Ad Code

कोशिका से संबंधित महत्पूर्ण जानकारी [ Railway]* 🔰

 🔰 *कोशिका से संबंधित महत्पूर्ण जानकारी [ Railway]* 🔰



✓कोशिका का सबसे पहले पता *रॉबर्ट हुक* ने *1665* में लगाया था।

 इन्होंने कोशिका को *कार्क* की *पतली काट* में *अनगढ़ सूक्ष्मदर्शी* की सहायता से देखा। 


✓ *ल्यूवेनहक (1674)* ने सबसे पहले उन्नत सूक्ष्मदर्शी से तालाब के जल में स्वतंत्र रूप से जीवित कोशिकाओं का पता लगाया। 


✓ *रॉबर्ट ब्राउन* ने 1831 में कोशिका में *केंद्रक* का पता लगाया। 


✓ *जे. ई. पुरोकंज* ने 1839 में कोशिका में स्थित तरल *जैविक पदार्थ को जीवद्रव्य* का नाम दिया। 


✓दो जीव वैज्ञानिक *एम. स्लीडन (1838)* तथा *टी. स्वान (1839)* ने *कोशिका सिद्धांत* के विषय में बताया।


 इस सिद्धांत के अनुसार सभी पौधे तथा जंतु , *कोशिकाओं* से बने हैं और वे *जीवन की मूलभूत इकाई* हैं।


✓ *विरचो* (1855) ने *कोशिका सिद्धांत* को और आगे बढ़ाया। 

उन्होंने बताया कि सभी *कोशिकाएँ पूर्ववर्ती कोशिकाओं* से बनती हैं।


✓ 1940 में *इलेक्ट्रॉन सूक्ष्मदर्शी* की खोज के बाद *कोशिका की जटिल संरचना* तथा बहुत से *अंगकों को समझना* संभव हो सका।


 ```पोस्ट पसंद आए तो react ❤️ शेयर जरूर करें```

Post a Comment

0 Comments

Ad Code