इंडोनेशिया का एक द्वीप है जिसका नाम है सुमात्रा

इंडोनेशिया का एक द्वीप है जिसका नाम है सुमात्रा। ये द्वीप प्राकृतिक संपदा से भरपूर है। यहां विभिन्न प्रकार की वनस्पतियां और जीव-जंतु पाए जाते हैं। इसी द्वीप पर अब वैज्ञानिकों को दुनिया का सबसे बड़ा खिला हुआ फूल मिला है। कई वैज्ञानिकों का दावा है कि ये फूल अब से पहले किसी ने नहीं देखा था। रैफलेसिया नाम का ये फूल 4 वर्ग फीट में फैला हुआ है। Rafflesia के फूलों में ये अब तक का सबसे विशाल फूल है। 

पहले कौन सा था दुनिया का सबसे विशाल खिला हुआ फूल? 

इसी जंगल में पहले भी एक बेहद विशाल रेफलीसिया फूल पाया गया था। ये 2017 की बात है। वो फूल पूरे तीन फीट का था और उसका वज़न 12 किलो था। उस वक्त तक वो ही सबसे विशाल खिला हुआ फूल देखा गया था। वैज्ञानिक बताते हैं कि इस फूल से काफी ज़्यादा दुर्गंध आती है। साथ ही वैज्ञानिकों ने ये भी बताया कि ये एक परीजीवी पौधे पर उगता है।

क्यों कहा जाता है इसे लाशों का फूल?

दिखने में ये फूल बहुत हद तक सूरजमुखी के फूल से मिलता-जुलता है। लेकिन इसका रंग सूरजमुखी से अलग होता है। इसका रंग आसमानी, केसरिया और सफेद होता है। इस फूल से आने वाली बेतहाशा व असहनीय बदबू के चलते इस द्वीप पर रहने वाले लोग इसे लाशों का फूल भी कहते हैं।

कैसे करता है शिकार?

रेफलीसिया के इस फूल में ना तो कोई जड़ होती है और ना ही कोई पत्ती होती है। दूसरे पौधों से ये फूल अपने लिए भोजन और पानी का जुगाड़ करता है। इस पौधे की पुष्पनाल से बेहद तेज़ दुर्गंध आती है। काफी हद तक इसकी पुष्पनाल किसी प्याली के जैसी दिखाई देती है। पुष्पनाल से उठती अपनी दुर्गंध से ये कीट-पतंगों को अपनी ओर आकर्षित करता है और फिर जैसे ही कीट-पतंगे इस फूल में घुसते हैं वो मारे जाते हैं।

कब खिलता है ये फूल?

साल के कुछ ही महीने ऐसे होते हैं जिनमें ये फूल खिलता है। अक्टूबर में ये फूल खिलना शुरू होता है और मार्च तक पूरी तरह से खिल जाता है। हालांकि इस फूल की उम्र ज़्यादा नहीं होती है। खिलने के कुछ ही दिनों बाद ये फूल नष्ट भी हो जाता है। #worldsbiggestflower #rafflesiaflower

एक टिप्पणी भेजें

If you have any Misunderstanding Please let me know

और नया पुराने