जीवन का उद्देश्य

दुःखजन्मप्रवृत्तिदोषमिथ्याज्ञानानामुत्तरोत्तरापाये तदनन्तरापायादपवर्गः II1/1/2 न्यायदर्शन अर्थ : तत्वज्ञान से मिथ्या ज्ञान का नाश हो जाता है और मिथ्या ज्ञान के नाश से राग द्वेषादि दोषों का नाश हो जाता है, दोषों के नाश से प्रवृत्ति का नाश हो जाता है। प्रवृत्ति के नाश होने से कर्म बन्द हो जाते हैं। कर्म के न होने से प्रारम्भ का बनना बन्द हो जाता है, प्रारम्भ के न होने से जन्म-मरण नहीं होते और जन्म मरण ही न हुए तो दुःख-सुख किस प्रकार हो सकता है। क्योंकि दुःख तब ही तक रह सकता है जब तक मन है। और मन में जब तक राग-द्वेष रहते हैं तब तक ही सम्पूर्ण काम चलते रहते हैं। क्योंकि जिन अवस्थाओं में मन हीन विद्यमान हो उनमें दुःख सुख हो ही नहीं सकते । क्योंकि दुःख के रहने का स्थान मन है। मन जिस वस्तु को आत्मा के अनुकूल समझता है उसके प्राप्त करने की इच्छा करता है। इसी का नाम राग है। यदि वह जिस वस्तु से प्यार करता है यदि मिल जाती है तो वह सुख मानता है। यदि नहीं मिलती तो दुःख मानता है। जिस वस्तु की मन इच्छा करता है उसके प्राप्त करने के लिए दो प्रकार के कर्म होते हैं। या तो हिंसा व चोरी करता है या दूसरों का उपकार व दान आदि सुकर्म करता है। सुकर्म का फल सुख और दुष्कर्मों का फल दुःख होता है परन्तु जब तक दुःख सुख दोनों का भोग न हो तब तक मनुष्य शरीर नहीं मिल सकता !

कुल पेज दृश्य

About Us

About Us
Gyan Vigyan Brhamgyan (GVB the university of veda)

यह ब्लॉग खोजें

MK PANDEY PRESIDNT OF GVB

MK PANDEY PRESIDNT OF GVB

Contribute

Contribute
We are working for give knowledge, science, spiritulity, to everyone.

Ad Code

एनीमल मुई

'एनिमल' में होने वाली थी 'कबीर सिंह' की एंट्री, लेकिन यूं फेल हो गया संदीप रेड्डी वांगा का प्लान

रणबीर कपूर की फिल्म 'एनिमल' ने बॉक्स ऑफिस पर कमाई के सारे रिकॉर्ड तोड़ डाले थे. इस फिल्म में रणबीर की एक्टिंग की जमकर तारीफ हुई थी, इसके साथ ही साथ फिल्म के डायरेक्टर संदीप रेड्डी वांगा भी खूब चर्चाओं में रहे. 'एनिमल' में जिस तरह से रणबीर का किरदार दिखाया गया है उसके लिए डायरेक्टर संदीप रेड्डी वांगा की खूब आलोचना हुई, हालांकि संदीप रेड्डी वांगा ने अपनी आलोचनाओं पर चुप रहने की जगह जवाब देना का रास्ता चुना और जिसने भी फिल्म के बारे में कुछ कहा उस पर चुन-चुन कर निशाना साधा. यहां तक कि वह दिग्गज राइटर जावेद अख्तर को निशाना बनाने से भी नहीं चूके. 

संदीप रेड्डी वांगा इससे पहले फिल्म 'अर्जुन रेड्डी' और 'कबीर सिंह' को लेकर भी चर्चाओं में रहे थे. ये दोनों फिल्में भी सुपरहिट रही लेकिन इन्हें भी आलोचनाओं का सामना करना पड़ा. 'अर्जुन रेड्डी' तेलगू फिल्म थी जिसका बाद में 'कबीर सिंह' के नाम से हिंदी रीमेक बना. 'कबीर सिंह' भी बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त हिट रही. इस फिल्म में शाहिद कपूर ने लीड रोल प्ले किया था और इस फिल्म की वजह से उनका डूबता करियर भी बचा था. 

जब संदीप रेड्डी वांगा फिल्म एनिमल को शूट कर रहे थे तब उन्होंने फिल्म के किरदार रणविजय सिंह को कबीर सिंह से मिलाने का प्लान बनाया था. दरअसल रणविजय सिंह के अस्पताल में भर्ती होने के बाद उनका ऑपरेशन करने के लिए जिस डॉक्टर को चुना गया था वह कबीर सिंह थे. इस सीन के दौरान शाहिद और रणबीर के बीच जबरदस्त डायलॉग होने थे लेकिन फिर किसी वजह से ये सीन शूट नहीं हो सका और दर्शक कबीर सिंह और रणविजय सिंह को साथ देखने से महरूम रह गए. 

हालांकि इस बात की संभावना जताई जा रही है कि संदीप रेड्डी वांगा भविष्य में दोनों किरदारों को साथ में लाकर एक फिल्म बना सकते हैं, अगर ऐसा होता है तो शाहिद और रणबीर दोनों के फैंस के लिए यह काफी एक्साइटिंग होगा और यह फिल्म कबीर सिंह और एनिमल दोनों की कमाई का रिकॉर्ड भी तोड़ सकती है.

लेखक- मिस्टर जोशी #animalmovie #kabirsingh #ranbirkapoor #shahidkapoor

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ