणा अशृथिता अमत्यवः ।
अनातुरा अजराः स्थामविष्णवः सुपीवसो अतृषिता अतृष्णजः।।
अनातुरा अजराः स्थामविष्णवः सुपीवसो अतृषिता अतृष्णजः।।
"Be piercing yet impenetrable like mountains, tireless, firm, immortal, disease-free, ageless, ever-moving, robust, contented and free from attachment."
(ऋग्वेद १० । ६४ । ११ | Rigveda 10.64.11)
शब्दार्थ: तुम (तदला:) भेदक (अतदलास:) स्वयं अभेद्य (अद्रयः) पर्वत और मेघ बनो (अश्रमणाः) अनथक (अशिथिलाः) अशिथिल (अमत्यव:) मृत्युरहित (अनातुरा:) रोगरहित (अजरा:) जरारहित (अमविष्णवः) सदा गतिशील (सुपीवस:) हृष्ट-पुष्ट (अतृषिताः) लोभ से रहित, संतोषी (अतृष्णजः) निर्मोही (स्थ) बनो।
भावार्थ: मन्त्र में निम्न बारह आदेश है --१. हे मनुष्यो! तुम अविद्या-अन्धकार और अधर्म को छिन्न-भिन्न करनेवाले बनो। २. तुम स्वयं अभेद्य बनो ! संशय, विघ्न और बाधाएँ, नास्तिकता और अधार्मिकता तुममें प्रविष्ट न हो सके। ३. तुम पर्वत-समान उच्च-अचल और मेघ-समान उदार बनो। ४. तुम श्रम से न थकनेवाले बनो। ५. अशिथिल बनो । ढील-ढाल, आलस्य और प्रमाद तुम्हारे पास फटकने न पाए। ६. मृत्युरहित बनो अर्थात् चारित्रिक, नैतिक, धार्मिक मृत्यु न हो। ७. तुम रोगरहित और स्वस्थ बनो। ८. तुम जरा-वृद्धावस्था से रहित रहो। खान-पान, नियमित व्यायाम और ब्रह्मचर्य-पालन आदि द्वारा बुढ़ापे को अपने पास मत आने दो । जीवन में युवकों की-सी स्फूर्ति हो। ९. उद्योगी, पुरुषार्थी और प्रगतिशील बनो। १०. हृष्ट-पुष्ट बनो । दुर्बल-तनुः मत रहो । ११. सन्तोषी बनो। १२. मोहरहित, नि:स्पृह बनो।
English Explanation: In the mantra there are the following twelve orders -- 1. O men! Become those who destroy ignorance-darkness and unrighteousness. 2. Become impenetrable yourselves! Doubt, obstacles and hindrances, atheism and irreligion should not enter you. 3. Become high and immovable like mountains and generous like clouds. 4. Become those who do not get tired from labour. 5. Become firm. Laxity, laziness and carelessness should not come near you. 6. Become free from death, that is, there should be no moral, ethical, religious death. 7. Become free from disease and healthy. 8. Remain free from old age and senility. Do not let old age come near you through diet, regular exercise and observance of celibacy etc. Let there be the enthusiasm of youth in life. 9. Become industrious, hardworking and progressive. 10. Become robust and healthy. Do not remain weak-bodied. 11. Become contented. 12. Become free from attachment and desireless.
17. मूर्ति-पूजा निषेध
न तस्य प्रतिमा अस्ति यस्य नाम महद्यशः।
हिरण्यगर्भ इत्येष मा मा हि सीदित्येषा यस्मान्न जात इत्येषः॥
हिरण्यगर्भ इत्येष मा मा हि सीदित्येषा यस्मान्न जात इत्येषः॥
"He has no image whose name is great glory. He is Hiranyagarbha, He is invoked as 'do not harm me', and 'none is born greater than Him'."
(यजुर्वेद ३२ । ३ | Yajurveda 32.3)
शब्दार्थ: (यस्य) जिसका (नाम) प्रसिद्ध (महत् यशः) बड़ा यश है (तस्य) उस परमात्मा की (प्रतिमा) मूर्ति, प्रतिकृति, प्रतिनिधि, मापक, परिमाण (न अस्ति) नहीं है (एषः हिरण्यगर्भः इति) सूर्यादि तेजस्वी पदार्थों को अपने भीतर धारण करने से वह हिरण्यगर्भ है। (मा मा हिंसीत् इति एषा) 'मेरी हिंसा मत कर' ऐसी प्रार्थना उसीसे की जाती है (यस्मात् न जातः इति एषः) 'जिससे बढ़कर कोई उत्पन्न नहीं हुआ ऐसा' जो प्रसिद्ध है-उस परमात्मा की कोई मूर्ति नहीं है।
भावार्थ: ईश्वर का सामर्थ्य महान व उसका यश भी महान् है। 'हिरण्यगर्भः' यजु० २५ । १०-१३ में जिसका वर्णन है। 'यस्मान्न जातः' यजु० ८ । ३६ में जिसका गुण-गान है। 'मा मा हिंसीत् यजु० १२ । १०२ में जिसका चित्रण है। वह प्रभु बहुत महान् है। वह संसार के सभी चमकीले पदार्थों को अपने गर्भ में धारण कर रहा है। संसार में उस जैसा कोई न आज तक उत्पन्न हुआ है और न भविष्य में होगा। विपत्ति और कष्टों में मनुष्य उसी परमात्मा को पुकारते हैं। ऐसे गुणागार, कृपासिन्धु, महान् एवं व्यापक परमात्मा की कोई मूर्ति नहीं है। जब परमात्मा की कोई मूर्ति नहीं है तब मूर्तिपूजा अवैदिक है।
English Explanation: God's power is great and His fame is also great. 'Hiranyagarbha' is described in Yajurveda 25.10-13. 'Yasmannajat' is praised in Yajurveda 8.36. 'Ma ma hinsit' is depicted in Yajurveda 12.102. That Lord is very great. He is holding all the shining objects of the world in His womb. No one like Him has been born in the world till today nor will be born in the future. In calamities and troubles man calls upon that same Supreme Soul. Such a storehouse of qualities, ocean of mercy, great and all-pervading Supreme Soul has no image. When the Supreme Soul has no image then idol-worship is non-Vedic.
18. अवतारवाद निषेध्य
प्रजापतिश्चरति गर्भे अन्तरजायमानो बहुधा वि जायते ।
तस्य योनि परि पश्यन्ति धीरास्तस्मिन्ह तस्थुर्भुवनानि विश्वा॥
तस्य योनि परि पश्यन्ति धीरास्तस्मिन्ह तस्थुर्भुवनानि विश्वा॥
"The Lord moves within the womb, unborn yet manifests in many forms. The wise see His origin; all worlds are established in Him."
(यजुर्वेद ३१ । १६ | Yajurveda 31.16)
शब्दार्थ: (प्रजापतिः) प्रजापालक परमात्मा (गर्भे अन्तः) गर्भ में, गर्भस्थ जीवात्मा में (चरति) विचरता है। वह (अजायमानः) स्वयं कभी उत्पन्न न होता हुआ भी (बहुधा) अनेक प्रकार से (वि जायते) विविध रूपों में प्रकट होता है (तस्य योनिम्) उसके स्वरूप को (धीराः) धीर, निश्चल योगिजन ही (परि पश्यन्ति) साक्षात् करते हैं (तस्मिन् ह) उस परमेश्वर में ही (विश्वा भुवनानि) समस्त सूर्यादि लोक (तस्थुः) स्थिर हैं।
भावार्थ: १. ईश्वर सर्वत्र व्यापक है, अतः वह गर्भ में अथवा गर्भस्थ जीवात्मा में भी व्यापक है। २. वह स्वयं जन्म धारण नहीं करता। जो जन्म नहीं लेता वह मरता भी नहीं । अतः ईश्वर जन्म-मरण के बन्धन से रहित है। ३. ईश्वर जन्म नहीं लेता परन्तु वह नाना रूपों में प्रकट होता है। सूर्य में उसीका प्रकाश है, चन्द्रमा में उसीकी ज्योत्स्ना है, तारों और सितारों में उसीकी जगमगाहट है। ये हिमाच्छादित ऊँचे-ऊँचे पर्वत, ये कल-कल, छल-छल करके बहती हुई नदियाँ सभी उस प्रभु की ओर संकेत करती हैं। ४. उस ईश्वर का साक्षात्कार धीर और योगी लोग ही कर सकते हैं। ५. सारे लोक-लोकान्तर उसी प्रभु में स्थित हैं, उसीके आश्रय पर ठहरे हुए हैं। इस मन्त्र में ईश्वर को अजन्मा कहा है। तथाकथित अवतार इस मन्त्र की कसौटी पर खरे नहीं उतरते । अतः अवतारवाद का सिद्धान्त अवैदिक है।
English Explanation: 1. God is all-pervading everywhere, therefore He is also all-pervading in the womb or in the soul situated in the womb. 2. He Himself does not take birth. One who does not take birth does not die either. Therefore God is free from the bondage of birth and death. 3. God does not take birth but He manifests in many forms. His light is in the sun, His moonlight is in the moon, His sparkle is in the stars and planets. These snow-covered high mountains, these rivers flowing with kal-kal and chhal-chhal sounds, all point towards that Lord. 4. Only patient and yogi persons can have the direct realization of that God. 5. All worlds and realms are situated in that same Lord, they are resting on His support. In this mantra God is called unborn. So-called incarnations do not stand on the test of this mantra. Therefore the principle of incarnation is non-Vedic.
19. मृतक-श्राद्ध वर्जित
उपहताः पितरः सोम्यासो बहिष्येषु निधिषु प्रियेषु ।
त प्रा गमन्तु त इह श्रुवन्त्वधि अवन्तु तेऽवन्त्वस्मान् ।
त प्रा गमन्तु त इह श्रुवन्त्वधि अवन्तु तेऽवन्त्वस्मान् ।
"The peaceful forefathers are invited to seats and treasures. May they come, listen, advise and protect us."
(यजुर्वेद १६ । ५७ | Yajurveda 16.57)
शब्दार्थ: (सोम्यास:) चन्द्रमा के तुल्य शान्त, शम, दम आदि गुणों से युक्त (पितरः) माता, पिता, पितामह आदि पालकजन (बहिष्येषु) आसनों पर बैठने के लिए और (प्रियेषु निधिषु) प्रिय कोशों पर उनका सेवन करने के लिए (उपहूताः) आमन्त्रित किये जाते हैं। हमारे द्वारा बुलाये जाकर (ते आगमन्तु) वे लोग आएँ (ते इह श्रुवन्तु) यहाँ आकर वे हमारी बात सुनें (ते अधि ब्रुवन्तु) वे हमें उपदेश दें और (ते अस्मान् अवन्तु) वे हमारी रक्षा करें।
भावार्थ: पितर शब्द 'पा रक्षणे' धातु से सिद्ध होता है। जो पालन और रक्षण करने में समर्थ हो उसे पितर कहते हैं। प्रस्तुत मन्त्र में पितरों के सम्बन्ध में निम्न बातें कही गई हैं। पितर लोग आसनों पर बैठने के लिए और कोशों का उपभोग करने के लिए निमन्त्रित किये जाते हैं। हमारे द्वारा आमन्त्रित वे पितर हैं। १. हम लोगों के पास आएँ। २. यहाँ आकर वे हमारी बात सुनें। ३. हम लोगों को अधिकारपूर्वक उपदेश दें और ४. हमारी रक्षा करें। आना, सुनना, उपदेश देना और रक्षा करना जीवित में ही घट सकता है मरे हुए में नहीं, अतः सिद्ध हुआ कि पितर जीवित होते हैं। चारों वेदों में कहीं भी किसी मन्त्र में मृतक पितर का अथवा मरों के लिए श्राद्ध करने का विधान नहीं है। मृतक-श्राद्ध अवैदिक, कपोल कल्पित और तर्करहित है।
English Explanation: The word Pitar is derived from the root 'Pa rakshane'. One who is capable of nurturing and protecting is called Pitar. In the present mantra the following things are said regarding the Pitars. The Pitars are invited to sit on seats and to enjoy the treasures. They are the Pitars invited by us. 1. They should come to us. 2. Coming here they should listen to our words. 3. They should give us authoritative advice and 4. They should protect us. Coming, listening, advising and protecting can happen only in the living, not in the dead, therefore it is proved that Pitars are living. Nowhere in any mantra in all four Vedas is there any provision for dead Pitars or for performing Shraddha for the dead. Dead-Shraddha is non-Vedic, imaginary and illogical.
20. कर्मफल
न किल्बिषमत्र नाधारो अस्ति न यन्मित्रैः समममान एति ।
अनूनं निहितं पात्रं न एतत् पक्तारं पक्वः पुनराविशाति ॥
अनूनं निहितं पात्रं न एतत् पक्तारं पक्वः पुनराविशाति ॥
"There is no defect here, no recommendation works. Our vessel of karma is perfect and secure. The doer receives the cooked fruit of his actions."
(अथर्ववेद १३ । ३ । ३८ | Atharvaveda 13.3.38)
शब्दार्थ: (अत्र) इसमें, कर्मफल के विषय में (किल्बिषम् न) कोई त्रुटि, कमी नहीं होती और (न) न ही (आधारः अस्ति) किसीकी सिफारिश चलती है (न यत्) यह बात भी नहीं है कि (मित्रैः) मित्रों के साथ (सम् अममानः एति) सङ्गति करता हुआ जा सकता है (नः एतत् पात्रम्) हमारा यह कर्मरूपी पात्र (अनूनम् निहितम्) पूर्ण है, बिना किसी घटा-बढ़ी के सुरक्षित रक्खा है (पक्तारम्) पकानेवाले को, कर्म कर्ता को (पक्व:) पकाया हुआ पदार्थ, कर्मफल (पुनः) फिर (प्रा विशाति) प्राप्त हो जाता है।
भावार्थ: मन्त्र में कर्मफल का बहुत ही सुन्दर चित्रण किया गया है। कर्म का सिद्धान्त इस एक ही मन्त्र में पूर्णरूप से समझा दिया गया है १. कर्मफल में कोई कमी नहीं हो सकती। मनुष्य जैसे कर्म करेगा उसका वैसा ही फल उसे भोगना पड़ेगा। २. कर्मफल के विषय में किसीकी सिफारिश नहीं चलती। किसी पीर, पैगम्बर पर ईमान लाकर मनुष्य कर्मफल से बच नहीं सकता। ३. मित्रों का पल्ला पकड़कर भी कर्मफल से बचा नहीं जा सकता। ४. किसी भी कारण से हमारे कर्मफल-पात्र में कोई कमी या बेशी नहीं हो सकती। यह भरा हुआ और सुरक्षित रक्खा रहता है। ५. कर्मकर्ता जैसा कर्म करता है वैसा ही फल उसे प्राप्त हो जाता है। यदि संसार से त्राण पाने की इच्छा है तो शुभकर्म करो।
English Explanation: In the mantra the law of karma has been depicted very beautifully. The principle of karma has been fully explained in this one mantra itself. 1. There can be no deficiency in the fruit of karma. Man will have to suffer the same fruit as the karma he does. 2. No one's recommendation works in the matter of fruit of karma. By believing in some Pir or Prophet man cannot escape from the fruit of karma. 3. Even by holding the hem of friends one cannot be saved from the fruit of karma. 4. For any reason there can be no deficiency or excess in our vessel of fruit of karma. It remains full and secure. 5. The doer gets the same fruit as the karma he does. If there is a desire to get salvation from the world then do good deeds.
21. पाप पापी को लौट आता है
असद् भूम्याः समभवत् तद् द्यामेति महइ व्यचः।
तद् वै ततो विधूपायत् प्रत्यक् कर्तारमृच्छतु ॥
तद् वै ततो विधूपायत् प्रत्यक् कर्तारमृच्छतु ॥
"Sin arises from the earth, grows vast and reaches heaven, then returns as thunderbolt to strike its doer."
(अथर्ववेद ४ । १६ । ६ | Atharvaveda 4.16.6)
शब्दार्थ: (असत्) असद् व्यवहार, पाप, अधर्म (भूम्याः) भूमि से (समभवत्) उत्पन्न होता है और (तत्) वह (महत् व्यचः) बड़े रूप में, अत्यन्त विकसित होकर (द्याम् एति) धुलोक तक पहुँच जाता है फिर (ततः) वहाँ से (तत् वै) वह पाप निश्चयपूर्वक (विधूपायत्) सन्ताप देता हुआ, वज्ररूप में (प्रत्यक्) वापस लौटता हुआ (कर्तारम्) पाप कर्म करनेवाले को (ऋच्छतु) आ पड़ता है।
भावार्थ: मन्त्र में पापकर्म-कर्ता का सुन्दर चित्र खींचा गया है १. मनुष्य पाप करता है और समझता है किसीको पता नहीं चला । परन्तु यह बात नहीं है। पाप जहाँ से उत्पन्न होता है वही तक सीमित नहीं रहता अपितु शीघ्र ही सर्वत्र फैल जाता है। २. फैलकर पाप वहीं नहीं रह जाता अपितु पापी को कष्ट देता हुआ, उसके ऊपर वज्र-प्रहार करता हुआ वह पापी को ही लौट आता है। ३. पाप का फल पाप होता है और पुण्य का पुण्य । उन्नति के अभिलाषी मनुष्यों को चाहिए कि अपनी जीवन-भूमि से पाप, अधर्म, अन्याय और असद्-व्यवहार के बीजों को निकालकर पुण्य के अंकुर उपजाने का प्रयत्न करें।
English Explanation: In the mantra a beautiful picture of the doer of sinful act has been drawn. 1. Man commits sin and thinks that no one came to know. But this is not the case. Sin does not remain limited only to the place from where it arises but soon spreads everywhere. 2. After spreading, sin does not stay there but returns to the sinner himself, giving him trouble, striking him like a thunderbolt. 3. The fruit of sin is sin and the fruit of merit is merit. Persons desirous of progress should remove the seeds of sin, unrighteousness, injustice and bad conduct from their field of life and try to grow the sprouts of merit.
यह संग्रह वैदिक सदाचार, सत्य, संकल्प और कर्म सिद्धान्त को पूर्ण रूप से प्रस्तुत करता है। इन मन्त्रों का पाठ और अनुसरण करके मनुष्य उत्तम चरित्र, यश और कल्याण प्राप्त कर सकता है।
Vedic Sadachar Khand | Good Conduct | Truth | Resolve | Karma Philosophy in Vedas
