Ad Code

राशिफल 2023

 

राशिफल 2023

 


अधीत्येदं यथाशास्त्र नरो जानाति सत्तम:।

धर्मोपदेशविख्यातं कार्याकार्य शुभाशुभम्‌।।

 

'सत्तम:अर्थात श्रेष्ठ पुरुष, इस शास्त्र का विधिपूर्वक अध्ययन करके यह बात भली प्रकार जान जाएंगे कि वेद आदि धर्मशास्त्रों में कौन से कार्य करने योग्य बताए गए हैं और कौन से कार्य ऐसे हैं जिन्हें नहीं करना चाहिए। क्या पुण्य है और क्या पाप है तथा धर्म और अधर्म क्‍या है, इसकी जानकारी भी इस ग्रंथ से हो जाएगी। ।।2।।

 

आप सभी को नव-वर्ष 2023 की हार्दिक शुभकामनाएँ। नया साल 2023 आपके जीवन में हर्ष और उल्लास से भरा हो ऐसी हमारी कामना है। हम सभी अपने भविष्य को ले के चिंतित रहते है कि आने वाला नया साल 2023 हम सभी के जीवन में क्या ले के आने वाला है और नया साल 2023 हमारे लिए कैसा रहेगा। एक मनुष्य का जीवन कई चुनौतियों, परेशनियो, उतार चढ़ाव से भरा होता है। हम सभी के जीवन में लक्ष्य होते है, जिसे हम हासिल करना चाहते है और ये लक्ष्य कुछ भी हो सकते है। यह भी स्पष्ट है कि जीवन में सब कुछ हमारी योजना के अनुसार नहीं हो सकता हैं। कई मायनो यह सही भी होता है, और कई मायनो में यह निराशा भरा भी होता है। किसी को नया वर्ष 2023 में नया व्यवसाय शुरू करना है, किसी को अपना मनचाहा प्यार पाना है,किसी को अपने वैवाहिक जीवन को सुखद बनाना। हर किसी को अपने घर में सुख-समृद्धि चाहिए।


ऐसे कई सवाल नए वर्ष 2023 को लेके हमारे मन में उठ रहे होंगे। ऐसे में आपकी मदद वार्षिक राशि फल 2023 करेगा। हम सभी 12 राशियों के जीवन से जूड़ी सही व सटीक भविष्यवाणियाँ, जो हमारे विद्वान ज्योतिषियों द्वारा ग्रह-नक्षत्रों की चाल एवं स्थिति का विश्लेषण प्रदान की गई है।

वर्ष 2023 की शुरुआत कन्या लग्न और अश्विनी नक्षत्र के दूसरे चरण में हो रही है। इस वर्ष बुध और मंगल का मेल बहुत ही महत्वपूर्ण है, क्योंकि वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार बुध और मंगल मित्र है। और यदि हम ग्रह गोचर कि के अनुसार देखें तो हमें पता चलता है, कि वर्ष 2023 संपूर्ण संसार में उद्योग जगत एवं कई क्षेत्रों में अनेक प्रकार क्रांति लाने वाला वर्ष होगा। जो पिछले कुछ सालों से आ रही ग्रहों की स्थिति में आ रही अनेक प्रकार की अशांति की वजह से लोगों के जीवन में आ रही अनेक प्रकार उथल-पुथल से इस वर्ष थोड़ी बहुत राहत एवं शांति मिलती दिख रही है।

वर्ष 2023 लोगों के स्वास्थ्य एवं ऊर्जा के मामले बेहतर रहेगा। यह वर्ष अविवाहित के लिए काफी अच्छा रहने वाला है, वही लोगों को धन उपार्जन के मामले में थोड़ा समय निश्चित रूप से थोड़ा समय लगेगा। कुल मिलाकर वर्ष 2023 स्वास्थ्य के मामले में काफी बेहतर रहेगा।

आइये जानते है नव वर्ष 2023 की सबसे सटीक व सही भविष्यवाणी यानी आपका वार्षिक राशिफल 2023। अपनी राशि अनुसार अपना वार्षिक स्वास्थ्य राशिफल वार्षिक करियर राशिफल आर्थिक राशिफल और भी बहुत कुछ जो हमारे जीवन में जुड़ी हर-प्रकार समस्याओं से निदान पाने में हमें बहुत मदद मिलेगी।

 

मेष राशिफल 2023

 

मूर्खशिष्योपदेशेन दुष्टसत्रीभरणेन च।

दुःखितै: सम्प्रयोगेण पण्डितो5प्यवसीदति।।

 

मूर्ख शिष्य को उपदेश देने, दुष्ट-व्यभिचारिणी स्त्री का पालन-पोषण करने, धन के नष्ट होने तथा दुखी व्यक्ति के साथ व्यवहार रखने से बुद्धिमान व्यक्ति को भी कष्ट उठाना पड़ता है। ।4।।

 

चाणक्य कहते हैं कि मूर्ख व्यक्ति को ज्ञान देने से कोई लाभ नहीं होता, अपितु सज्जन और बुद्धिमान लोग उससे हानि ही उठाते हैं। उदाहरण के लिए बया और बंदर की कहानी पाठकों को याद होगी। मूर्ख बंदर को घर बनाने की सलाह देकर बया को अपने घोंसले से ही हाथ धोना पड़ा था। इसी प्रकार दुष्ट और कुलटा स्त्री का पालन-पोषण करने से सज्जन और बुद्धिमान व्यक्तियों को दुख ही प्राप्त होता है। दुखी व्यक्तियों से व्यवहार रखने से चाणक्य का तात्पर्य है कि जो व्यक्ति अनेक रोगों से पीड़ित हैं और जिनका धन नष्ट हो चुका है, ऐसे व्यक्तियों से किसी प्रकार का संबंध रखना बुद्धिमान मनुष्य के लिए हानिकारक हो सकता है। अनेक रोगों का तात्पर्य संक्रामक रोग से है। बहुत से लोग संक्रामक रोगों से ग्रस्त होते हैं, उनकी संगति से स्वयं रोगी होने का अंदेशा रहता है। जिन लोगों का धन नष्ट हो चुका हो अर्थात जो दिवालिया हो गए हैं, उन पर एकाएक विश्वास करना कठिन होता है। दुखी का अर्थ विषादग्रस्त व्यक्ति से भी है। ऐसे लोगों का दुख से उबरना बहुत कठिन हो जाता है और प्रायः असफलता ही हाथ लगती है। जो वास्तव में दुखी है और उससे उबरना चाहता है, उसका सहयोग करना चाहिए। क्योंकि दुखी से तो स्वार्थी ही बचता है।

 

मेष राशि चक्र की पहली राशि है और यह अग्नि तत्व की राशि है। मेष राशि के लोगों को वर्ष 2023 में स्वास्थ्य और आर्थिक जीवन के सम्बन्ध में मिश्रित परिणाम प्राप्त होंगे क्योंकि बृहस्पति आपके पहले भाव में है। इस स्थिति कारण आपको अपने जीवन में स्वास्थ्य और आर्थिक जीवन में कुछ उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ सकता है।

मेष राशि के जातको के यह वर्ष 2023 शिक्षा और नौकरी के मामले काफी फलदायी रहने वाला है। प्रेम संबंध के मामले में भी यह वर्ष 2023 मेष राशि के जातकों काफी अच्छा रहने वाला है। संतान से जुड़े सुख प्रप्ति के योग है। शुरुआत के दो तीन महीने में कुछ दिक्कतों सामना करना पड़ सकता हैं। शुरुआत के दो महीने छोड़कर यह वर्ष 2023 मेष राशि के जातको के लिए काफी अच्छा रहने वाला हैं।

 

वृषभ राशिफल 2023

 

दुष्टा भार्या शठं मित्र भृत्यश्नोत्तरदायक:।

ससर्पे च गृहे वासो मृत्युरेव न संशय:।।

 

दुष्ट स्वभाव वाली, कठोर वचन बोलने वाली, दुराचारिणी स्त्री और धूर्त, दुष्ट स्वभाव वाला मित्र, सामने बोलने वाला मुंहफट नौकर और ऐसे घर में निवास जहां सांप के होने की संभावना हो, ये सब बातें मृत्यु के समान हैं। ।।5।।

 

जिस घर में दुष्ट स्त्रियां होती हैं, वहां गृहस्वामी की स्थिति किसी मृतक के समान ही होती है, क्योंकि उसका कोई वश नहीं चलता और भीतर ही भीतर कुढ़ते हुए वह मृत्यु की ओर सरकता रहता है। इसी प्रकार दुष्ट स्वभाव वाला मित्र भी विश्वास के योग्य नहीं होता, न जाने कब धोखा दे दे। जो नौकर अथवा आपके अधीन काम करने वाला कर्मचारी उलटकर आपके सामने जवाब देता है, वह कभी भी आपको असहनीय हानि पहुंचा सकता है, ऐसे सेवक के साथ रहना अविश्वास के घूंट पीने के समान है। इसी प्रकार जहां सांपों का वास हो, वहां रहना भी खतरनाक है। न जाने कब सर्पदंश का शिकार होना पड़ जाए।

 

आपको काफी सूर्य चक्र के अनुसार वृषभ चक्र की दूसरी राशि है। वृषभ राशिफल 2023 के अनुसार वृषभ राशि जातकों का स्वास्थ्य और प्रेम संबंधों के मामले में आपको दोनों प्रकार के फल प्राप्त होंगे। कार्य क्षेत्र के मामले में इस वर्ष सचेत रहने की आवश्यकता है।

प्रेम संबंधों के मामले में इस वर्ष आपको सफलता मिलेगी। इस वर्ष 2023 में भाग्य का साथ मिलेगा आपको और साथ यह वर्ष आपके लिए काफी अच्छा रहने वाला है। शुरुआत के कुछ महीने में स्वास्थ्य और रुपयों-पैसों के मामले में कुछ उतार-चढ़ाव देखने को मिलेगा। कुल मिलकर देखे तो यह वर्ष 2023 वृषभ राशि के जातको के लिए यह फलदायी होने वाला है।

 

मिथुन राशिफल 2023

 

आपदर्थे धन रक्षेद्‌ दारान्‌ रक्षेद्धनैरपि।

आत्मानं सततं रक्षेद्‌ दारैरपि धनैरपि।।

किसी कष्ट अथवा आपत्तिकाल से बचाव के लिए धन की रक्षा करनी चाहिए और धन खर्च करके भी स्त्रियों की रक्षा करनी चाहिए, परंतु स्त्रियों और धन से भी अधिक आवश्यक यह है कि व्यक्ति अपनी रक्षा करे। ।।6।।

बुद्धिमान व्यक्ति को चाहिए कि वह आपत्ति अथवा बुरे दिनों के लिए थोड़ा-थोड़ा धन बचाकर उसकी रक्षा करे अर्थात धन का संग्रह करे। समय पड़ने पर संचित धन से भी अधिक अपनी पत्नी की रक्षा करना आवश्यक है क्योंकि पत्नी जीवनसंगिनी है। बहुत से ऐसे अवसर होते हैं, जहां धन काम नहीं आता, वहां जीवनसाथी काम आता है। इसी संदर्भ में वृद्धावस्था में पत्नी की अहम्‌ भूमिका होती है। चाणक्य का विचार यह भी है कि धन और स्त्री से भी अधिक व्यक्ति को अपनी रक्षा करनी चाहिए अर्थात व्यक्ति का महत्व इन दोनों से अधिक है। यदि व्यक्ति का अपना ही नाश हो गया तो धन और स्त्री का प्रयोजन ही क्या रह जाएगा, इसलिए व्यक्ति के लिए धन-संग्रह और स्त्री रक्षा की अपेक्षा समय आने पर अपनी रक्षा करना अधिक महत्वपूर्ण है। देखने में आया है और उपनिषद्‌ के ऋषि भी कहते हैं कि कोई किसी से प्रेम नहीं करता, सब स्वयं से ही प्रेम करते हैं--

 

मिथुन राशिफल 2023 के अनुसार मिथुन राशि के जातकों के लिए यह वर्ष मिले जुले भाव के सामान्य रूप से गुजरने वाला है। शिक्षा के मामले में यह वर्ष 2023 मिथुन राशिफल के लोगो काफी फलदायी होने वाला हैं। नौकरीपेशा लोगों के लिए यह वर्ष काफी अच्छा रहने वाला हैं।

इस वर्ष मिथुन राशि के लोगों के नए अवसर भी प्राप्त होंगे परन्तु इन अवसरों का फायदा प्राप्त करने के लिए सावधानी बरतने की जरूरत है। वर्ष 2023 में मिथुन राशि के लोगों के जीवन में आ रही आर्थिक समस्या का समाधान मिलना शुरू हो जाएंगे। व्यवसाय और नौकरी में इस राशि जातकों को नई दिशा भी प्राप्त होगी और पदोन्नति के अवसर भी प्राप्त होंगे ।

 

कर्क राशिफल 2023

 

आत्मनस्तु कामाय सर्व प्रियं भवति।

 

आपदर्थे धन रक्षेच्छीमतां कुत आपद:।

कदाचिच्चलिता लक्ष्मी: सज्चितो5पि विनश्यति।।

आपत्तिकाल के लिए धन की रक्षा करनी चाहिए, लेकिन सज्जन पुरुषों के पास विपत्ति का क्या काम। और फिर लक्ष्मी तो चंचला है, वह संचित करने पर भी नष्ट हो जाती है। ।7।।

चाणक्य का कहना है, मनुष्य को चाहिए कि वह आपत्तिकाल के लिए धन का संग्रह करे। लेकिन धनी व्यक्ति ऐसा मानते हैं कि उनके लिए आपत्तियों का कोई महत्व नहीं है, क्योंकि वे अपने धन से सभी आपत्तियों से बच सकते हैं, परंतु वे यह नहीं जानते कि लक्ष्मी भी चंचल है। किसी भी समय वह मनुष्य को छोड़कर जा सकती है, ऐसी स्थिति में यह इकट्ठा किया हुआ धन भी किसी समय नष्ट हो सकता है।

 

कर्क राशि राशि चक्र के अनुसार चौथी राशि है। कर्क राशि के जातको के लिए व्यापार की शुरुआत करने का सही समय है और व्यापार उन्नतिदायक फल प्राप्त हो सकता है। वही नौकरीपेशा वाले लोगो काफी उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है कुछ लोगो की नौकरी भी छूट सकती है। हलाकि भाग्य प्रबल होने के कारण आपको अनेक समस्याओं से आपका बचाव भी होगा।

आपको आकस्मिक तीर्थ यात्राओं पर जाने का अवसर भी प्राप्त होगा। प्रेम संबंधों में भी आपको काफी दिक्कतों सामना करना पड़ सकता है।स्वाथ्य सम्बन्धी मामलों यह वर्ष 2023 मिथुन राशि के जातको के लिए काफी अच्छा रहने वाला है।

 

सिंह राशिफल 2023

 

यस्मिन्‌ देशे न सम्मानो न वृत्तिर्न च बान्धवा:।

न च विद्याऽगम: कश्षित्‌ तं देशं परिवर्जयेत्‌।।

 

जिस देश में आदर-सम्मान नहीं और न ही आजीविका का कोई साधन है, जहां कोई बंधु-बांधव, रिश्तेदार भी नहीं तथा किसी प्रकार की विद्या और गुणों की प्राप्ति की संभावना भी नहीं, ऐसे देश को छोड़ ही देना चाहिए। ऐसे स्थान पर रहना उचित नहीं। ।8।।

किसी अन्य देश अथवा किसी अन्य स्थान पर जाने का एक प्रयोजन यह होता है कि वहां जाकर कोई नयी बात, नयी विद्या, रोजगार और नया गुण सीख सकेंगे, परंतु जहां इनमें से किसी भी बात की संभावना न हो, ऐसे देश या स्थान को तुरंत छोड़ देना चाहिए।

 

सिंह राशिफल 2023 के अनुसार सिंह राशि जातकों के यह वर्ष 2023 काफी अच्छा रहने वाला हैं। नौकरीपेशा लोगों इस वर्ष पदों उन्नति मिलेगी। व्यवसाय करने वालो लोगो के लिए यह वर्ष 2023 काफी अच्छा रहने वाला है उन्हें अपने व्यवसाय में बहुत अच्छी तरक्की के अवसर इस साल बन रहे हैं।

प्रेम संबंधों में मामले कुछ गलतफहमियां होगी जिसके कारण वश प्रेमी से आपके लड़ाई झगडे हों सकते है। इस वर्ष मिथुन राशि जातको के लिए आर्थिक मामलो में काफी अच्छा रहने वाला हैं। इस वर्ष स्वास्थ्य भी आप लोगो का अच्छा रहने का आसार बन रहे है। इस वर्ष सिंह राशि के जातको के विदेश यात्रा के योग भी बन रहे हैं।

 

कन्या राशिफल 2023

 

श्रोत्रियो धनिकः राजा नदी वैद्यस्तु पठचम:।

पज्च यत्र न विद्यन्ते न तत्र दिवसं वसेत्‌।।

 

जहां श्रोत्रिय अर्थात वेद को जानने वाला ब्राह्मण, धनिक, राजा, नदी और वैद्य ये पांच चीजें न हों, उस स्थान पर मनुष्य को एक दिन भी नहीं रहना चाहिए। ।।9।।

धनवान लोगों से व्यापार की वृद्धि होती है। वेद को जानने वाले ब्राह्मण धर्म की रक्षा करते हैं। राजा न्याय और शासन-व्यवस्था को स्थिर रखता है। जल तथा सिंचाई के लिए नदी आवश्यक है जबकि रोगों से छुटकारा पाने के लिए वैद्य की आवश्यकता होती है। चाणक्य कहते हैं कि जहां पर ये पांचों चीजें न हों, उस स्थान को त्याग देना ही श्रेयस्कर है।

 

कन्या राशि के जातकों यह वर्ष 2023 मिले जुले भाव के साथ शुरू होने वाला हैं। यह वर्ष कन्या राशि के जातको के वैवाहिक जीवन में खुशियों से भर देगा और जीवनसाथी से भरपूर सहयोग प्राप्त होगा लेकिन प्रेम संबंधों के मामले में यह वर्ष 2023 कुछ अच्छा नहीं रहने वाला है प्रेमी रिश्ता भी टूट सकता हैं। स्वास्थ्य के मामले में अच्छा रहने वाला हैं लेकिन वाहन के क्षेत्र में सावधानियां बरतने की जरुरत हैं।

कन्या राशिफल 2023 के अनुसार कन्या राशि के जातकों के नौकरी पेशा लोगों लिए आगे बढ़ने अच्छे योग बन रहे और वही वव्यपारी वर्ग के लिए यह वर्ष बहुत अच्छा रहने वाला हैं। इस वर्ष 2023 में कन्या राशि के जातको के लिए आर्थिक लाभ संभव है। आपके लिए यह वर्ष खर्चो से भरा रहने वाला हैं। कुल मिलकर कन्या राशि के जातको के लिए वर्ष 2023 अच्छा रहने वाला हैं।

 

तुला राशिफल 2023

 

लोकयात्रा भयं लज्जा दाक्षिण्यं त्यागशीलता।

पज्च यत्र न विद्यन्ते न कुर्यात्‌ तत्र संस्थितिम्‌।।

 

जहां लोकयात्रा अर्थात जीवन को चलाने के लिए आजीविका का कोई साधन न हो, व्यापार आदि विकसित न हो, किसी प्रकार के दंड के मिलने का भय न हो, लोकलाज न हो, व्यक्तियों में शिष्टता, उदारता न हो अर्थात उनमें दान देने की प्रवृत्ति न हो, जहां ये पांच चीजें विद्यमान न हों, वहां व्यक्ति को निवास नहीं करना चाहिए। ।।0॥।

 

तुला राशिफल 2023 के अनुसार तुला राशि के जातकों वर्ष की शुरू के दो तीन महीने अपने कामो को पूरा करने में थोड़ी बहुत परेशानियों का सामना करना सकता हैं। इस वर्ष 2023 में नौकरी पेशो से जुड़े लोगो को उनके कार्यक्षेत्र में उन्नति मिलेगी। आर्थिक दृष्टि से देखा जाय तुला राशि के जातको के लिए यह मिला जुला परिणाम लाएगा।

इस वर्ष आप लोगो स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों रहेगी। आपके पारिवारिक जीवन में भी इस वर्ष 2023 में काफी उतार-चढ़ाव देखने को मिलेगा। शिक्षा संबंधी मामलो यह वर्ष आपके लिए काफी अच्छा रहने वाला है। इस साल आपको किसी अपने मित्र या आपके जीवन साथी आकस्मिक धन मिलने के योग हैं। तुला राशि के जातको के यह वर्ष 2023 मिला जुला रहने वाला हैं।

 

वृश्चिक राशिफल 2023

 

जानीयात्‌ प्रेषणे भृत्यान्‌ बान्धवान्‌ व्यसना55गमे।

मित्र चापत्तिकालेषु भार्या च विभवक्षये।।

 

काम लेने पर नौकर-चाकरों की, दुख आने पर बंधु-बांधवों की, कष्ट आने पर मित्र की तथा धन नाश होने पर अपनी पत्नी की वास्तविकता का ज्ञान होता है। ।।11।

चाणक्य कहते हैं कि जब सेवक (नौकर) को किसी कार्य पर नियुक्त किया जाएगा तभी पता चलेगा कि वह कितना योग्य है। इसी प्रकार जब व्यक्ति किसी मुसीबत में फंस जाता है तो उस समय भाई-बंधु और रिश्तेदारों की परीक्षा होती है। मित्र की पहचान भी विपत्ति के समय ही होती है। इसी प्रकार धनहीन होने पर पत्नी की वास्तविकता का पता चलता है कि उसका प्रेम धन के कारण था या वास्तविक।

 

वृश्चिक राशि राशि चक्र की आढवी राशि है और यह जल तत्व की राशि है। वृश्चिक राशिफल 2023 के अनुसार आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। प्रेम संबंधों के मामले यह वर्ष वृश्चिक राशि वालो बहुत अच्छा रहेगा। वैवाहिक जीवन भी अच्छा रहेगा और परिवार का आपको आपके कार्यक्षेत्र में सहयोग रहेगा।

आर्थिक मामलों में आपको काफी सचेत रहने की जरूरत है क्योंकि आपके धन हानि का योग है इस वर्ष। वृश्चिक राशि के जातकों यह वर्ष अच्छा रहेगा। नौकरी पेशा से जुड़े लोगो अपने कार्यक्षेत्र में पदोन्नति मिलेगी। भविष्य में अगर आप किसी कार्य में कुछ बड़ा निवेश करने योजना बना रहे हैं तो यह वर्ष काफी अच्छा रहेगा।

 

धनु राशिफल 2023

 

आतुरे व्यसने प्राप्ते दुर्भिक्षे शत्रु-संकटे।

राजद्धारे श्मशाने च यस्तिष्ठति स बान्धव:।।

 

किसी रोग से पीड़ित होने पर, दुख आने पर, अकाल पड़ने पर, शत्रु की ओर से संकट आने पर, राज सभा में, श्मशान अथवा किसी की मृत्यु के समय जो व्यक्ति साथ नहीं छोड़ता, वास्तव में वही सच्चा बन्धु माना जाता है। ।।2॥।

व्यक्ति के रोग शय्या पर पड़े होने अथवा दुखी होने, अकाल पड़ने और शत्रु द्वारा किसी भी प्रकार का संकट पैदा होने, किसी मुकदमे आदि में फंस जाने और मरने पर जो व्यक्ति श्मशान घाट तक साथ देता है, वही सच्चा बन्धु (अपना) होता है अर्थात ये अवसर ऐसे होते हैं जब सहायकों की आवश्यकता होती है। प्रायः यह देखा जाता है कि जो किसी की सहायता करता है, उसको ही सहायता मिलती है। जो समय पर किसी के काम नहीं आता, उसका साथ कौन देगा?

 

धनु राशिफल 2023 के धनु राशि जातकों के लिए यह वर्ष बहुत अच्छा रहने वाला हैं। आपको आर्थिक मामलों में अच्छे परिणाम मिलेंगे और स्वास्थ्य भी अच्छा रहेगा। करियर में भी इस वर्ष आपको सफलता मिलने योग बन रहे हैं। लेकिन आपको आपके रोजमर्रा की जीवन में थोड़ी बहुत असंतोष परिणाम रहेंगे।

धनु राशि के जातकों के लिए यह वर्ष प्रेम संबंध मामलों काफी अच्छा रहेगा। वैवाहिक जीवन भी सुखमय होगा। इस वर्ष 2023 में अगर आप कुछ नए व्यापार की योजना बना रहे है तो आप निश्चित सफल होंगे। शिक्षा से जुड़े जातको के यह वर्ष अच्छे रहेंगे। धनु राशि के जातको के लिए यह वर्ष अच्छे परिणाम देगा।

 

मकर राशिफल 2023

 

यो ध्रुवाणि परित्यज्य अध्रुवं परिसेवते।

ध्रुवाणि तस्य नश्यन्ति अध्रुवं नष्टमेव हि।।

 

जो मनुष्य निश्चित को छोड़कर अनिश्चित के पीछे भागता है, उसका कार्य या पदार्थ नष्ट हो जाता है। ।।3॥।

 

चाणक्य कहते हैं कि लोभ से ग्रस्त होकर व्यक्ति को हाथ-पांव नहीं मारने चाहिए बल्कि जो भी उपलब्ध हो गया है, उसी में सन्‍तोष करना चाहिए। जो व्यक्ति आधी छोड़कर पूरी के पीछे भागते हैं, उनके हाथ से आधी भी निकल जाती है।

 

पृथ्वी तत्व की राशि मकर राशि है जो राशि चक्र की दसवीं राशि है। मकर राशिफल 2023 के अनुसार मकर राशि के जातकों के लिए यह वर्ष मिश्रित परिणाम लेकर आने वाला हैं। स्वास्थ्य को लेकर आप काफी परेशान रहेंगे। आर्थिक जीवन और कार्यक्षेत्र में आपको औसत लाभ मिलने की सम्भावना हैं।

वर्ष 2023 के तीसरे चौथे महीने के बाद आपको आर्थिक क्षेत्र काफी उतार-चढ़ाव भरा रहने वाला हैं। इस वर्ष अपने कार्य को लेकर विदेश यात्रा के योग भी बन रहे हैं। प्रेम सम्बन्ध और वैवाहिक जीवन सुखद रहेगा। आपको शिक्षा के मामलो में सफलता मिलेगी।

 

कुंभ राशिफल 2023

 

वरयेत्‌ कुलजां प्राज्ञो विरूपामपि कन्यकाम्‌।

रूपवती न नीचस्य विवाह: सदृशे कुले।।

 

बुद्धिमान व्यक्ति को चाहिए कि वह श्रेष्ठ कुल में उत्पन्न हुई कुरूप अर्थात्‌ सौंदर्यहीन कन्या से भी विवाह कर ले, परन्तु नीच कुल में उत्पन्न हुई सुंदर कन्या से विवाह न करे। वैसे विवाह अपने समान कुल में ही करना चाहिए। ।।14॥।

आचार्य चाणक्य ने यह बहुत सुंदर बात कही है। शादी-विवाह के लिए सुंदर कन्या देखी जाती है। सुंदरता के कारण लोग न कन्या के गुणों को देखते हैं, न उसके कुल को। ऐसी कन्या से विवाह करना सदा ही दुखदायी होता है, क्योंकि नीच कुल की कन्या के संस्कार भी नीच ही होंगे। उसके सोचने, बातचीत करने या उठने-बैठने का स्तर भी निम्न होगा, जबकि उच्च और श्रेष्ठ कुल की कन्या का आचरण अपने कुल के अनुसार होगा, भले ही वह कन्या कुरूप व सौंदर्यहीन हो। वह जो भी कार्य करेगी, उससे अपने कुल का मान ही बढ़ेगा और नीच कुल की कन्या तो अपने व्यवहार से परिवार की प्रतिष्ठा ही बिगाड़ेगी। वैसे भी विवाह सदा अपने समान कुल में ही करना उचित होता है, अपने से नीच कुल में नहीं। यहां कुल' से तात्पर्य धन-संपदा से नहीं, परिवार के चरित्र से है।

 

कुंभ राशिफल 2023 के अनुसार कुंभ राशि के जातकों शिक्षा के क्षेत्र में सफलता मिलेगी। आर्थिक रूप से यह वर्ष आपके लिए अच्छा रहने वाला, धार्मिक कार्यो में रूचि बढ़ेगी, बेरोजगार लोगो के यह वर्ष 2023 अच्छा रहने वाला है उनके कार्य कुशल के अनुसार उन्हें रोजगार मिलने सम्भावना है।

वैवाहिक जीवन अच्छा रहेगा। जीवन साथी कुछ मनमुटाव रहेगा। स्वास्थ्य के मामले में यह वर्ष उतार-चढ़ाव भरा रहेगा। नौकरी कर रहे लोगो इस वर्ष 2023 काफी परेशानिया उठानी पड सकती हैं। व्यापार क्षेत्र में यह सामान्य रहने वाला है।

 

मीन राशिफल 2023

 

नखीनां च नदीनां च शुंगीणां शस्त्रपाणिनाम्‌।

विश्वासो नैव कर्तव्यो स्त्रीषु राजकुलेषु च।।

 

नखीनाम्‌' अर्थात बड़े-बड़े नाखूनों वाले शेर और चीते आदि प्राणियों, विशाल नदियों, 'शृंगीणाम' अर्थात बड़े-बड़े सींग वाले सांड़ आदि पशुओं, शस्त्र धारण करने वालों, स्त्रियों तथा राजा से संबंधित कुल वाले व्यक्तियों का विश्वास कभी नहीं करना चाहिए। ।। 15।।

 

बड़े-बड़े नाखूनों वाले हिंसक प्राणी से बचकर रहना चाहिए, न जाने वे कब आपके ऊपर हमला कर दें। जिन नदियों के पुश्ते अथवा तट पक्के नहीं, उन पर इसलिए विश्वास नहीं किया जा सकता कि न जाने उनका वेग कब प्रचंड रूप धारण कर ले और कब उनकी दिशा बदल जाए, न जाने वे और किधर को बहना प्रारंभ कर दें। इसलिए प्राय: नदियों के किनारे रहने वाले लोग सदैव उजड़ते रहते हैं। बड़े-बड़े सींग वाले सांड़ आदि पशुओं का भी भरोसा नहीं है, कौन जाने उनका मिजाज कब बिगड़ जाए। जिसके पास तलवार आदि कोई हथियार है, उसका भी भरोसा नहीं किया जा सकता क्योंकि वह छोटी-सी बात पर क्रोध में आकर कभी भी आक्रामक हो सकता है। चंचल स्वभाव वाली स्त्रियों पर भी विश्वास नहीं करना चाहिए। वह अपनी चतुरता से कभी भी आपके लिए प्रतिकूल परिस्थितियां पैदा कर सकती हैं। इस तरह के कई उदाहरण प्राचीन ग्रंथों में मिल जाएंगे। राजा से संबंधित राजसेवकों और राजकुल के व्यक्तियों पर भी विश्वास करना उचित नहीं। वे कभी भी राजा के कान भरकर अहित करवा सकते हैं। इसी के साथ वे राज नियमों के प्रति समर्पित और निष्ठावान्‌ होते हैं। राजहित उनके लिए प्रमुख होता है--संबंध नहीं।

 

मीन राशि राशि चक्र के अनुसार आखिरी राशि है। मीन राशिफल 2023 के अनुसार मीन राशि के जातकों का वर्ष के शुरुआत में कुछ परेशानियां उठानी पड़ सकती हैं। वर्ष के चौथे के बाद आपको आपके परिणाम स्वरूप फल प्राप्त होंगे। आपको अपने करियर के साथ आर्थिक मामलो में लाभ मिलना शुरू हो जायेगे।

 

इस पूरे वर्ष 2023 में आपको स्वास्थ्य संबंधी परेशानियां रहेगी। आपकी आपके पारिवारिक जीवन और जीवन साथी मनमुटाव बना रहेगा। इस वर्ष धार्मिक कार्यो रूचि बढ़ेगी। जिस व्यक्ति के विवाह में काफी समय अड़चन आ रही हैं उनके विवाह के योग बन रहे हैं। नौकरीपेशा जुड़े लोगो के यह वर्ष अच्छा रहेगा और उनके विदेश यात्रा का योग भी हैं। कुल मिलकर मीन राशि जातको के यह मिश्रित परिणाम देगा।

 

Post a Comment

0 Comments

Ad Code