Ad Code

सबीहा का फिल्मी कैरियर

सबीहा. आपमें से बेहद कम लोग हैं जो इस नाम से वाकिफ होंगे। लेकिन आपने इन्हें 1992 में Release हुई Film Khiladi में ज़रूर देखा होगा। अक्षय कुमार, आयशा ज़ुल्का, दीपक तिजोरी स्टारर उस फिल्म में सबीहा भी एक अहम रोल में थी। फिल्म में सबीहा की चाकू मारकर हत्या कर दी जाती है। और फिर इसी के इर्द-गिर्द फिल्म की सारी कहानी घूमती रहती है। अब शायद आपको याद आ गया होगा कि हम किस एक्ट्रेस की बात कर रहे हैं।

जी हां दोस्तो। किस्सा टीवी आज आपको सबीहा की कहानी बताएगा जो कि एक छोटे से टाइम स्पैन के लिए ही सही लेकिन बॉलीवुड के बड़े नामों में शुमार हुआ करती थी। सबीहा की कहानी हम अपने एक पाठक की खास रिक्वेस्ट पर लेकर आए हैं। यूं तो सबीहा के बारे में बहुत जानकारियां हमें नहीं मिल पाई हैं। पर जितनी भी जानकारी हम जुटा पाए हैं उससे आप सबीहा के बारे में काफी कुछ आज जान जाएंगे।

अमीता की बेटी है सबीहा

सबीहा का जन्म किस तारीख को हुआ था ये तो पता नहीं चल सका। लेकिन इतना ज़रूर पता चल पाया है कि ये साल 1971 में पैदा हुई थी। इनकी मां का नाम था अमीता और वो पुराने दौर की बॉलीवुड की एक मशहूर अदाकारा थी। शम्मी कपूर के साथ फिल्म तुमसा नहीं देखा में सबीहा की मां अमीता को लीड रोल निभाने का मौका मिला था। कुछ और बड़ी फिल्मों में काम करने के बावजूद अमीता का फिल्मी करियर कभी भी उस उंचाई पर नहीं पहुंच सका जिसका ख्वाब हर एक्ट्रेस देखती है।

फराह-साजिद खान की सौतेली बहन हैं सबीहा

आखिरकार अमीता ने फिल्मों से खुद को अलग किया और एक्टर-डायरेक्टर कामरान खान से शादी कर ली। अमीता कामरान खान की दूसरी बीवी थी। अमीता से पहले कामरान ने मेनका ईरानी से शादी की थी। अमीता और कामरान की बेटी है सबीहा। पहली पत्नी मेनका ईरानी से कामरान को दो बच्चे पैदा हुए थे। उन बच्चों के नाम हैं फराह खान और साजिद खान। ये दोनों ही फिल्म इंडस्ट्री का बड़ा नाम हैं। इस तरह सबीहा साजिद और फराह खान की सौतेली बहन हैं।

ऐसे हुई थी सबीहा के करियर की शुरूआत

सबीहा का फिल्मी करियर शुरू हुआ था साल 1986 में। इनकी पहली फिल्म थी अनोखा रिश्ता। सबीहा इस फिल्म में लीड एक्ट्रेस थी और ये फिल्म काफी बोल्ड फिल्म थी। इस फिल्म की शूटिंग के दौरान ही सबीहा ने मीडिया में कुछ ऐसा कहा था कि फिल्म इंडस्ट्री में सनसनी फैल गई थी। दरअसल, सबीहा ने राजेश खन्ना पर इल्ज़ाम लगाया कि फिल्म की शूटिंग के दौरान राजेश खन्ना ने उनके साथ अनुचित बर्ताव किया और उन्हें काफी हैरेस किया।

राजेश खन्ना पर इल्ज़ाम लगाना पड़ा भारी

राजेश खन्ना जैसे बड़े सितारे पर लगे इस इल्ज़ाम से हर कोई हैरान था। लेकिन इस पूरे वाक्ये का सबसे बुरा असर खुद सबीहा पर ही हुआ। सबीहा ने राजेश खन्ना के खिलाफ पुलिस में कोई शिकायत नहीं की। नतीजा ये हुआ कि फिल्म इंडस्ट्री में ये बात फैल गई कि सबीहा ने खुद को मीडिया में लाने के लिए राजेश खन्ना पर झूठा इल्ज़ाम लगाया है। लोगों ने सबीहा को फिल्मों में काम देना बंद कर दिया। मजबूरन सबीहा को बी ग्रेड फिल्मों की तरफ रुख करना पड़ा। कयामत की रात और सोने की ज़ंजीर नाम की उनकी दो बी ग्रेड फिल्में आई जिनमें ये लीड एक्ट्रेस के रोल में थी। लेकिन बी ग्रेड फिल्मों में भी इन्हें कुछ हासिल नहीं हो पा रहा था।

छोटे किरदार निभाने लगी Sabeeha

बी ग्रेड फिल्मों में जब सबीहा की बात नहीं बनी तो एक बार फिर से उन्होंने बड़े बजट की फिल्मों की तरफ रुख किया। हालांकि अब तक वो वक्त गुज़र चुका था जब सबीहा को कोई मेन हिरोइन के तौर पर अपनी फिल्म में लेता। खुद सबीहा को भी इस बात का अहसास था। सो उन्होंने बी ग्रेट फिल्मों में लीड रोल करने से बेहतर बड़े बजट की फिल्मों में छोटे रोल करना समझा। 100 Days, Khiladi, Zaalim और जय विक्रांता जैसी कुछ बड़ी और सुपरहिट फिल्मों में ये छोटे किरदारों में ही दिखी।

खिलाड़ी फिल्म से मशहूर हुई थी सबीहा

इनमें सबसे प्रमुख थी फिल्म खिलाड़ी जिसमें ये वो कॉलेज स्टूडेंट बनी थी जिसकी हत्या एक ट्रिप पर कर दी जाती है। कुल मिलाकर अपने फिल्मी करियर में सबीहा ने 10 से 12 फिल्मों में ही काम किया। इनकी आखिरी फिल्म थी जय विक्रांता जो कि 1995 में रिलीज़ हुई थी। कहा जाता है कि इस फिल्म के बाद से ही सबीहा को नहीं देखा गया है। वो कहां गई किसी को कुछ मालूम नहीं चल पाया। सालों बाद एक मैगज़ीन में सबीहा के बारे में एक लेख छपा था। उस लेख में बताया गया था कि फिल्में छोड़ने के बाद सबीहा ने कुछ सालों तक मुंबई में ही ज्वैलरी डिज़ायनर की हैसियत से काम किया था। उसके बाद ये किसी गल्फ कंट्री की एयरलाइन कंपनी में काम करने विदेश चली गई थी।

सलामत रहें सबीहा

सबीहा के बारे में इतनी ही जानकारी हमें मिल पाई है। काफी तलाशने के बाद भी हमें सबीहा के बारे में और कुछ पता नहीं चल पाया। ऐसे में हम बस इतना ही कहेंगे कि सबीहा जहां भी हों सही सलामत हों। अपने छोटे से फिल्मी करियर में सबीहा ने अपने कई फैंस बना लिए थे। वो फैंस आज भी सबीहा को याद करते हैं और उनके बारे में जानना चाहते हैं। मॉडर्न कबूतर उम्मीद करता है कि जल्द से जल्द सबीहा के बारे में और भी बहुत कुछ जानने का मौका मिलेगा। जय हिंद।

Post a Comment

0 Comments

Ad Code