जीवन के दुःख का मूल कारण क्या है? | ज्ञान, सत्य और जीवन का रहस्य
जीवन के दुःख का मूल कारण क्या ज्ञान ही है?

मनुष्य का जीवन सुख और दुःख के बीच निरंतर चलता रहने वाला एक संघर्ष है। सामान्यतः लोग मानते हैं कि अज्ञान ही दुःख का कारण है, परन्तु मेरे व्यक्तिगत अनुभव ने मुझे एक अलग सत्य की ओर संकेत किया है।

मैंने अपने जीवन में अनुभव किया है कि जैसे-जैसे मैं जीवन को अधिक ज्ञानपूर्वक समझने और जीने का प्रयास करता गया, वैसे-वैसे मेरे जीवन में दुःख, संघर्ष और समस्याएँ भी बढ़ती चली गईं।

संसार एक प्रोग्रामित व्यवस्था

यदि हम आधुनिक उदाहरण लें तो यह संसार किसी कम्प्यूटर प्रोग्राम के समान प्रतीत होता है। जैसे कोई प्रोग्रामर एक काल्पनिक डिजिटल संसार बनाता है जिसमें नियम, पात्र और घटनाएँ होती हैं।

कम्प्यूटर के खेल में जब हम प्रवेश करते हैं तो वह काल्पनिक संसार हमें वास्तविक लगता है। हम उसमें हार-जीत और भावनाएँ अनुभव करते हैं जबकि वास्तव में वह केवल एक प्रोग्राम होता है।

इसी प्रकार यह संसार भी शायद एक विशाल व्यवस्था है जिसमें हम सब पात्रों की तरह जीवन जी रहे हैं।

सत्य की खोज और कष्ट

इतिहास इस बात का साक्षी है कि जो लोग सत्य की खोज में आगे बढ़ते हैं उन्हें असाधारण कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है।

  • मर्यादा पुरुषोत्तम राम को वनवास और अनेक कष्ट सहने पड़े।
  • योगेश्वर कृष्ण का जीवन भी संघर्षों से भरा रहा।
  • सुकरात को विष देकर मार दिया गया।
  • ईसा मसीह को क्रूस पर चढ़ा दिया गया।
  • गैलीलियो को अपने सत्य के कारण उत्पीड़न सहना पड़ा।
  • मंसूर को कठोर यातनाएँ देकर मार दिया गया।

इन उदाहरणों से यह प्रश्न उठता है कि क्या यह सब केवल संयोग है? या फिर इस संसार की व्यवस्था सत्य को प्रकट करने वालों के प्रति स्वभावतः प्रतिकूल है?

उपनिषदों का संदेश

भारतीय दर्शन भी इस कठिनाई को स्वीकार करता है।

क्षुरस्य धारा निशिता दुरत्यया

अर्थात सत्य का मार्ग उस्तरे की धार के समान तीक्ष्ण और कठिन है।

आचार और सत्य का महत्व

भारतीय परंपरा में सदाचार को सर्वोच्च धर्म कहा गया है।

आचारः प्रथमो धर्मः

अर्थात सदाचार ही मनुष्य का पहला और सबसे बड़ा धर्म है।

संसार का आकर्षण

यह संसार भी विचित्र है। जो वस्तुएँ वास्तव में गहरी नहीं होतीं वही सबसे अधिक आकर्षक प्रतीत होती हैं।

दूरस्था: पर्वता: रम्या:

दूर से पर्वत सुन्दर दिखाई देते हैं। उसी प्रकार संसार भी दूर से आकर्षक लगता है परन्तु जब हम उसके भीतर प्रवेश करते हैं तब उसका वास्तविक स्वरूप सामने आता है।

सत्य का मार्ग

सत्य के मार्ग पर चलने वाले व्यक्ति के लिए सत्य ही सबसे बड़ा सहारा बन जाता है।

सत्यं माता पिता ज्ञानं धर्मो भ्राता दया सखा ।
शान्तिः पत्नी क्षमा पुत्रः षडेते मम बान्धवाः ॥

सत्य मेरी माता है, ज्ञान मेरे पिता हैं, धर्म मेरा भाई है, दया मेरा मित्र है, शान्ति मेरी पत्नी है और क्षमा मेरा पुत्र है।

निष्कर्ष

संसार में सुखपूर्वक जीने के लिए लोग अक्सर असत्य, आडम्बर और दिखावे का सहारा लेते हैं। परन्तु जो व्यक्ति सत्य और ज्ञान के मार्ग को अपनाता है उसे संघर्षों से गुजरना पड़ता है।

फिर भी इतिहास यह बताता है कि सत्य अंततः अमर होता है। सत्य को दबाया जा सकता है परन्तु समाप्त नहीं किया जा सकता।


और अधिक आध्यात्मिक, दार्शनिक और जीवनोपयोगी ज्ञान के लिए हमारे ब्लॉग पर अवश्य जाएँ —

Visit Our Blog



जीवन के दुःख का मुल कारण हमारा स्वयं का ज्ञान ही है। इसको अपने जीवन में मैने अनुभव कर लिया है। क्योंकि यह मेरा अपना स्वयं का अनुभव है। मैने अपने जीवन को जितना अधिक ज्ञान पुर्वक जीया उतना ही अधिक मेरें जीवन में दुःख, समस्या और कष्टों से भर गया। जहां तक मैने जाना है और अनुभव किया यह संसार स्वयं नहीं बना है।
जीवन के दुःख का कारण सत्य और ज्ञान का मार्ग आध्यात्मिक जीवन का रहस्य ज्ञान और दुःख का संबंध सत्य का मार्ग क्यों कठिन है आध्यात्मिक दर्शन उपनिषद दर्शन जीवन का सत्य आध्यात्मिक ज्ञान हिंदी

इसको बनाने वाला है जिस प्रकार से हम देखते है कि एक कम्प्युटर प्रोग्रामर होता है। वह काल्पनिक दुनिया का निर्माण कर के एक प्रोग्राम बनाता है। जिसमें सब कुछ सच लगता है और वह सब कुछ होता है जैसा कि हमारे दुनिया में होता उस काल्पनिक दुनिया में सारे नियम हमारे दुनिया के नियम ही काम करते है। वह एक प्रकार का गेम होता है। जिसको हम कम्प्युटर पर खेलते है। उस समय हम यह खेल बिल्कुल वास्तविक समझते है। यद्यपि वह सब झुठ और कल्पना के अतिरीक्त कुछ नहीं है। ऐसा ही हमारी दुनिया के साथ है इसका बनाने वाला जिसे हम सब परमेश्वर कहते है।

वास्तव में परमेश्वर जैसा कोई नहीं है। हां यह अवश्य है कि एक प्रोग्रामर है जिसने हमारी दुनिया और हम सब को प्रोग्राम किया है। और अपनी तरह से इस हमारी दुनिया को चला रहा है। जब उसे प्रतित होता है कि कोई ऐसा व्यक्ती है जो इस दुनिया में जन्म ले लिया है जो इस दुनिया के वास्तविक ज्ञान को जान चुका है। या सत्य को जाने के लिये उत्सुक है तो वह प्रोग्रामर जो हर समय हर व्यक्ती से अपने प्रोग्राम और नेटवर्क से जुड़ा रहता है। वह ऐसी ऐसी समस्या और कष्टों को उसके सामने खड़ी करता है। जिससे या तो वह अपने मार्ग को छोड़ दे या वह अपनी मृत्यु को उपलब्ध हो जाये।
जीवन में अधिक ज्ञान होने से दुःख क्यों बढ़ता है सत्य का मार्ग इतना कठिन क्यों होता है महान लोगों को कष्ट क्यों सहना पड़ता है ज्ञान और सत्य का वास्तविक अर्थ आध्यात्मिक ज्ञान से जीवन क्यों बदलता है

जिस प्रकार से राजा हरिश्चन्द्र को कितना भयानक कष्टों को सहना पड़ा अपनी सत्याता के कारण जिससे देवताओं के राजा का सिहासन हिलने लाग था। यहां पर हमने जाना कि किस प्रकार से हम सब को बनाने वाला प्रोग्रामर यह किसी किमत पर नहीं चाहता है। कि सत्य का या स्वयं के सत्य का ज्ञान किसी को हो। जो उसकी आज्ञा का उलंघन करता है। उसको वह जल्दी से जल्दी इस दुनिया से उठा लेता है। और हम अक्सर सुनते है की जो इमानदार सत्य वादी ज्ञानी पुरुष होते है उनके हिस्से में ही बहुत अधिक परेशानिया और कष्ट क्यों आते है।

जिसका वह सामना नहीं कर सकते है और अंत में वह मृत्यु को उपलब्ध होते है। ऐसे एक व्यक्ती नहीं पूरी दुनिया मे ऐसे बहुत व्यक्ती आज तक हो चुके है। उदाहरण के लिये मर्ययादा पुरुषोत्म राम को देख ले, योगेश्वर कृष्ण को देख ले, व्यास ऋषि जिनको हाथियों ने कुचल दिया, पाणिनी को मगरमक्ष ने खा लिया, कड़ाद जो वैशेषिक दर्शनकार हुये। वह एक एक कड़ के लिये आजिवन परेशान हो कर मर गये। जिसको हम पंतजली कहते है वह पत्ता और जल खा कर मर गये। इसामसिह को क्रास पर लटा दिया गया। सुकरात को जहर पिल दिया गया। गैलेलियों को की आंखों को अंंधा करके मार डाला गया। सरमद का सर कलम कर दिया गया। मंसुर को एक एक अंग काट कर मार दिया गया। ऐसा क्यों किया गया क्या यह सब एक इत्फाक है। या इसके पिछे एक योजना के तहत कार्य किया जा रहा है। सिखों के दस गुरुओं को कितना भंयकर मृत्यु दिया गया।

महात्मा बुद्ध, महाविर इत्यादि कितने हुए जिनको यह दुनिया ने बुरी तरह यातना दे दे कर मार दिया। महर्शि दयानंद, स्वामि विवेका नंद, रामकृष्ण परमहंस, लियो टालस्टाय, गोर्कि,इवान तुर्गनेव, पुरी दुनिया में ऐसे कितने लोग है। जिनको योजना बद्ध तरिके से मारा गया आज के आधुनिक ओशों को कौन नहीं जानता कितना भयंकर कष्ट दे कर मारा गया।

उनके शरीर में थेलियम नाम का खतरनाक विश डाल दिया गया जिससे उनकी पुरी शरीर धिरे धिरे गल गई। यह सब क्यों बेमौत मारे गये इनके सात और बी कितने गुमनाम लोग है जो रोज मर रहे है जिनका ज्ञान ही हम सब को नहीं हो पाता है। इन सब का कसुर केवल एक है कि वह सब ज्ञानी थे और ज्ञान कि बाते करते थे। जो इस नस्वर दुनिया के लिये और इसका जो बनाने वाला प्रोग्रामर है उसके लिये ठीक नहीं है। जिसके कारण ही वह ऐसे लोगोंं को चुन चुन कर मारता है क्योंकि वह नहीं चाहता है ना उसकी प्रकृति ही चाहती है कि कोई उसके सत्य का उजागर करें। इसलिये तो उपनिषद कहते है कि सत्य का मार्ग छुरे के धार पर चलने के समान है। जिसके कारण ही लोग सत्य के मार्ग पर नहीं चल पाते है। लेकिन कुच ऐसे लोग होते है जो सत्य के मार्ग के अनुयाई बन जाते है जिनका एक एक कदम सत्य और ज्ञान से भरपुर होता है वह इसी के लिये जिते और मरते है। जिनका स्वभाव ही बन गया है सत्य के मार्ग पर चलना सत्या ही बोलना सत्य ही करना उनका जीवन साक्षात नरक के समान होता है वह आग के मार्ग पर चलते है वह हमेशा अपनी चिता पर ही बैठ कर विणा बजाते है।

आचार: प्रथमो धर्म: अित्येतद् विदुषां वच: तस्माद् रक्षेत् सदाचारं प्राणेभ्योऽपि विशेषत:।

अच्छा बर्ताव रखना यह सबसे जादा महात्त्वपूर्ण है ऐसा पंडीतोने कहा इसलिए अपने प्राणोका मोल देके भी अच्छा बर्ताव निरंतर निमग्न रहते है। श्रेष्ठ पुरुश होते है।

आर्ता देवान् नमस्यन्ति, तप: कुर्वन्ति रोगिण: ।
निर्धना: दानम् इच्छन्ति, वॄद्धा नारी पतिव्रता ॥

संकट में लोग भगवान की प्राार्थना करते है, रोगी व्यक्ति तप करने की चेष्टा करता है ।

निर्धन को दान करने की इच्छा होती है तथा वॄद्ध स्त्री पतिव्रता होती है । लोग केवल परिस्थिती के कारण अच्छे गुण धारण करने का नाटक करते है । अर्थात यह सब झुठे है वास्तव में यह सब सत्य से दूर होते है इसलिये ऐसा दिखावा करने वालो से यह दुनिया भरी पड़ी है और इसी की हर तरफ से शिक्षा दि जा रही है। जिससे झुठे मानव निरंतर जन्म ले रहे है और सच्चे मानव का संहार निरंतर हो रहा है। इस संसार में सुख पुर्वक जो जीना चाहते है तो असत्य आडम्बर झुठ के मार्ग से ही संभव है। सत्य का मार्ग और ज्ञान का मराग तो संसार का संहार करने वाला है जो इसका बनाने वाला नहीं चाहता है। भविष्य में ऐसा संभव है कि हम अपना स्वयं का ब्रह्माण्ड बना पाये जहां सब कुछ सत्य और ज्ञान पूर्ण हो जहां असत्य और अज्ञान को ठहरने के लिए कोई स्थान ना हो। जिस प्रकार से फिल्मी अभिनेता और अभिनेत्री हमें दूर से देखने से अच्छे लगते है ऐसे ही यह दुनिया जितनी झुठी, अज्ञान और असत्य को धारण करती है उतनी ही आकर्षण लगती है। जिसके कारण ही सरल हृदय मंद बुद्धि पुरुष, बच्चे और औरते इसके संमोहन के शिकार होते है। जैसा कि श्लोक कहता है।
दूरस्था: पर्वता: रम्या: वेश्या: च मुखमण्डने ।
युध्यस्य तु कथा रम्या त्रीणि रम्याणि दूरत: ॥

पहाड़ दूर से बहुत अच्छे दिखते है । मुख विभुषित करने के बाद वैश्या भी अच्छी दिखती है । युद्ध की कहानिया सुनने को बहौत अच्छी लगती है । ये तिनो चिजे पर्याप्त अंतर रखने से ही अच्छी लगती है ।

सत्यं माता पिता ज्ञानं धर्मो भ्राता दया सखा ।
शान्ति: पत्नी क्षमा पुत्र: षडेते मम बान्धवा: ॥

सत्य मेरी माता, ज्ञान मेरे पिता, धर्म मेरा बन्धु, दया मेरा सखा, शान्ति मेरी पत्नी तथा क्षमा मेरा पुत्र है । यह सब मेरे रिश्तेदार है । जो व्यक्ती इस मार्ग पर चलता है उसका अपने संसार में कोई नहींं रहता है वह अकेला ही रहता है उसके लिये उसका ज्ञान और सत्य ही सब कुछ है भले हि उसके लिये उसको अपनी शरीर रूपी संसार से संधिवीच्छेद करना पड़े वह सहर्ष स्विकार करता है। न मर्षयन्ति चात्मानं संभावयितुमात्मना । अदर्शयित्वा शूरास्तू कर्म कुर्वन्ति दुष्करम् ॥ शूर जनों को अपने मुख से अपनी प्राशंसा करना सहन नहीं होता ।

वे वाणी के द्वारा प्रादर्शन न करके दुष्कर कर्म ही करते है ।
चलन्तु गिरय: कामं युगान्तपवनाहता: ।
कॄच्छे्रपि न चलत्येव धीराणां निश्चलं मन: ॥

युगान्तकालीन वायु के झोंकों से पर्वत भले ही चलने लगें परन्तु धैर्यवान् पुरूषों के निश्चल )दय किसी भी संकट में नहीं डगमगाते ।