This site is Explore Ancient Tradition Philosophical indian based on Veda Upnishad Darshan Gita Ramayan Mahabharata Hindi English Sanskrit are main languages of the site. You can discover about indian culture civilization tradition Philosophical Depth Educational purpose Dhyana yoga Pranayama and how to know Almighty the path of vaidik mantra upanishads expertise yoga Practical excercise guidence of spiritual Preceptors. And we want to confirm that site is official cite of Gyan Vigyan Brhamgyan
गुरुवार, 26 सितंबर 2024
बुधवार, 25 सितंबर 2024
महामूर्ख की समस्या
2 . विदुर जी कहते हैं जो व्यक्ति अपना कर्तव्य छोड़कर दूसरे के कर्तव्य का पालन करता है तथा मित्र के साथ गलत आचरण करता है वह मूर्ख कहलाता है।
अपना कर्तव्य छोड़कर दूसरे के कर्तव्य का पालन करने वाला विद्वान नहीं समझा जाता, मित्र मन्त्र के साथ सही आचरण करने से विद्वान समझा जाता है।
3.जो मनुष्य न चाहने वालों को चाहता है और चाहने वालों का त्याग कर देता है तथा जो अपने से बलवान के साथ बैर करता है ऐसा व्यक्ति महामूर्ख कहलाता है।
चाहने लायक वस्तु को चाहें, और जो आपको चाहते हैं उनका त्याग विद्वान नहीं करते हैं तीसरी बात अपने समान शत्रुओं से ही लड़ना चाहिए, पाण्डव कौरवो से लड़े वह मूर्ख थे क्योंकि कौरव तो पांडव से बहुत बड़े थे पाण्डव की तुलना में, रावण भी राम की सेना से शक्तिशाली था अर्थात राम ने रावण से युद्ध करके मूर्खता की थी|
4.विदुर की माने तो जो व्यक्ति शत्रु को मित्र बनाता है और मित्र से ईर्ष्या करते हुए उसे कष्ट पहुंचाता है तथा सदा बुरे कर्म में ही लिप्त रहता है ऐसा मनुष्य भी मूर्ख कहलाता है।
पहली बात शत्रुओं को कभी मित्र मत बनाओ, दूसरी बात मित्र को कभी कष्ट ना दें, उनसे सदा प्रेम करे, तथा हमें न श्रेष्ठ कर्म करे भले ही आप श्रेष्ठ कर्म करने योग्य ना हो, फिर आप विद्वान है|
5.जो मनुष्य अपने कर्मों को बढ़ा-चढ़ाकर बताता है,सभी को संदेह की नजर से देखता है तथा शीघ्र संपन्न होनेवाले कार्यों को भी देर से संपन्न करता है ऐसा मनुष्य भी मूर्ख माना जाता है।
विद्वानों के लक्षण वह अपने कर्मो को बढ़ा चढ़ा कर नहीं बताते हैं वह वहीं बताते हैं जो वास्तव में होता है, और वह सभी पर संदेह दृष्टि नही रखते हैं, जल्दी होने वाले कार्य जल्दी ही कर दे ते हैँ, इसलिए वह विद्वान हैँ |
6.जो मनुष्य पितरों का श्राद्ध और देवताओं का पूजन नहीं करता तथा जिसे सच्चा मित्र प्राप्त नहीं होता वह भीमूर्ख ही माना जाता है।
जो व्यक्ति पितरो का श्राद्ध और देवताओं की पुजा करता है, जिसको सच्चा मित्र प्राप्त होता है वह विद्वानों की श्रेणी मे आता है|
7.विदुरनीति के अनुसार मूर्ख व्यक्ति बिना बुलाए ही कहीं भी अंदर चला आता है,बिना पूछे ही बहुत बोलता है तथा विश्वासघाती मनुष्यों पर भी विश्वास कर लेता है।
विद्वान बिना बुलाए कही भी अंदर नहीं जाते हैं, बिना पुछे ज्यादा नहीं बोलते है, अर्थात कम बोलते हैं, पुछने पर ही ज्यादा बोलते हैँ, विश्वासघाती मनुष्यों पर भरोशा नहीं करते है|
8.जो व्यक्ति स्वयं दोषयुक्त बर्ताव करते हुए भी दूसरे को दोषी बताकर आक्षेप करता है तथा जो असमर्थ होते हुए भी व्यर्थ का क्रोध करता है वह मनुष्य महामूर्ख है।
विद्वान व्यक्ति दोष मुक्त होता है, और वह निर्दोष पर कभी आक्षेप लगा कर उसे दोषी नहीं ठहराता, समर्थ होते हुए आवश्यक कार्य पर क्रोध करता है।|
9.जो अपने बल को न समझकर बिना काम किए ही धर्म और अर्थ से विरुद्ध तथा न पाने योग्य वस्तु की इच्छा करता है वह व्यक्ति इस संसार में महामूर्ख कहलाता है।
्विद्वान व्यक्ति अपने बल को जानकर धर्म अर्थ के सहयोग से अपने पाने योग्य वस्तु की इच्छा करता है|
10.जो अधिकारी को उपदेश देता है और शून्य की उपासना करता है तथा जो कृपण का आश्रय लेता है उसे मूढ़ चित्तवाला यानि महामूर्ख कहते हैं।
विद्वान अधिकारी को उपदेश नहीं देता है, शुन्य की उपासना नही करता है, और वह कंजुस का आश्रय नहीं लेता धनियों के आश्रय में रहता है|
मंगलवार, 24 सितंबर 2024
महर्षि दयानन्द सरस्वती जी के अमूल्य उपदेश
सोमवार, 23 सितंबर 2024
पृथ्वी और अन्य ग्रहण का सूर्य परिक्रमा दिन रात साल का सही गणना
शनिवार, 21 सितंबर 2024
मृतक श्राद्ध एक पाखण्ड!!!
गुरुवार, 19 सितंबर 2024
पुनर्जन्म सिद्धान्त समीक्षा
मंगलवार, 17 सितंबर 2024
वेदों में विश्वकर्मा परमात्मा एवं ऐतिहासिक शिल्पी विश्वकर्मा
सोमवार, 16 सितंबर 2024
वैदिक तैंतीस कोटि देव*
*ओ३म्*🔥🌹
#क्या_सनातन_धर्म_में_तैतीस_करोड़_देवी_देवताओं_का_वर्णन_है_❓
🌹🌹 *वैदिक तैंतीस कोटि देव*🌹🌹
भारतवर्ष में देवों का वर्णन बहुत रोचक है | देवों की संख्या तैंतीस करोड़ बतायी जाती है और इसमें नदी , पेड़ , पर्वत , पशु और पक्षी भी सम्मिलित कर लिये गये है | ऐसी स्तिथि में यह बहुत आवश्यक है कि शास्त्रों के वचन समझे जाएँ और वेदों की वास्तविक शिक्षाएँ ही जीवन में धारण की जाएँ | वर्तमान में समाज के विनाश और पतन का मूल कारण अज्ञान है क्युकी हम अपनी संस्कृति को भूल गये अपने कर्म पथ से विचलित हो गये।
निराकार सर्वशक्तिमान परमेश्वर का स्थान मुर्ति पूजा ने ले लिया यज्ञ का स्थान बली ने ले लिया पुरुषार्थ का स्थान भाग्यवाद ने ले लिया वेदिक कर्मकाण्ड के स्थान पर पाखंड और कुरीतिया भर दी गयी और इस महान आर्यावर्त का पतन हुआ ऐसे में पाखंड से बचने हेतु वास्तविक देवों को समझना अत्यंत आवश्यक है। देवों का सदुपयोग उनकी सेवा एवं रक्षा कर ही हम मानव जीवन के पूर्ण ऐश्वर्य और परमपिता परमेश्वर की पूर्ण कृपा प्राप्त कर सकते हैं।
🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹
🌹🌹देव कौन ?🌹🌹
'देव' शब्द के अनेक अर्थ हैं -
" देवो दानाद् वा , दीपनाद् वा , द्योतनाद् वा , द्युस्थानो भवतीति वा | " ( निरुक्त - ७ / १५ )
तदनुसार 'देव' का लक्षण है 'दान' अर्थात देना | जो सबके हितार्थ अपनी प्रिय से प्रिय वस्तु और प्राण भी दे दे , वह देव है |
देव का गुण है 'दीपन' अर्थात प्रकाश करना | सूर्य , चन्द्रमा और अग्नि को प्रकाश करने के कारण देव कहते हैं |
देव का कर्म है 'द्योतन' अर्थात सत्योपदेश करना | जो मनुष्य सत्य माने , सत्य बोले और सत्य ही करे , वह देव कहलाता है |
देव की विशेषता है 'द्युस्थान' अर्थात ऊपर स्थित होना | ब्रह्माण्ड में ऊपर स्थित होने से सूर्य को , समाज में ऊपर स्थित होने से विद्वान को , और राष्ट्र में ऊपर स्थित होने से राजा को भी देव कहते हैं |
इस प्रकार 'देव' शब्द का प्रयोग जड़ और चेतन दोनों के लिए होता है | हाँ , भाव और प्रयोजन के अनुसार अर्थ भिन्न - भिन्न होते हैं |
🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹
🌹🌹 *तैंतीस प्रकार*🌹🌹
'कोटि' शब्द के दो अर्थ हैं - 'प्रकार' और 'करोड़' | विश्व में तैंतीस कोटि के देव अर्थात तैंतीस प्रकार के देव हैं , तैंतीस करोड़ नहीं |
अथर्ववेद -१०/७/२७ में कहा गया है --
" यस्य त्रयस्त्रिंशद् देवा अङ्गे गात्रा विभेजिरे | तान् वै त्रयास्त्रिंशद् देवानेके ब्रह्मविदो विदुः || "
अर्थात वेदज्ञ लोग जानते हैं कि तैंतीस प्रकार के देवता संसार का धारण और प्राणियों का पालन कर रहे हैं | इस प्रकार तैंतीस करोड़ देव कहना मिथ्या और भ्रामक है |
वैदिक संस्कृति में तैंतीस कोटि के अर्थात तैंतीस प्रकार के अर्थात तैंतीस देव हैं | इनकी गणना निम्न प्रकार है --
(१) यज्ञ एक देव है , क्योंकि इससे वर्षा होकर प्राणियों को सुख मिलता है |
गीता -३/१४ में कहा गया है --
" अन्नाद् भवन्ति भूतानि पर्जन्यादन्नसम्भवः | यज्ञाद् भवति पर्जन्यो यज्ञः कर्म समुद् भवः || "
अर्थात प्राणी अन्न से , अन्न बादल से और बादल यज्ञ से उत्पन्न होते हैं | इस प्रकार यज्ञ प्राणियों के जीवन और सुख का आधार है |
(२) विद्युत् एक देव है , क्योंकि यह ऐश्वर्य का साधन है | इससे गति , शक्ति , प्रकाश , समृद्धि और सुख के साधन प्राप्त होते हैं |
बृहदारण्यक उपनिषद - ३/१/६ के अनुसार --
"कतम इन्द्रः ? अशनिरिति | " इन्द्रदेव अर्थात ऐश्वर्य का साधन कौन है ? विद्युत् ही इन्द्रदेव अर्थात ऐश्वर्य का साधन है |
(३) पृथ्वी , जल , अग्नि , वायु , आकाश , चन्द्रमा , सूर्य और नक्षत्र , ये आठ सबका निवास स्थान होने से वसु कहलाते हैं | ये आठ वसु समस्त प्राणियों को आश्रय देने से देव हैं |
(४) वर्ष के बारह मास हैं - चैत्र , वैशाख , ज्येष्ठ , आषाढ़ , श्रावण , भाद्रपद , आश्विन , कार्त्तिक , मार्गशीर्ष , पौष , माघ और फाल्गुन | इन्हें आदित्य भी कहते हैं | ये बारह आदित्य प्राणियों को आयु देने से देव कहलाते हैं |
यदि इन मासों के नाम जनवरी , फरवरी , मार्च , अप्रैल , मई , जून , जुलाई , अगस्त , सितम्बर , अक्टूबर , नवम्बर और दिसम्बर बताये जाएँ तो भी इनका देवपन यथावत रहता हैं क्योंकि इस स्थिति में भी इनका आयु देना सार्थक है और इन नामों से भी ये बारह आदित्य कहलायेंगे |
(५) जीवात्मा , पाँच प्राण और पाँच उप प्राण , ये ग्यारह जब शरीर को छोड़ते हैं तो लोग रो पड़ते है | इस कारण ये रूद्र कहलाते हैं | ये ग्यारह शरीर का आधार होने से देव हैं |
🌹🌹 *प्राण और उपप्राण*🌹🌹
पाँच प्राण हैं -- प्राण , उदान , समान , व्यान और अपान ।
पाँच उपप्राण हैं -- नाग , कूर्म , कृकल , देवदत्त और धनञ्जय ।
🌹🌹उपयोग के देव🌹🌹
इन तैंतीस कोटि देवों में केवल जीवात्मा चेतन है । यह अन्यों का उपयोग करता है और स्वयं भी अन्य जीवात्माओं के उपयोग में आता है ।
जैसे - गाय दूध देकर , भेड़ ऊन देकर , कुत्ता रखवाली करके और बैल हल खींचकर उपयोग में आते हैं ।
मनुष्य सेवक , पाचक , सैनिक , वैद्य आदि बनकर उपयोग में आता है और कृषक , व्यापारी , उपभोक्ता , स्वामी , राजा आदि बनकर अन्यों से उपयोग लेता है ।
जीवात्मा के अतिरिक्त शेष बत्तीस देव 'जड़' हैं और 'उपयोग के देव' कहलाते है । ये सदैव चेतन के उपयोग में आते हैं और जड़ होने के कारण स्वयं किसी का उपयोग नहीं कर सकते ।
🌹🌹व्यवहार के देव🌹🌹
माता , पिता , आचार्य , अतिथि और पति-पत्नी से संसार के व्यवहार सिद्ध होते हैं । इसलिए ये पाँचों 'व्यवहार के देव' कहलाते हैं ।
तैत्तिरीय उपनिषद ( 1-11- 2 ) के अनुसार --
" मातृदेवो भव , पितृदेवो भव , आचार्यदेवो भव , अतिथिदेवो भव "
अर्थात माता , पिता , आचार्य और कुछ व्यक्ति अतिथि बन जाते हैं । इस प्रकार तो सभी मनुष्य देव हो गये ! नहीं , देव-कोटि इतनी सामान्य नहीं अपितु बहुत विशेष है । सम्बन्ध मात्र से देव-कोटि प्राप्त नहीं होती ।
एक पिता जब जेब काटता है तब जेब काटते समय वह देव नहीं होता । एक स्त्री जब अपने पुत्र से पक्षपात करते हुए किसी अन्य से विवाद करती है तब माता होते हुए भी वह देव-कोटि में नहीं आती । वास्तव में इनमे जितना-जितना गुण , अच्छापन , भलापन , बड़प्पन , देने का शुद्ध भाव और उच्चता है , उतना ही देवपन है । देवपन के समय ही ये पूजनीय हैं ।
🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹
🌹🌹सबका इष्टदेव🌹🌹
ऊपर वर्णित तैंतीस देवों में आंशिक या सीमित देवपन है । इनसे सुख मिलता है किन्तु दुःख भी मिल सकता है ।
अग्नि देव है किन्तु भड़क जाए , अतिथि देव है किन्तु शत्रु बन जाय , राजा देव है किन्तु कुपित हो जाय तो दुखदायी हो जाता है ।
इस कारण ये सदुपयोग और सत्कार की मर्यादाओं से बँधे हैं । सूर्य-चन्द्र और नदी-पर्वतों का सदुपयोग करना मर्यादा है ।
माता , पिता , आचार्य और अतिथियों की सेवा करना धर्म है ।
पूर्वज महापुरुषों का अनुसरण , संविधान का पालन और देश की रक्षा करना सब मनुष्यों का कर्तव्य है ।
किन्तु इनमे से कोई उपासना का देव नहीं है ।
उपासना का देव तो केवल परमात्मा है ।
महर्षि दयानन्द ( ऋग्वेदादिभाष्यभूमिका , वेदविषय विचारः ) के अनुसार --
" परमेश्वर एवेष्टदेवोsस्ति "
अर्थात परमेश्वर ही सब मनुष्यों का इष्टदेव है ।
जो लोग भिन्न-भिन्न देवताओं को पूजते हैं वे कल्याण का वृथा यत्न करते हैं ।
ईश्वर के अतिरिक्त कभी कोई किसी का उपास्य देव नहीं हो सकता । उसकी उपासना में ही सबका कल्याण है ।
🌹🌹 *एकदेव महादेव*🌹🌹
तैंतीस या बहुत से देव बताना तो 'देव' शब्द की व्याख्या एवं इसका विस्तृत अर्थ समझाने के लिए है ।
किसी विषय को ठीक से समझने-समझाने के लिए उसकी गहराई , विस्तार , सीमा , शंका एवं समाधान की आवश्यकता होती है ।
इसी पुनीत उद्देश्य से वेद एवं उपनिषद में यह विषय दर्शनीय है ।
इस ज्ञान का फल यह है कि उपासक का ईश्वर में विश्वास दृढ़ होता है ।
इस सृष्टि का सब कालों एवं परिस्थितियों में पूर्णतम देव तो एक ही है और वह है परमात्मा । वही पूर्णमहान होने से महादेव है ।
उसी की उपासना करना मनुष्य का धर्म है ।
उसी सर्वशक्तिमान सर्वेश्वर सर्वव्यापक महान ईश्वर के कल्याणकारी महादेव को मेरा कोटि कोटि नमन है।
ॐ नम: शम्भवाय च मयोभवाय च नम: शङ्कराय च मयस्कराय च नम: शिवाय च शिवतराय च ।।
शनिवार, 14 सितंबर 2024
आश्चर्य की बात मानव अस्तित्व का कोई शुभचिंतक नहीं है।
देवद्दादेश्यो द्रविणदानं याज्ञ:||
हमारी संस्था ज्ञान विज्ञान ब्रह्मज्ञान मुफ्त में अपने सभी कार्यक्रम समाज के और मानव जाती के कल्याणा के लिए करती है, कृपया वेदों के कार्य को आगे बढ़ाने के लिए और हमारे विद्यालय की मुलभुत गरीब असहाय बच्चों की शिक्षा के लिए उनके खाने कपड़े दवाईयों के लिए आवास के लिए सहयोग राशी का अवश्य दान करें, हमारे उत्साह को बढ़ाने के लिए क्योंकि यह कार्य बहुत परिश्रम का है, इसमें हम आपके सहयोग की जरूरत है। हमारी संस्था ज्ञान विज्ञान ब्रह्मज्ञान में जो महानुभाव अपनी पवित्र कमाई का दान करेगे उनको ५०% की छूट मीलेगी|
AC 7636017343 (Indian Bank)
IFSC Code IDIB000B789
A.C. 270410210000001-
IFSC-BKID0ARYAGB, Aryavarta Gramin Bank,
Nadini Jopa Mirzapur (U.P.) PIN- 231303
Founder of GVB the University of Veda - President - Manoj Pandey, Gyan Vigyan Brahmagyan
हमारी संस्था 80G and 12A free
गुरुवार, 12 सितंबर 2024
संगठन (ग्रुप
मेरा अगला जन्म मनुष्य के रूप में ही होना चाहिए आचार्य श्री, इसके लिए मुझे क्या करना पड़ेगा ? आज मुझे इसी पाप–पुण्य बारे कुछ प्रश्न पूछने हैं गुरुदेव ।
बुधवार, 11 सितंबर 2024
चौदह प्रकार के लोग जो मृततुल्य हैं।
मंगलवार, 10 सितंबर 2024
जगत् के प्रभु हैं कल्याणकारी जो भी काम किया तेरा नाम लिया ज़िदगी तेरे ही बल पे सारी ।।
-
अध्याय XX - पवन का प्रतिवाद < पिछला पुस्तक V - उपशम खंड (उपशम खंड) अगला > तर्क . पुण्य द्वारा पवन को अपने विभिन्न जन्मों और उनके दु...
-
अध्याय LXV - मनुष्यों की भूल पर राम का आश्चर्य < पिछला पुस्तक VI - निर्वाण प्रकरण भाग 1 (निर्वाण प्रकरण) अगला > तर्क: भिक्षुक का मा...
-
अध्याय LV - जीवात्मा या जीवतत्व पर व्याख्यान < पिछला पुस्तक VI - निर्वाण प्रकरण भाग 1 (निर्वाण प्रकरण) अगला > तर्क : - एकता और वास्...