जीवन का उद्देश्य

दुःखजन्मप्रवृत्तिदोषमिथ्याज्ञानानामुत्तरोत्तरापाये तदनन्तरापायादपवर्गः II1/1/2 न्यायदर्शन अर्थ : तत्वज्ञान से मिथ्या ज्ञान का नाश हो जाता है और मिथ्या ज्ञान के नाश से राग द्वेषादि दोषों का नाश हो जाता है, दोषों के नाश से प्रवृत्ति का नाश हो जाता है। प्रवृत्ति के नाश होने से कर्म बन्द हो जाते हैं। कर्म के न होने से प्रारम्भ का बनना बन्द हो जाता है, प्रारम्भ के न होने से जन्म-मरण नहीं होते और जन्म मरण ही न हुए तो दुःख-सुख किस प्रकार हो सकता है। क्योंकि दुःख तब ही तक रह सकता है जब तक मन है। और मन में जब तक राग-द्वेष रहते हैं तब तक ही सम्पूर्ण काम चलते रहते हैं। क्योंकि जिन अवस्थाओं में मन हीन विद्यमान हो उनमें दुःख सुख हो ही नहीं सकते । क्योंकि दुःख के रहने का स्थान मन है। मन जिस वस्तु को आत्मा के अनुकूल समझता है उसके प्राप्त करने की इच्छा करता है। इसी का नाम राग है। यदि वह जिस वस्तु से प्यार करता है यदि मिल जाती है तो वह सुख मानता है। यदि नहीं मिलती तो दुःख मानता है। जिस वस्तु की मन इच्छा करता है उसके प्राप्त करने के लिए दो प्रकार के कर्म होते हैं। या तो हिंसा व चोरी करता है या दूसरों का उपकार व दान आदि सुकर्म करता है। सुकर्म का फल सुख और दुष्कर्मों का फल दुःख होता है परन्तु जब तक दुःख सुख दोनों का भोग न हो तब तक मनुष्य शरीर नहीं मिल सकता !

कुल पेज दृश्य

About Us

About Us
Gyan Vigyan Brhamgyan (GVB the university of veda)

यह ब्लॉग खोजें

MK PANDEY PRESIDNT OF GVB

MK PANDEY PRESIDNT OF GVB

Contribute

Contribute
We are working for give knowledge, science, spiritulity, to everyone.

Ad Code

2021 की पोस्ट दिखाई जा रही हैंसभी दिखाएं
यजुर्वेद भाग 2 संस्कृत हिन्दी भाष्य
वैदिक सम्पत्ति.pdf रघुनन्दनशर्मा
सृष्टि की कथा (Swami Satyaprakash ji).pdf
वेद स्वाध्याय प्रदीपिका (Gopal Swami Saraswati).pdf
एकादशोपनिषद.pdf
ऋग्वेदादिभाष्यभूमिका by दयानन्द सरस्वती.pdf
ज्ञान विज्ञान ब्रह्मज्ञान वैदिक विश्वविद्यालय: THE RED ETIN
Where to begin with a social media marketing plan
How to Increase Your Ad Revenue on Youtube?
संसार में सत्यवादियों के साथ अन्याय क्यों होता है।
How to build your own Fortnite gaming PC
8 Must-Have Photoshop Tools to Edit Blog Photos in 2022
संसार है, या नहीं है, संसार का सत्य क्या है?, अथवा केवल भ्रम है।
आत्मबल और शारीरिक बल में क्या अंतर है?
ब्रह्मज्ञान क्या है?
Photosynthesis process step by step using pictures
Humans and animals depends on plants without them we would not exist
Flowering plants monocotyledon and dicotyledon science lesson in English
Classifications of flowering plants and non flowering plants
Learning about Leaves and the various parts of a leaf
 Plant stems and how they support the rest of the plant
Learning about roots and why they are important science lesson
ज़्यादा पोस्ट लोड करें कोई परिणाम नहीं मिला