Ad Code

साधारण ब्याज (Simple Interest)

साधारण ब्याज (Simple Interest)

मूलधन (Principle):

किसी व्यक्ति द्वारा किसी स्त्रोत से उधार लिया गया धन मूलधन कहलाता है| इसे हमेशा (p) से निरूपित करते है|

मिश्रधन (Amount):

मूलधन में ब्याज जोड़कर जो धनराशि प्राप्त होती है, उसे मिश्रधन कहते है| इसे हमेशा (A) से निरूपित करते है|

ब्याज की दर (Rate of Interest):

प्रति रु 100 मूलधन पर प्रतिवर्ष जाने वाली ब्याज की राशि को ब्याज की दर कहा जाता है| इसे हमेशा (R) से निरूपित करते है|

समय (Time):

जितने वर्ष, महीने या दिनों के लिए धन उधार लिया जाता है वह समय कहलाता है| समान्यतया: इसे (t) सी निरूपित करते है|

महत्वपूर्ण सूत्र:

साधारण ब्याज SI =((मूलधन X दर X समय))/100 or

SI = [ (( P X R X T ))/100]

मिश्रधन = मूलधन + साधारण ब्याज or A = P + SI or A = p (1+rt)/100

उदाहरण

(i) किस दर पर 5 वर्ष में एक धन 15000 रूपए से 17625 रूपए हो जायेगा ?

हल :

साधारण ब्याज = 17625 - 15000 रूपए = 2625 रूपए

ब्याज की दर = [(100 x साधारण ब्याज)/(मूलधन x समय)]

= [(100 x 2625)/(15000 x 5)]

= 3.5 %

(ii) साधारण ब्याज पर 5% वार्षिक ब्याज की दर से 1500 रूपए पर कितने समय में 225 रूपए ब्याज के रूप में प्राप्त होंगे|

हल :

समय (T) = [(100 x साधारण ब्याज)/(मूलधन x दर)]

= [(100 x 225)/(1500 x 5)]

= 3 वर्ष

Post a Comment

0 Comments

Ad Code