जीवन का उद्देश्य

दुःखजन्मप्रवृत्तिदोषमिथ्याज्ञानानामुत्तरोत्तरापाये तदनन्तरापायादपवर्गः II1/1/2 न्यायदर्शन अर्थ : तत्वज्ञान से मिथ्या ज्ञान का नाश हो जाता है और मिथ्या ज्ञान के नाश से राग द्वेषादि दोषों का नाश हो जाता है, दोषों के नाश से प्रवृत्ति का नाश हो जाता है। प्रवृत्ति के नाश होने से कर्म बन्द हो जाते हैं। कर्म के न होने से प्रारम्भ का बनना बन्द हो जाता है, प्रारम्भ के न होने से जन्म-मरण नहीं होते और जन्म मरण ही न हुए तो दुःख-सुख किस प्रकार हो सकता है। क्योंकि दुःख तब ही तक रह सकता है जब तक मन है। और मन में जब तक राग-द्वेष रहते हैं तब तक ही सम्पूर्ण काम चलते रहते हैं। क्योंकि जिन अवस्थाओं में मन हीन विद्यमान हो उनमें दुःख सुख हो ही नहीं सकते । क्योंकि दुःख के रहने का स्थान मन है। मन जिस वस्तु को आत्मा के अनुकूल समझता है उसके प्राप्त करने की इच्छा करता है। इसी का नाम राग है। यदि वह जिस वस्तु से प्यार करता है यदि मिल जाती है तो वह सुख मानता है। यदि नहीं मिलती तो दुःख मानता है। जिस वस्तु की मन इच्छा करता है उसके प्राप्त करने के लिए दो प्रकार के कर्म होते हैं। या तो हिंसा व चोरी करता है या दूसरों का उपकार व दान आदि सुकर्म करता है। सुकर्म का फल सुख और दुष्कर्मों का फल दुःख होता है परन्तु जब तक दुःख सुख दोनों का भोग न हो तब तक मनुष्य शरीर नहीं मिल सकता !

कुल पेज दृश्य

About Us

About Us
Gyan Vigyan Brhamgyan (GVB the university of veda)

यह ब्लॉग खोजें

MK PANDEY PRESIDNT OF GVB

MK PANDEY PRESIDNT OF GVB

Contribute

Contribute
We are working for give knowledge, science, spiritulity, to everyone.

Ad Code

न्यायदर्शन गौतम मुनी कृत हिन्दी भाष्य स्वामी दर्शनानंद सरस्वती पंचम अध्याय प्रथम आह्निक



सूत्र :साधर्म्यवैधर्म्योत्कर्षापकर्षवर्ण्यावर्ण्यविकल्पसाध्यप्राप्त्यप्राप्तिप्रसङ्गप्रतिदृष्टान्तानुत्पत्तिसंशयप्रकरणहेत्वर्थापत्त्यविशेषोपपत्त्युपलब्ध्यनुपलब्धिनित्यानित्यकार्यसमाः II5/1/1

सूत्र संख्या :1


अर्थ : अथ पञ्चमाध्याये प्रथमान्हिकम् पहले अध्याय में दिखला चुके हैं कि साधर्म्य और वैधर्म्य भेद से अनेक प्रकार की जाति होती हैं, जिनका सविस्तार वर्णन इस अध्याय में किया जाता है। जातियों के निम्नलिखित 24 भेद हैं:- 1) साधर्म्यसम (2) वैधर्म्यसम (3) उत्कर्षसम (4) आकर्षसम (5) बण्र्यसम (6) अवण्र्यसम (7) विकल्पसम (8) साध्यसम (9) प्राप्तिसम (10) अप्राप्तिसम (11) प्रसड्डसम (12) प्रतिदृष्टान्तसम (13) अनुत्पत्तिसम (14) संशयसम (15) प्रकरणसम (16) हेतुसम (17) अर्थापत्तिसम (18) अविशेषसम (19) उपपत्तिसम (20) उपलब्धिसम (21) अनुपलब्धिसम (22) नित्यसम (23) अनित्यसम (24) कायसम। ये 24 जातिभेद हैं अर्थात् एक प्रकार के दोष हैं जो विपक्ष के खण्डन में दिए जाते है। जो कि ये साधम्र्यादि का ममता से उत्पन्न होते हैं, इसलिए इन सबके अन्त में ’सम’ शब्द दिया गया है। इनका लक्षण आगे क्रमशः सूत्रकार ही करते है। प्रथम साधम्यसम और वैधर्म्यसम का लक्षण:-


सूत्र :साधर्म्यवैधर्म्याभ्यामुपसंहारे तद्धर्मविपर्ययोपपत्तेः साधर्म्य-वैधर्म्यसमौ II5/1/2

सूत्र संख्या :2


अर्थ : जब साधर्म्य से साध्य में विपरीत धर्म देखा जावे, तब साधर्म्य से ही साध्य का खण्डन हो जाता हैं, इसको साधर्म्यसम दोष कहते हैं। जैसे किसी ने कहा कि जैसे घटादि उत्पत्तिमान होने से कार्य हैं, ऐसे ही शब्द भी उत्पत्तिधर्मक होने से कार्य है। अतएव अनित्य है। इस पर दूसरा कहता हैं, जैसे आकाश निरवयव होने से नित्य है वैसे ही शब्द भी निरवयव होने से नित्य है। परन्तु ये दोनों दुष्ट हेतु हैं, क्योंकि कार्य के साथ किसी गुण के मिलने से अनित्य होना और कारण के साथ किसी गुण का साधर्म्य होने से नित्य होना साध्य के निर्णय में पर्याप्त नहीं, इसके लिए किसी अन्य हेतु की आवश्यकता हैं। तात्पर्य यह कि दो पदार्थों में किसी एक धर्म के मिलने से जो समता का प्रतिपादन करना हैं, उसको साधर्म्य सम दोष कहते है: ऐसे ही वैधर्म्यसम में दो पदार्थों के विरुद्ध धर्मों को लेकर उनकी विषमता का प्रतिपादन किया जाता है। जैसे कोई कहे कि आकाश के विरुद्ध उत्पत्ति धर्मक होने से शब्द अनित्य है। इस पर दूसरा कहे कि नित्य आकाश के समान सावयव न होने से शब्द नित्य है और घटादि कार्यों से निरवयव होने के कारण शब्द विलक्षण है। यहां भी कोई विशेष हेतु नहीं क्योंकि शब्द में दोनों धर्म हैं, वह अनित्य घटादि के समान उत्पन्न होने वाला भी है और नित्य आकाश के सदृश निरवयव भी है। वाद करने वाले दोनों पक्ष इससे अपना-अपना प्रयोजन निकाल सकते है। इसलिए ये दोनों निर्णय के प्रतियोगी साधर्म्यसम और वैधर्म्यसम दोष कहलाते हैं, सारांश यह कि दो पदार्थ परस्पर किसी एक धर्म के मिलने से एक जैसे नहीं हो जाते और नहीं किसी एक धर्म के न मिलने से वे आपस में एक-दूसरे के प्रतिद्वन्द्वी हो जाते है। इसको पुष्टि करते हैं:-


सूत्र :गोत्वाद्गोसिद्धिवत्तत्सिद्धिः II5/1/3

सूत्र संख्या :3


अर्थ : केवल एक धर्म के साधर्म्य या वैधर्म्य से जो साध्य को सिद्ध किया जाता है, उसमें अव्यवस्था दोष भी होता है। अतएव प्रत्येक पदार्थ की सिद्धि उसके सामान्य धर्म से होती है। जैसे गौ पदार्थ की सिद्धि में गोत्व जाति और गवाकति ही मुख्य कारण हैं न कि पुच्छ और विषाणादि, क्योंकि इनकी अतिव्याप्ति महिषादि में भी होती है। अब उत्कर्षसम, अपकर्षसम, वण्र्यसम, विकल्पसम और साध्यसम का लक्षण कहते हैं:-


सूत्र :साध्यदृष्टान्तयोर्धर्मविकल्पा-दुभयसाध्यत्वाच्चोत्कर्षापकर्षवर्ण्यावर्ण्यविकल्पसाध्यसमाः II5/1/4

सूत्र संख्या :4


अर्थ : साध्य और दृष्टान्त के धर्म भेद से दोनों तरह सिद्ध होने वाले उत्कर्षसमादि 6 दोष होते हैं। जहां अविद्यमान धर्म के साथ तुलना करके साध्य को वर्णन किया जावे, उसे उत्कर्षसम कहते है। जैसे किसी ने कहा कि घट के सदृश उत्पन्न होने से शब्द भी अनित्य हैं, इसके उत्तर में दूसरा कहता है कि अनित्य होना और उत्पत्ति धर्मक होना ये दोनों धर्म रूपवान् पदार्थ में होते हैं, जब शब्द उत्पत्तिधर्मक और अनित्य वादी को परास्त करने के लिए उसकी अधिक कल्पना कर ली गई, इसी को उत्कर्षसम कहते है।

व्याख्या :जहां विद्यमान धर्म को साध्य से पृथक करके वर्णन किया जावे उसे अपकर्षसम कहते है। जैसे किसी ने कहा कि रूपरहित आकाश कार्य और अनित्य नहीं, इसलिए शब्द भी रूपरहित होने से कार्य और अनित्य नहीं। यहां शब्द में उत्पत्ति का धर्म था, उसको रूपरहित होने से पृथक किया गया। जो साध्य और उसका हेतु वर्णन करने योग्य है, वह वएर्यसम और जो वर्णन करने योग्य नहीं, वह अवएर्यसम कहलाते हैं, वस्तु में कौन सा धर्म वर्णनीय है और कौन सा अवर्णनीय,यह बुद्धि से जाना जाता है, इसलिए इनके दृष्टान्त नहीं दिये। जो धर्म वस्तु को सिद्ध करने वाला है, दृष्टान्त में उनके विकल्प से साध्य को सन्दिग्ध बनाना विकल्पसम दोष कहलाता है। जैसे कहा जावे कि कियावान् वस्तु कोई भारी होता है जैसे लोहा कोई हलका होता हैं, जैसे वायु। ऐसे ही कियावान् कोई परिच्छिन्न हो सकता हैं, जैसे ढेला और कोई विभु हो सकता हैं, जैसे आत्मा। इसको विकल्पसम कहते हैं। साध्य में दृष्टान्त के एक धर्म मिलने पर सब धर्मों का साम्य मान लेना साध्यसम दोष कहलाता हैं। जैसे कोई कहे कि यदि ढेला कियावान् हैं तो आत्मा भी कियावान् है। यदि आत्मा साध्य है तो ढेला भी साध्य हैं, इत्यादि दोनो एक से है। अब उक्त आक्षेपों का समाधान करते हैं:-


सूत्र :किंचित्सा-धर्म्यादुपसंहारसिद्धेर्वैधर्म्यादप्रतिषेधः II5/1/5

सूत्र संख्या :5


अर्थ : जहां कुछ साधर्म्य होता है, वहीं साध्य की सिद्धि होती है, उसमें किसी धर्म के विरुद्ध होने से उसका खण्डन नहीं होता। सम्बन्ध सहित किसी धर्म के मिल जाने से उपमान सिद्ध होता है। जैसे यह दृष्टान्त देना कि गौ के सदृश नील गाय होती है, जिस धर्म में गौ और नील गाय का सादृश्य है, उसी धर्म के मिलने से दृष्टान्त की उपयोगिता सिद्ध होती है। विरुद्ध धर्म के भेद से समान धर्म की एकता का खण्डन नहीं होता। तात्पर्य यह है कि जिन अंशों में गौ और नील गाय में साधर्म्य हैं, वह विरुद्ध अंशों के वैधर्म्य से खण्डित नहीं होता। दृष्टान्त में दाष्र्टान्त का कोई एक धर्म मिलना चाहिए, यह आवश्यक नहीं कि इनके सारे धर्म ही आपस में मिलें। अतएव उत्कर्षसमादि दोषों से वैधर्म्य को लेकर साध्य का खण्डन करना ठीक नहीं। इस पर एक हेतु और देते हैं:-


सूत्र :साध्यातिदेशाच्च दृष्टान्तोपपत्तेः II5/1/6

सूत्र संख्या :6


अर्थ : दृष्टान्त में साध्य का एक धर्म मिलना चाहिए, सब धर्मों के मिलने की कोई आवश्यकता नहीं। यदि सब धर्म मिल जायें तो साध्य में और दृष्टान्त में भेद ही क्या रहा, भेद न रहने से वह फिर साध्य को क्या सिद्ध करेगा ? अतएव साध्यसम प्रतिषेध अयुक्त है। अब प्रतिसम और अप्रतिसम का लक्षण कहते हैं:-


सूत्र :प्राप्य साध्यमप्राप्य वा हेतोः प्राप्त्याविशिष्टत्वादप्राप्त्यासाधकत्वाच्च प्रा-प्त्यप्राप्तिसमौ II5/1/7

सूत्र संख्या :7


अर्थ : हेतु साध्य से मिलकर उसको सिद्ध करता है अथवा बिना मिले ? यदि मिलकर सिद्ध करता है तो दोनों में किसी एक की विशेषता न होने से कौन सिद्ध करता है और कौन सिद्ध होता है इसकी कुछ व्यवस्था न रहेगी। अर्थात् मिलने से उनमें साध्य-साधक-भाव नहीं रह सकता। यदि बिना मिले हेतु का साध्य को सिद्ध करना मानोगे तो भी साध्य की सिद्धि न हो सकेगी। क्योंकि दीपक उसी वस्तु को सिद्ध करता है, जिस पर उसका प्रकाश पड़ता है और जिस वस्तु से उसके प्रकाश का मेल नहीं होता, उसको सिद्ध नहीं करता। अतएव प्राप्ति से प्राप्तिसम और अप्राप्ति से अप्राप्तिसम दोष उत्पन्न होते हैं। इसका उत्तर देते हैं:-


सूत्र :घटादिनिष्पत्तिदर्शनात्पीडने चाव्यभिचारादप्रतिषेधः II5/1/8

सूत्र संख्या :8


अर्थ : उक्त दोनों प्रकार के खण्डन ठीक नहीं, क्योंकि कहीं हेतु की प्राप्ति से और कहीं अप्राप्ति से भी साध्य की सिद्धि प्रत्यक्ष देखने में आती हैं। घटादि कुम्हार, चाक और मिट्टी के मिलने से सिद्ध होते है। अभिचार (साजिस) आदि बिना मिले ही गुप्त रीति पर अपना प्रभाव दिखलाते हैं। इसलिए प्राप्तिसम और अप्राप्तिसम प्रतिषेध अयुक्त है। अब प्रसगंसम और प्रतिदृष्टांतसम का लक्षण कहते हैं:-


सूत्र :दृष्टान्तस्य कारणानपदेशात्प्रत्यवस्थानाच्च प्रतिदृष्टान्तेन प्रसङ्गप्रतिदृष्टान्तसमौ प्रदीपोपादानप्रसङ्गविनिवृत्तिवत्तद्विनिवृत्तिः II5/1/9

सूत्र संख्या :9


अर्थ : कारण का कारण और दृष्टांत का दृष्टांत नहीं होता, जब कारण के कारण या दृष्टांत के दृष्टांत की जिज्ञासा की जाती है, तब फिर उनके कारण और दृष्टांत का भी प्रंसग उत्पन्न होता है, इसी को प्रसंगसम दोष कहते है। और प्रत्येक दृष्टांत में इस दोष की सम्भावना करना प्रतिदृष्टांतसम दोष कहलाता है। जैसे कहा जावे कि कियावान् होने से वायु चलता है इस पर प्रतिवादी कहे कि वायु कियावान क्यों है ? यह प्रसंगसम का उदाहरण है। दूसरे प्रतिदृष्टांतसम का उदाहरण यह है। यदि घट के दृष्टांत से शब्द अनित्य है तो आकाश के दृष्टांत से नित्य है। अब प्रसंगसम को खण्डन करते हैं:-


सूत्र :प्रदीपादानप्रसंग निवृत्तिवाटद्विनिवृत्ति II5/1/10

सूत्र संख्या :10


अर्थ : जैसे अन्धकार में रक्खे हुए पदार्थों को जानने के लिए दीपक जलाया जाता है किन्तु दीपक को जानने के लिए दूसरा दीपक नहीं जलाया जाता। ऐसे ही जिस हेतु या दृष्टांत से साध्य को सिद्ध किया जाता है, उस हेतु या दृष्टांत की सिद्धि के लिए अन्य हेतु या दृष्टांत की आवश्यकता नहीं होती। क्योंकि जिसको लौकिक व परीक्षक सामान्य रूप से समझ सके, वह दृष्टांत कहलाता है। बस जैसे दीपक की सिद्धि के लिए अन्य दृष्टांत की आवश्यकता नहीं। अब प्रतिदृष्टांन्तसम का खण्डन करते हैं:-

सूत्र :प्रतिदृष्टान्तहेतुत्वे च नाहेतु-र्दृष्टान्तः II5/1/11

सूत्र संख्या :11


अर्थ : दृष्टांत के खण्डन में प्रतिदृष्टांत दिया जाता है, जब दृष्टांत से साध्य की सिद्धि नहीं होतीं तो प्रतिदृष्टान्त से उसका खण्डन क्योंकर हो सकता है ? और प्रतिदृष्टांत की सिद्धि में प्रतिवादी ने कोई विशेष हेतु भी नहीं दिया, यदि प्रतिदृष्टान्त को हेतु माना जावे तो फिर दृष्टान्त ने क्या अपराध किया हैं जो उसको हेतु न माना जावे। अब अनुत्पत्तिसम का लक्षण कहते हैं:-


सूत्र :प्रागुत्पत्तेः कारणाभावादनुत्पत्तिसमः II5/1/12

सूत्र संख्या :12


अर्थ : अनुत्पत्ति से खण्डन करना अनुत्पत्तिसम दोष कहलाता है। जैसे प्रयत्न के पश्चात् उत्पन्न होने से घट के समान शब्द भी अनित्य हैं, ऐसा कहने पर प्रतिवादी को यह दोष देना कि उत्पत्ति से पहले अनुत्पन्न शब्द में प्रयत्न के पश्चात् होने वाला धर्म अनित्यता का कारण ही नहीं हो सकता, इससे शब्द का नित्य होना सिद्ध है। इस प्रकार अनुत्पत्ति के दृष्टांत से उत्पत्ति का खण्डन करना अनुत्पत्तिसम दोष कहलाता है। अब इसका उत्तर देते हैं:-


सूत्र :तथाभावादुत्पन्नस्य कारणोपपत्तेर्न कारणप्रतिषेधः II5/1/13

सूत्र संख्या :13


अर्थ : उत्पत्ति से पहले शब्द का अभाव है क्योंकि उत्पन्न होकर ही शब्द कहलाता हैं, उत्पत्ति से पूर्व जब शब्द ही नहीं हैं, तब अनुत्पत्ति को कारण मानकर उत्पत्ति का खण्डन करना ठीक नहीं। प्रयत्न की आवश्यकता (जो अनित्यता का हेतु है) शब्द की उत्पत्ति से ही सम्बन्ध आवश्यकता रखता हैं। तात्पर्य यह कि जब कार्य ही मौजूद नहीं हैं, तो उसके कारण का खण्डन कैसा ? कार्य की विद्यमानता में ही उसके कारण का खण्डन या मण्डन किया जा सकता है। अतएव अनुत्पत्तिसम दोष अनुत्पन्न है। अब संशयसम का लक्षण कहते हैं:-


सूत्र :सामान्यदृष्टान्तयोरैन्द्रियकत्वे समाने नि-त्यानित्यसाधर्म्यात् संशयसमः II5/1/14

सूत्र संख्या :14


अर्थ : संशय को हेतु मानकर जिसका खण्डन किया जाय, उसको संशयसम कहते है। जैसे यह कहने पर कि घटादि अनित्य कार्यों के सदृश किया से उत्पन्न होने के कारण शब्द अनित्य है। प्रतिवादी यह दूषण दे कि सामान्य गौ जाति में और घटादि कार्य में इन्द्रिय गोचर होना धर्म बराबर है अर्थात् जैसे गोत्व जाति इन्द्रिय से, ग्रहण की जाती हैं, वैसे ही घटादि कार्य भी। घटादि के समान इन्द्रियग्राह्य होने पर भी सामान्य जाति नित्य हैं। इसलिए घटादि के दृष्टान्त से और कार्यत्व के हेतु से शब्द को अनित्य कहना सन्दिग्ध हैं। क्योंकि नित्य अनित्य के साधर्म्य से संशय उत्पन्न होता है। इसी को संशयसम प्रतिषेध कहते हैं। अब इसका खण्डन करते हैं:-


सूत्र :साधर्म्यात्संशये न संशयो वैधर्म्या-दुभयथा वा संशयेऽत्यन्तसंशयप्रसङ्गो नित्यत्वानभ्युपगमाच्च सामान्यस्या-प्रतिषेधः II5/1/15

सूत्र संख्या :15


अर्थ : साधर्म्य से संशय होता हैं, जैसे स्थाणु और पुरुष में साधर्म्य होने से संशय उत्पन्न होता है, परन्तु वैधर्म्य से जब उनके विशेष धर्मों का भेद मालूम होता हैं, तब संशय निवृत्त हो जाता है। ऐसे ही किया जो शब्द का कारण है, उससे उत्पन्न हुए कार्य शब्द के अनित्य होने में वैधर्म्य के कारण ही जो सामान्य जाति से उसका है, सन्देह उत्पन्न नहीं होता। यदि वैधर्म्य के होने पर भी सन्देह माना जावे तो फिर सन्देह की कोई सीमा न रहेगी। अतएव शब्द के विशेष धर्म का ज्ञान होने से नित्यत्व की आशंका न रहेगी। क्योंकि जब तक स्थाणु और पुरुष के साधर्म्य का ज्ञान हैं, तभी संशय है, जहां इनके वैधर्म्य का ज्ञान हुआ, फिर संशय रह नहीं सकता। अतएव संशयसम प्रतिषेध अयुक्त है। अब प्रकरणसम का लक्षण कहते हैं:-


सूत्र :उभयसाधर्म्यात्प्रक्रियासिद्धेः प्रकरणसमः II5/1/16

सूत्र संख्या :16


अर्थ : दोनों पक्ष की प्रवृत्ति को प्रकिया कहते हैं और वह नित्य और अनित्य के साधर्म्य से उत्पन्न होती है। जैसे किसी ने कहा कि अनित्य घटादि कार्य के सदृश होने से शब्द भी अनित्य है, इस पर प्रतिवादी ने कहा कि नित्य आकाश के सदृश आकृति और शरीर रहित होने से शब्द नित्य है। अर्थात् एक पक्ष अनित्य घट के साधर्म्य से शब्द को अनित्य सिद्ध करता है। दूसरा उसी को नित्य आकाश के साधर्म्य से नित्य सिद्ध करता है। इसी को प्रकरणसम दोष कहते हैं। अब इसका खण्डन करते हैं:-


सूत्र :प्रतिपक्षात्प्र-करणसिद्धेः प्रतिषेधानुपपत्तिः प्रतिपक्षोपपत्तेः II5/1/17

सूत्र संख्या :17


अर्थ : दोनों के साधर्म्य से प्रकिया की सिद्धि होने में दोनों में से एक ही पक्ष सिद्ध होगा, दोनों तो सिद्ध हो ही नहीं सकते। दोनों में से जो सच्चा पक्ष हैं, उसका खण्डन प्रकरणसम नहीं कर सकता। क्योंकि जब तक अनुसंधान से तत्व का अवधारण नहीं होता तभी तक प्रकिया रहती है, तत्व का निश्चय हो जाने पर फिर प्रकिया नहीं रहती। इसलिए प्रकरणसम दोष अयुक्त है।

व्याख्या :प्रश्न - यह कहना कि दोनों पक्षों में से एक ही पक्ष सत्य होगा, ठीक नहीं मालूम होता। सम्भव है कि दोनों पक्ष सच्चे हों। यदि कहो कि दोनों का सत्य होना असम्भव है, क्योंकि सत्य एक ही होता हैं तो दोनों का मिथ्या होना तो सम्भव है। क्योंकि मिथ्या अनेक हो सकते हैं ? उत्तर - यह नियम अविरुद्ध पक्षों में है, जहां परस्पर विरुद्ध दो पक्ष हों अर्थात् एक कहता है कि आत्मा नित्य है और दूसरा कहता है कि आत्मा अनित्य है तो यहां एक ही पक्ष सत्य होगा। या तो आत्मा का नित्य होना या अनित्य होना। यह नहीं हो सकता कि आत्मा नित्य भी हो और अनित्य भी। अब अहेतुसम का लक्षण कहते हैं:-


सूत्र :त्रैकाल्यानुपपत्तेर्हेतो-रहेतुसमः II5/1/18

सूत्र संख्या :18


अर्थ : हेतु जो साध्य को सिद्ध करने वाला है, तीनों काल में उसकी सिद्धि नहीं हो सकती। क्योंकि यदि यह मानें कि हेतु साध्य से पहले वर्तमान था तो जब साध्य ही न था, तो वह हेतु किसका था और किसको सिद्ध करता था। यदि हेतु को साध्य के पश्चात् माना जावे तो हेतु के अभाव में यह साध्य किसका था, जिससे उसको साध्य कहा जावे। और यदि दोनों का एक साथ होना माना जावे, तो कौन साध्य हैं और कौन हेतु ? इसका निर्णय किस प्रकार होगा ? इसलिए हेतु की तीनों काल में असिद्धि होने से अहेतुसम दोष उत्पन्न होता है। इसका उत्तर देते हैं:-

सूत्र :न हेतुतः साध्यसिद्धेस्त्रैकाल्यासिद्धिः II5/1/19

सूत्र संख्या :19


अर्थ : यह कहना कि हेतु की तीनों कालों में असिद्धि हैं, ठीक नहीं। क्योंकि बिना हेतु या कारण के कोई साध्य या कार्य सिद्ध नहीं होता। जब तीनों काल में कार्य सिद्धि कारण की अपेक्षा रखती हैं, तब किसी काल में भी कार्य के लिए कारण का अभाव क्यों कर हो सकता हैं। और प्रतिवादी ने जो कहा था कि साध्य के अभाव में वह साधन किसका होगा ? इसका उत्तर यह है कि जो ज्ञेय है वही साध्य हैं, उसी का जानने वाला जो साधन हैं, उसको हेतु कहते हैं और जहां ज्ञेय हैं, वही उसका हेतु भी मौजूद हैं। फिर इसी की पुष्टि करते हैं:-


सूत्र :प्रतिषेधानुपपत्तेश्च प्रतिषेद्धव्याप्रतिषेधः II5/1/20

सूत्र संख्या :20


अर्थ : जैसे तुम हेतु के तीनों काल में असिद्ध होने से उसका खण्डन करते हो, ऐसे ही तुम्हारे इस खण्डन का भी खण्डन किया जा सकता हैं, अर्थात् तुम हेतु के सिद्ध न होने से पहले उसका खण्डन करते हो यो पश्चात् या हेतु और तुम्हारा खण्डन दोनों एक साथ होंगे ? यदि कहो सिद्ध होने से पहले खण्डन करते हैं तो यह बिल्कुल असंगत हैं, क्योंकि जो वस्तु मौजूद होती है, उसी का खण्डन किया जाता है और जो वस्तु ही नहीं, उसका खण्डन कैसा ? यदि कहो कि हम सिद्ध होने के पश्चात् खण्डन करते हैं तो जब हेतु सिद्ध हो गया तो तुम्हारे खण्डन करने से क्या होता है ? और यदि कहो कि हेतु और हमारा खण्डन दोनों साथ-साथ रहेंगे तो यह हो नहीं सकता। दिन और रात एक साथ नहीं रह सकते। अतएव अहेतुसम प्रतिषेध अयुक्त है। अब अर्थापत्तिसम का लक्षण कहते हैं:-


सूत्र :अर्थापत्तितः प्रतिपक्षसिद्धेरर्थापत्तिसमः II5/1/21

सूत्र संख्या :21


अर्थ : एक बात के कहने से दूसरी बात जो स्वंयमेव जानी जाती हैं, उसे अर्थापत्ति कहते है। जहां इस अर्थापत्ति से प्रतिपक्ष की सिद्धि होती है उसे अर्थापत्तिसम दोष कहते है। जैसे कोई कहे कि उत्पन्न होने से शब्द अनित्य है। इस पर दूसरा कहता है कि स्पर्श रहित होने से शब्द नित्य है। अर्थात् जब घट के समान उत्पन्न होने से शब्द अनित्य है तो अर्थापत्ति से यह जाना गया कि आकाश के समान अस्पृश्य होने से शब्द नित्य है। अब इसका खण्डन करते हैं:-


सूत्र :अनुक्त-स्यार्थापत्तेः पक्षहानेरुपपत्तिरनुक्तत्वादनैकान्तिकत्वाच्चार्थापत्तेः II5/1/22

सूत्र संख्या :22


अर्थ : अर्थापत्ति के अनुक्त और अनेकान्तिक होने से अर्थापत्तिसम दोष खण्डित हो जाता है, क्योंकि उक्त से अनुक्त का खण्डन भी सामथ्र्य के अनुसार होता है। जैसे यह कहा जावे कि मनुष्य प्राणी है, तो इस कहने से यह आशय नहीं निकलता कि मनुष्य के सिवाय और कोई प्राणी नहीं। ऐसे ही उत्पन्न होने से शब्द अनित्य है इसका अर्थापत्ति से यह तात्पर्य निकालना कि अस्पष्ट होने से शब्द नित्य हैं, सर्वथा असंगत हैं। अतएव अर्थापत्ति के अनुक्त और अनेकान्तिक होने से अर्घापत्तिसम दोष ठीक नहीं। अब अविशेषसम का लक्षण कहते है।:-


सूत्र :एक-धर्मोपपत्तेरविशेषे सर्वाविशेषप्रसङ्गात्सद्भावोपपत्तेरविशेषसमः II5/1/23

सूत्र संख्या :23


अर्थ : किसी एक धर्म के सादृश्य से दो पदार्थों को अविशेष (एक) ही मानना अविशेषसम दोष कहलाता है। जैसे शब्द और घट में उत्पन्न होना धर्म बराबर है, इससे इनको एक ही समझ लेना और अस्तित्व धर्म सब पदार्थों में बराबर हैं, इसलिए सबको एक ही समझकर दूषण देना अविशेषसम प्रतिषेध है। अब इसका उत्तर देते हैं:-


सूत्र :क्वचि-त्तद्धर्मोपपत्तेः क्वचिच्चानुपपत्तेः प्रतिषेधाभावः II5/1/24

सूत्र संख्या :24


अर्थ : एक धर्म की कहीं तो प्राप्ति है, और कही अप्राप्ति, इसलिए अविशेषसम अनैकान्तिक होने से ठीक नहीं। जैसे घट उत्पत्तिमान् है, शब्द भी उत्पन्न होता है। यहां तो प्राप्ति है। परन्तु घट स्पर्शवान् है, शब्द नहीं, यहां अप्राप्ति है। अतएव अनैकान्तिक होने से अविशेषसम दोष ठीक नहीं। अब उपपत्तिसम का लक्षण कहते हैं:-


सूत्र :उभयकारणोपपत्ते-रुपपत्तिसमः II5/1/25

सूत्र संख्या :25


अर्थ : दोनों कारणों की उपलब्धि होने से उपपत्तिसम प्रत्यवस्थान उत्पन्न होता है। जैसे शब्द के अनित्य होने का कारण उसका उत्पन्न होना है तो उसके नित्य होने का कारण शब्द का अस्पृश्य होना है। इन दोनों कारणों की उपपत्ति होने में उपपत्तिसम दोष उत्पन्न होता है। इसका उत्तर देते हैं:-


सूत्र :उपपत्तिकारणाभ्यनुज्ञानादप्रतिषेधः II5/1/26

सूत्र संख्या :26


अर्थ : जब कि प्रतिवादी दोनों के कारणों की उत्पत्ति को स्वीकार कर चुका है, फिर वह अनित्यता के कारण का खण्डन किस प्रकार कर सकता है। यदि परस्पर विरोध से एक का निषेध माना जावे, तो विरोध दोनों में बराबर है। फिर दो में से एक की सिद्धि वह क्यों कर सकेगा ? अब उपलब्धिसम का लक्षण कहते हैं:-


सूत्र :निर्दिष्टकारणा-भावेऽप्युपलम्भादुपलब्धिसमः II5/1/27

सूत्र संख्या :27


अर्थ : यदि कोई शब्द के अनित्य होने में यह हेतु दे कि घट के समान प्रयत्न जन्य होने से शब्द अनित्य हैं, इस पर प्रतिपक्षी कहे कि बिना प्रयत्न के वृक्ष के पत्तों से वायु का स्पर्श होने पर जो शब्द होता है, वह भी अनित्य है। इसलिए वादी ने जो प्रयत्न जन्य होने का हेतु दिया है वह ठीक नहीं। इस प्रकार किसी नियत कारण के अभाव में भी साध्य की उपलब्धि होने से उपलब्धिसम प्रत्यवस्थान होता है। अब इसका उत्तर देते हैं:-


सूत्र :कारणान्तरादपि तद्धर्मोपपत्तेरप्रतिषेधः II5/1/28

सूत्र संख्या :28


अर्थ : जबकि दूसरे कारणों से भी उसका धर्म का प्रकट होना सम्भव है, इसलिए यह प्रतिषेध अयुक्त हैं क्योंकि प्रयत्न से उत्पन्न होने का प्रयोजन यह है, कि वह कारण से उत्पन्न होता है, चाहे चेतन के प्रयत्न से चाहे जड़ के, परन्तु उसका कारण अवश्य है और जिसका कारण है यह अनित्य है। इससे प्रयत्न जन्म होने का खण्डन नहीं होता और नहीं शब्द के अनित्यत्व का खण्डन होता है। और यह माना कि शब्द बोलने से उत्पन्न नहीं होता किन्तु पहले मौजूद था, वही प्रकट होता है, केवल आवरण दर हो जाता है, ठीक नहीं। क्योंकि यदि कोई आवरण होता तो वह आंखों से दीखता है। किसी आवरण के प्रत्यक्ष न होने से यह मानना पड़ता है कि शब्द उच्चारण से पहले नहीं था और जब उच्चारण से उत्पन्न हुआ तो वह अनित्य है। अब अनुपलब्धिसम का लक्षण कहते हैं:-


सूत्र :तदनुपलब्धेरनुपलम्भादभावसिद्धौ तद्विपरीतोपपत्तेरनुपलब्धिसमः II5/1/29

सूत्र संख्या :29


अर्थ : प्रतिवादी कहता है कि यदि आवरण के प्रत्यक्ष न होने से उसका अभाव मानते हो तो उसके अभाव के प्रत्यक्ष न होने से उसके अभाव का भी मानना चाहिए। आवरण के अभाव का अभाव सिद्ध होने से आवरण का भाव सिद्ध हो जाएगा। और जब आवरण का भाव सिद्ध हो गया, तब शब्द भी नित्य सिद्ध हो जायगा। इस प्रकार अभाव का अभाव मानकर दूषण देना अनुपलब्धिसम प्रत्यवस्थान कहलाता है। अब इसका उत्तर देते हैं:-


सूत्र :अनुपलम्भात्मकत्वादनुपलब्धेरहेतुः II5/1/30

सूत्र संख्या :30


अर्थ : अभाव के अभाव से यह हेतु निर्मूल है, क्योंकि अभाव भाव का होता है न कि अभाव का। जो वस्तु हैं, उसकी उपलब्धि होती है, जो वस्तु ही कुछ नहीं, उसकी सर्वदा अनुपलब्धि है, फिर उसकी अनुपलब्धि क्या हो सकती हैं ? अतएव अभाव का अभाव न होने से अनुपलब्धिसम प्रत्यवस्थान ठीक नहीं। फिर इसी की पुष्टि करते हैं:-


सूत्र :ज्ञानविकल्पानां च भावाभावसंवेद-नादध्यात्मम् II5/1/31

सूत्र संख्या :31


अर्थ : आत्मा में विषय ज्ञान के भावाऽभाव का मन के द्वारा प्रत्यक्ष होता हैं, इसमें मुझे सन्देह है, इसका मुझे निश्चय है, यह वस्तु है और यह नहीं है। इस प्रकार प्रत्यक्ष और अनुमान द्वारा अनेक प्रकार के ज्ञान विकल्प होते है। परन्तु यह अनुभव किसी को नहीं होता कि मैं शब्द का आवरण देखता हुआ उसके अभाव का अभाव देखता हूं। अतएव आत्म संवेदनीय ज्ञानों में न होने के कारण भी शब्द के आवरण की कल्पना ठीक नहीं। अब अनित्यसम का लक्षण कहते हैं:-


सूत्र :साधर्म्यात्तुल्यधर्मोपपत्तेः सर्वानित्यत्वप्रसङ्गादनित्यसमः II5/1/32

सूत्र संख्या :32


अर्थ : साधर्म्य से तुल्य धर्म की उत्पत्ति होने पर सबमें अनित्यत्व के प्रसंग से अनित्यसम प्रत्यवस्थान होता है। जैसे अनित्य घट के साधर्म्य से शब्द अनित्य हैं, ऐसा कहने पर प्रतिवादी कहता है कि घट भी एक पदार्थ है, उसके साथ साधर्म्य होने से सब पदार्थ अनित्य हैं। इस प्रकार अनित्यत्व के प्रसंग से दूषण देना अनित्यसम प्रत्यवस्थान कहलाता है। अब इसका खण्डन करते हैं:-


सूत्र :साधर्म्यादसिद्धेः प्रतिषेधासिद्धिः प्रतिषेध्यसामर्थ्यात् II5/1/33

सूत्र संख्या :33


अर्थ : प्रतिवादी की दृष्टि में जब वह घट और शब्द का उत्पन्न होना रूप साधर्म्य शब्द के अनित्य होने में पर्याप्त नहीं अर्थात् घट के साथर्म्य से शब्द अनित्य सिद्ध नहीं होता, तब वह घट के साधर्म्य से सब पदार्थों को कैसे अनित्य सिद्ध करता हैं ? और सब में तो शब्द भी आ गया। अतः प्रतिवादी का उक्त कथन प्रतिज्ञा हालि दोष से ग्रस्त है, अतएव अयुक्त है। फिर इसी अर्थ की पुष्टि करते हैं:-


सूत्र :दृष्टान्ते च साध्यसाधनभावेन प्रज्ञातस्य धर्मस्य हेतुत्वात्तस्य चोभयथाभावान्नाविशेषः II5/1/34

सूत्र संख्या :34


अर्थ : दृष्टान्त में जो साक्ष्य का साधक धर्म हैं, हेतु कहलाता है और वह हेतु किसी के अनुकूल होता है और किसी के प्रतिकूल और किसी के साथ उसका सामान्य सम्बन्ध होता है और किसी के साथ विशेष। सामान्य से साधर्म्य और विशेष से वैधर्म्य की उत्पत्ति होती है। केवल साधर्म्य या केवल वैधर्म्य का आश्रय लेकर किसी बात का प्रतिवादन या खण्डन करना ठीक नहीं, क्योंकि ये दोनों सापेक्ष हैं। अतएव प्रतिवादी का केवल साधर्म्य से सबको अनित्य सिद्ध करना अयुक्त है। अब नित्यसम का लक्षण कहते हैं:-


सूत्र :नित्यमनित्यभावादनित्ये नित्यत्वोपपत्तेर्नित्यसमः II5/1/35

सूत्र संख्या :35


अर्थ : नित्य में अनित्य की ओर अनित्य में नित्य की भावना करने से नित्यसम प्रत्यवस्थान होता है। शब्द अनित्य है, यह जो वादी की प्रतिज्ञा है, इस पर प्रतिवादी कहता है कि शब्द में अनित्यपन नित्य हैं या अनित्य। यदि कहो कि नित्य है तो गुण के नित्य होने से गुणी भी नित्य होगा। और यदि अनित्य कहोगे तो अनित्यत्व के अनित्य होने से शब्द नित्य हो जायगा। इसका खण्डन करते हैं:-


सूत्र :प्रतिषेध्ये नित्यम-नित्यभावादनित्येऽनित्यत्वोपपत्तेः प्रतिषेधाभावः II5/1/36

सूत्र संख्या :36


अर्थ : शब्द की अनित्यता को स्वीकार करके फिर उसको नित्य बतलाना ठीक नहीं। क्योंकि नित्यत्व का अनित्यत्व हेतु नहीं हो सकता और हेतु के अभाव में साध्य सिद्ध नहीं हो सकता। उत्पन्न होकर शब्द के नष्ट होने से उसका अनित्य होना सिद्ध है, फिर यह प्रश्न करना कि शब्द में अनित्यत्व नित्य है वा अनित्य ? नहीं बन सकता। क्योंकि जब अनित्यत्व अभाव है तो फिर उसका भाव कैसा ? अतएव नित्यसम दोष अयुक्त है। अब कार्यसम का लक्षण कहते हैं:-


सूत्र :प्रयत्नकार्यानेकत्वा-त्कार्यसमः II5/1/37

सूत्र संख्या :37


अर्थ : प्रयत्न के पश्चात् उत्पन्न होने के कारण शब्द अनित्य है, इस प्रतिज्ञा पर यह कहना कि प्रयत्न के कार्य अनेक हैं अर्थात् प्रयत्न के पश्चात् किन्हीं पदार्थों की उत्पत्ति होती है, किन्हीं की अभिव्यक्ति। इसलिए प्रयत्नजन्य होने पर भी शब्द की उत्पत्ति ही क्यों मानी जाय, अभिव्यक्ति क्यों न मानी जाय। क्योंकि प्रयत्न के कार्य अनेक प्रकार के होते हैं। कार्य के अनेकत्व से कार्यसम दोष होता है। इसका उत्तर देते हैं:-


सूत्र :कार्यान्यत्वे प्रयत्नाहेतुत्वमनुपलब्धिकारणोपपत्तेः II5/1/38

सूत्र संख्या :38


अर्थ : प्रयत्नजन्य होने से शब्द की उत्पत्ति और उसका कार्य होना सिद्ध है, जहां प्रयत्न के पश्चात् अभिव्यक्ति होती है, वहां आवरण अनुपलब्धि का कारण होता है, उस आवरण के हटाने से कार्य की अभिव्यक्ति होती हैं, परन्तु जहां उत्पत्ति होती है, वहां आवरण का अभाव है। शब्द की अभिव्यक्ति नहीं होती, क्योंकि उच्चारण से पहले न कहीं शब्द था और न कोई उसका आवरण था। इसलिए कार्यसम प्रतिषेध अनैकान्तिक होने से अयुक्त है। प्रतिवादी फिर कहता हैं:-


सूत्र :प्रति-षेधेऽपि समानो दोषः II5/1/39

सूत्र संख्या :39


अर्थ : खण्डन में भी वही दोष है। यदि अनेकान्त होने से कार्यसम अयुक्त हैं, तो उसका खण्डन भी एकान्त न होने से प्रमाण नहीं हो सकता। क्योंकि वह किसी का खण्डन करता है और किसी का मण्डन। शब्द को अनित्य मानकर प्रयत्न के पश्चात् उत्पत्ति मानी गई है और अनित्य मानकर अभिव्यक्ति। दोनों में विशेष हेतु का अभाव है। टब सर्वत्र इस दोष की अतिव्याप्ति दिखलाते हैं:-


सूत्र :सर्वत्रैवम् II5/1/40

सूत्र संख्या :40


अर्थ : यह अनैकान्तिकत्वदोष जो कार्यसम में दिखलाया है, किन्तु सब जाति भेदों में इसकी प्रसक्ति होती है, अतएव सब अप्रमाण है। इनके प्रतिषेध में भी यही दोष प्रसक्त होता हैं:-


सूत्र :प्रतिषेधविप्रतिषेधे प्रति-षेधदोषवद्दोषः II5/1/41

सूत्र संख्या :41


अर्थ : जैसे प्रतिषेधों में अनैकान्तिकत्व दोष है, ऐसे ही प्रतिषेधों के खण्डन में भी इस दोष की प्रसक्ति होती है। जैसे ‘कार्य होने से शब्द अनित्य है‘ यह पहला पक्ष है। ‘कार्य के अनेक प्रकार का होने से इसमें कार्यसम दोष है, यह दूसरा पक्ष है। ‘दोनो पक्षों में व्यभिचार दोष बराबर हैं, यह तीसरा पक्ष है। ‘खण्डन के खण्डन में भी वही दोष हैं‘ यह चैथा पक्ष है।अब पांचवा पक्ष कहते हैं:-


सूत्र :प्रतिषेधं सदोषमभ्युपेत्य प्रतिषेधविप्रतिषेधे समानो दोष-प्रसङ्गो मतानुज्ञा II5/1/42

सूत्र संख्या :42


अर्थ : खण्डन अर्थात् दूसरे पक्ष को सदोष मानकर खण्डन के खण्डन में अर्थात् तीसरे पक्ष में भी दोष देना मतानुज्ञा नाम निग्रह स्थान है जिसका वर्णन अगले आन्हिक में आवेगा। यह पांचवा पक्ष है। अब इस आन्हिक के अन्तिम सूत्र से उपसंहार करते हैं:-


सूत्र :स्वपक्षलक्षणापेक्षोपपत्त्युपसंहारे हेतुनिर्देशे परपक्षदोषा- भ्युपगमात्समानो दोषः II5/1/43

सूत्र संख्या :43


अर्थ : अपने पक्ष को सिद्ध न करके प्रतिवादी के आक्षेप का खण्डन करने से दोनों पक्ष असिद्ध रहते हैं। इसलिए जब कोई प्रतिवादी हमारे पक्ष में दूषण दे तो हमारा कर्तव्य यह होना चाहिए कि हम अपने पक्ष में उस दोष का न होना सिद्ध करें। यदि हम उस दूषण का उद्धार किए बिना प्रतिवादी के दिये हुए दोष में दोष निकालने लगें तो मानो हमने उसके बतलाये हुए दोष का अपने पक्ष में होना स्वीकार कर लिया। जिससे दोनों पक्ष असिद्ध रहे। प्रतिपक्षी के दिए हुए दूषण का उद्धार न करके उसके दूषण में दूषण निकालना मतानुज्ञा निग्रह स्थान कहलाता है। जैसे किसी को किसी ने चोरी का दोष लगाया, अब यदि वह उसका निवारण न करके दोष लगाने वाले को भी चोर सिद्ध करने लगे तो ऐसा करने से चाहे वह अपने विपक्षी का चोर सिद्ध कर दे परन्तु उसके अपने दोष का निवारण नहीं हो सकता। अपने दोष का निवारण तो तभी होगा, जबकि वह अपने पर लगाये अपबाद की असारता प्रमाणों से सिद्ध करेगा। पञ्चमाध्यायस्य प्रथमममाहिन्क समाप्तम्



एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ