जीवन का उद्देश्य

दुःखजन्मप्रवृत्तिदोषमिथ्याज्ञानानामुत्तरोत्तरापाये तदनन्तरापायादपवर्गः II1/1/2 न्यायदर्शन अर्थ : तत्वज्ञान से मिथ्या ज्ञान का नाश हो जाता है और मिथ्या ज्ञान के नाश से राग द्वेषादि दोषों का नाश हो जाता है, दोषों के नाश से प्रवृत्ति का नाश हो जाता है। प्रवृत्ति के नाश होने से कर्म बन्द हो जाते हैं। कर्म के न होने से प्रारम्भ का बनना बन्द हो जाता है, प्रारम्भ के न होने से जन्म-मरण नहीं होते और जन्म मरण ही न हुए तो दुःख-सुख किस प्रकार हो सकता है। क्योंकि दुःख तब ही तक रह सकता है जब तक मन है। और मन में जब तक राग-द्वेष रहते हैं तब तक ही सम्पूर्ण काम चलते रहते हैं। क्योंकि जिन अवस्थाओं में मन हीन विद्यमान हो उनमें दुःख सुख हो ही नहीं सकते । क्योंकि दुःख के रहने का स्थान मन है। मन जिस वस्तु को आत्मा के अनुकूल समझता है उसके प्राप्त करने की इच्छा करता है। इसी का नाम राग है। यदि वह जिस वस्तु से प्यार करता है यदि मिल जाती है तो वह सुख मानता है। यदि नहीं मिलती तो दुःख मानता है। जिस वस्तु की मन इच्छा करता है उसके प्राप्त करने के लिए दो प्रकार के कर्म होते हैं। या तो हिंसा व चोरी करता है या दूसरों का उपकार व दान आदि सुकर्म करता है। सुकर्म का फल सुख और दुष्कर्मों का फल दुःख होता है परन्तु जब तक दुःख सुख दोनों का भोग न हो तब तक मनुष्य शरीर नहीं मिल सकता !

कुल पेज दृश्य

About Us

About Us
Gyan Vigyan Brhamgyan (GVB the university of veda)

यह ब्लॉग खोजें

MK PANDEY PRESIDNT OF GVB

MK PANDEY PRESIDNT OF GVB

Contribute

Contribute
We are working for give knowledge, science, spiritulity, to everyone.

Ad Code

धर्मेद्र हेमा मालिनी और अनीताराज

धर्मेंद्र और हेमा मालिनी के रिश्ते की मिसालें दी जाती हैं। धर्मेंद्र ने जब हेमा मालिनी से शादी की थी तब खूब बवाल हुआ था। वजह थी धर्मेंद्र का पहले से शादीशुदा होना। हेमा मालिनी से शादी करने से पहले धर्मेंद्र ना केवल शादीशुदा थे, बल्कि 4 बच्चों के पिता भी थे। 

लेकिन हेमा के सामने अपना दिल हार चुके धर्मेंद्र ने हर मुसीबत, हर विवाद का सामना किया। धर्मेंद्र और हेमा मालिनी की शादी बेहद सफल रही और दोनों दो खूबसूरत बेटियों के माता-पिता भी बने। मगर अस्सी के दशक में बॉलीवुड में एक ऐसी अभिनेत्री आई जिसकी खूबसूरती के सामने धर्मेंद्र एक बार फिर से पिघल गए। हालांकि इस दफा धर्मेंद्र की दूसरी पत्नी हेमा मालिनी ने सूझबूझ दिखाते हुए धर्मेंद्र को भटकने से रोक लिया।

कौन थी वो अभिनेत्री जिसके प्यार में धर्मेंद्र पड़ गए थे और धर्मेंद्र प्रोड्यूसर्स-डायरेक्टर्स से उस हीरोइन को अपनी फिल्म में लेने के लिए सिफारिशें करते थे? किस्सा टीवी आज आपको ये पूरा किस्सा बताएगा। 

हेमा से शादी पर हुआ था बेहद विवाद 

धर्मेंद्र ने जब हेमा मालिनी से शादी की थी तो उनकी चौतरफा आलोचना हुई थी। चूंकि धर्मेंद्र पहले से शादीशुदा थे और तीन बच्चों के पिता भी थे तो लोगों को हेमा मालिनी संग उनका शादी करना रास नहीं आया। लोगों ने जहां धर्मेंद्र को धोखेबाज़ कहा तो हेमा मालिनी को भी घर तोड़ने वाली बोला गया। लेकिन धर्मेंद्र और हेमा हर तरह की मुश्किल में एक साथ खड़े रहे और चुनौतियों का डंटकर सामना करते रहे।

धर्मेंद्र के जीवन में अनिता राज की एंट्री हुई

आखिरकार समाज ने धर्मेंद्र और हेमा मालिनी के रिश्ते को स्वीकार कर लिया और धर्मेंद्र और हेमा एक सुखद शादीशुदा ज़िंदगी का लुत्फ उठाने लगे। दोनों की शादी को जब काफी वक्त गुज़रने लगा तो धर्मेंद्र के जीवन में एंट्री हुई अनिता राज की। फिल्म प्रेम गीत से बॉलीवुड में अनिता राज का करियर शुरू हुआ था। पहली ही फिल्म में अनिता राज ने कमाल कर दिया और उनकी एक्टिंग को दर्शकों ने खूब पसंद किया। फिल्म सुपरहिट रही और रातों रात अनीता राज एक स्टार बन गई।

इन फिल्मों में साथ नज़र आए धर्मेंद्र-अनिता राज

अस्सी का दशक ही वो दशक भी था जब अनिता राज फिल्मों में धर्मेंद्र के अपोज़िट नज़र आने लगी। नौकर बीवी का, जीने नहीं दूंगा, गुलामी, इंसानियत के दुश्मन, ज़लज़ला, नफरत की आंधी, हम से ना टकराना, विरोधी, करिश्मा कुदरत का, पाप को जलाकर राख कर दूंगा, इंसाफ की पुकार, कौन करे कुर्बानी, मोहब्बत की कसम, शेर दिल और महावीरा। ये सभी वो फिल्में हैं जिनमें धर्मेंद्र और अनिता राज ने साथ काम किया था। इन सभी फिल्मों की शूटिंग के दौरान धर्मेंद्र ज़्यादा से ज़्यादा वक्त अनिता राज के साथ बिताने लगे।

फिर हेमा ने दी धर्मेंद्र को सख्त चेतावनी

धर्मेंद्र भी अपनी फिल्मों के प्रोड्यूसर्स-डायरेक्टर्स से अनिता राज की सिफारिशें करने लगे। दोनों के बीच नज़दीकियां बढ़ने लगी। किसी ने इन दोनों की बढ़ती नज़दीकियों की खबर मीडिया तक पहुंचा दी और फिर मीडिया ने इस खबर को मिर्च-मसाला लगाकर फैलाना शुरू कर दिया। खबर फैली तो इसकी भनक धर्मेंद्र के परिवार को भी लगी। हेमा मालिनी इस खबर से बेहद नाराज़ हुई। कहा जाता है कि एक दिन इस मामले पर बात करने के लिए धर्मेंद्र का परिवार एक जगह जमा हुआ। उस दिन हेमा मालिनी ने सख्त लहज़े में धर्मेंद्र को अनिता राज से दूर रहने की चेतावनी दे दी।

और हो गया धर्मेंद्र अनिता राज की स्टोरी का एंड 

हेमा की नाराज़गी की भनक किसी तरह अनिता राज को भी लग गई। मीडिया में चल रही खबरों से तो वो पहले ही वाकिफ थी। अनिता राज ने फैसला कर लिया कि अब वो धर्मेंद्र से दूरी बना लेंगी। दूसरी तरफ धर्मेंद्र ने भी अपनी शादीशुदा ज़िंदगी को किसी भी तरह की परेशानी से बचाने के लिए अनिता राज से अलग होने का फैसला कर लिया। इसके बाद धर्मेद्र और अनिता राज केवल शूटिंग करते और फिर अलग-अलग बैठने लगते। इस तरह धर्मेंद्र और अनिता राज की उस छोटी सी लव स्टोरी का दी एंड हो गया। #Dharmendra #AnitaRaj #HemaMalini

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ