Ad Code

✅GK Trick

 🔰 *राष्ट्रपति शासन* 🔰



❤️‍🔥 केंद्र सरकार ने एक अधिसूचना जारी कर नई सरकार के गठन से पहले जम्मू और कश्मीर से राष्ट्रपति शासन हटा लिया है।


❤️‍🔥 भारतीय संविधान का अनुच्छेद 356 भारत के राष्ट्रपति को केंद्रीय मंत्रिपरिषद की सलाह पर किसी राज्य में राष्ट्रपति शासन लागू करने की शक्ति देता है। इसमें राज्य सरकार की स्वायत्तता अस्थायी रूप से निलंबित कर दी जाती है और केंद्र सरकार राज्य के प्रशासन पर सीधा नियंत्रण रखती है। इसे राज्यपाल शासन, संवैधानिक आपातकाल या राज्य आपातकाल के रूप में भी जाना जाता है।


❤️‍🔥 शुरुआत में इसे छह महीने के लिए लगाया जाता है, जिसे तीन साल तक बढ़ाया जा सकता है। राष्ट्रपति द्वारा किसी भी समय राष्ट्रपति शासन को हटाया जा सकता है और इसके लिए संसद की मंजूरी की आवश्यकता नहीं होती है, जबकि इस लागू करने के लिए संसदीय अनुमोदन आवश्यक है।


❤️‍🔥 राष्ट्रपति शासन की घोषणा को संसद के दोनों सदनों में इसके जारी होने के दो महीने के भीतर अनुमोदित किया जाना चाहिए। अनुमोदन साधारण बहुमत से होता है।


*🔰 Most important Questions.🔰* 


❤️‍🔥भारतीय संविधान का सबसे बड़ा स्रोत क्या है

 *Ans -1935 का भारत शासन अधिनियम* 


❤️‍🔥 पंचायती राज संस्थाओं को संवैधानिक मान्यता हेतु किस समिति ने सिफारिश की थी

 *Ans- लक्ष्मी मल्ल सिंघवी* 


❤️‍🔥 1935 के अधिनियम को किसने दासता का अधिकार पत्र कहा

 *Ans -पंडित जवाहरलाल नेहरू* 


❤️‍🔥 संविधान सभा के संवैधानिक सलाहकार कौन थे

 *Ans- सर बी.एन राव* 


❤️‍🔥 विधि दिवस कब मनाया जाता है

 *Ans -26 नवंबर* 


❤️‍🔥 मंत्रिमंडल शब्द का उल्लेख किस अनुच्छेद में है

 *Ans -अनुच्छेद 352* 


❤️‍🔥 प्रथम बार राष्ट्रीय ध्वज कब फहराया गया था? 

 *Ans. 26 जनवरी 1930* 


❤️‍🔥 शिक्षक संस्थानों में धार्मिक शिक्षा का प्रतिबंध किस अनुच्छेद के तहत लगाया गया

 *Ans- अनुच्छेद 28* 


❤️‍🔥 कांग्रेस के किस अधिवेशन में पूर्ण स्वराज की घोषणा हुई?

 *Ans. लाहौर 1929* 


❤️‍🔥 मतदाता की आयु 21 वर्ष से घटाकर 18 वर्ष किस संविधान संशोधन द्वारा की गई- 

 *Ans. 61 संविधान संशोधन1989* 


❤️‍🔥 डॉक्टर भीमराव अंबेडकर किस प्रदेश से संविधान सभा में सदस्य थे

 *Ans -मुंबई* 


❤️‍🔥 राष्ट्रीय ध्वज की डिजाइन किसने तैयार की थी

 *Ans – पिंगली वेंकैया* 


❤️‍🔥 आधुनिक भारत का मनु किसे कहा जाता है

 *Ans- डॉक्टर भीमराव अंबेडकर* 


❤️‍🔥 दोनों सदनों की संयुक्त बैठक को बुला सकता है

 *Ans -राष्ट्रपति* 


❤️‍🔥 शोषण के विरुद्ध अधिकार किस अनुच्छेद के अंतर्गत आता है

 *Ans -अनुच्छेद 23- 24* 


❤️‍🔥 मौलिक अधिकार किस देश के संविधान से लिए गए हैं

 *Ans -अमेरिका* 


❤️‍🔥 किस संविधान संशोधन द्वारा दिल्ली को राष्ट्रीय राजधानी का दर्जा दिया गया

 *Ans -69 वें संविधान संशोधन द्वारा*



Post a Comment

0 Comments

Ad Code